Author: Ramesh Verma
0 अन्याय का जवाब अपने मौलिक अधिकार से दें : ज्योत्सना महंत कोरबा ,कोरबा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत एसईसीएल की कुसमुंडा परियोजना से प्रभावित ग्राम पाली, पड़निया, सोनपुरी, खैरभवना, जटराज चंद्रनगर, रिस्दी, खोडरी, चुरैल व अमगांव के ग्रामीणों सहित अन्य क्षेत्र में चुनाव बहिष्कार के निर्णय पर कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा है कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण बहिष्कार की नौबत आ पड़ी है।सांसद ज्योत्सना महंत ने बताया कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भू-अर्जन की नीति को निरस्त कर दिया था। साथ ही शहरी क्षेत्र में खदान प्रभावितों को मुआवजा राशि…
0 मैनेजर बोलकर शादी का रिश्ता किया फिक्स निकला वेटर कोरबा ,शहर के कोतवाली थानांतर्गत पुरानी बस्ती से लगे इलाके में एक अजीबोगरीब घटनाक्रम पेश आया। यहां बारात लेकर शादी करने पहुंचे दूल्हे और उसके बारातियों की तो पहले अगवानी की गई और बाद में दूल्हे की जमकर खबर ली गई। लोगों ने जूते और चप्पल भी बरसाए। पुलिस के सामने ही लड़की वालों ने दूल्हा समेत उसके परिवार के कुछ लोगों को बंधक बना लिया। शादी तोड़ने के साथ ही समारोह में खर्च हुए रुपयों की डिमांड की जा रही है। जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिला के ग्राम पिसौद…
0 14 दिसंबर 2022 को हुई थी घटना, वन नाइट क्लब का मामला कोरबा,हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत का आवेदन खारिज होने के बाद भी गिरफ्तारी से दूर लेकिन भाजपा के कार्यक्रमों में नितिन नबीन जैसे बड़े नेताओं सहित लोकसभा प्रत्याशी के साथ सार्वजिनक हो रहे भाजपा नेता साकेत शिंदे को आखिरकार गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया। इस मामले को लेकर कहीं न कहीं पुलिस की कार्रवाई सवालों में आने लगी थी और भाजपा पर आरोपी को संरक्षण देने जैसे सवाल भी कौंध रहे थे। उसे बचाने की कोशिशों में बीते कई माह के बाद ही सही, गिरफ्तार किया गया।…
रायपुर ,छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है। प्रदेश के सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल (CG बोर्ड) 22 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे। वहीं, 1 मई से छुट्टियां लगने वाली थी। मगर गर्मी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। शिक्षकों के लिए यह आदेश लागू नहीं होगा। दरअसल, छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने रायपुर कलेक्टर को पत्र लिखा था। मांग की गई थी कि जिले में पारा 42 डिग्री पार कर रहा है। ऐसे में जल्द से जल्द स्कूलों में छुट्टियां की जाएं। जबकि प्रदेश भर…
कोरबा , कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में गेवरा-शक्तिनगर मार्ग में एक बोलेरो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बोलेरो की ठोकर से ससुर दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया, जहां ससुर को मृत घोषित कर दिया गया। मामले में पुलिस दुर्घटनाकारित वाहन की तलाश कर रही है।बताया जा रहा है कि दीपका थानांतर्गत शक्तिनगर में रामखिलावन 60 वर्ष निवास करता था। वह अपने दामाद झुक्खीराम चुटैल 55 वर्ष के साथ शनिवार को कहीं निजी कार्य से गया था। ससुर दामाद अपना काम निपटाकर घर लौट रहे थे। वे मुख्यमार्ग में गेवरा सब…
0 जनता से झूठ बोलना बंद करें, बतायें कहां से लाएंगे 25-25 लाख कोरबा ,कोरबा लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा है कि जिसका न आगे का पता न पीछे का पता, न खुद का कुछ अता-पता है, वो अपना पता बतायें। मैं तो छत्तीसगढ़ और कोरबा की बेटी व बहू हूं और 1998 से जनता की सेवा करते आ रही हूं।सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान और जगह-जगह ली जा रही छोटी-छोटी सभाओं में कांग्रेस के न्यायपत्र के 5 न्याय और 25 गारंटी को प्रमुखता से रखते हुए केंद्र में कांग्रेस…
छत्तीसगढ़ ,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (21 अप्रैल) छत्तीसगढ़ में तीन सभाओं को संबोधित कर चुनावी माहौल बनाएंगे। वे बिलासपुर लोकसभा के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के बीआर यादव स्टेडियम बहतराई में सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले उनकी जनसभा राजनांदगांव के कुमरदा गांव में होगी। इसके बाद बीजेपी के स्टार प्रचारक CM योगी बिलासपुर और फिर कोरबा में भी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। बिलासपुर के बेलतरा दोपहर तीन बजे में होने वाली सभा में बीजेपी ने 30 हजार की भीड़ जुटाने का दावा किया है। खास बात ये है कि इस दौरान भाजपाई बुलडोजर से फूल बरसा…
कोरबा जिले के बालको नगर रेंज के वनपरी क्षेत्र के जंगलों के पहाड़ी इलाके में इन दिनों आग से पेड़-पौधे जल रहे हैं। जंगल मे मौजूद कई प्रजाति के पेड़-पौडे और वन औषधियां जल रही हैं। वहीं वन्य जीव-जंतुओं की जान खतरे में हैं। आग लगने का कारण अज्ञात हैं और वन अमला इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जानकारी के मुताबिक, बालको से लेमरू जाने वाले रास्ते में कॉफी पॉइंट के समीप बड़े इलाके में आग लगी हुई है। सूखे पत्तों में लगी आग अब पूरे जंगल को अपनी चपेट में लेने लगी है। तेज हवाओं के…
0 किसान, मजदूर, महिला, बेरोजगारों को कांग्रेस दिलाएगी न्याय : ज्योत्सना महंत कोरबा ,कोरबा लोकसभा की सांसद व प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा व जनसंपर्क किया।इस दौरान सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा कि कांग्रेस ने किसान, मजदूर, महिला, बेरोजगारों को न्याय देने के लिए न्याय पत्र तैयार किया है। देशभर के मनरेगा मजदूरों को 400 रुपए मजदूरी के साथ जीवन बीमा का भी लाभ दिया जाएगा। किसानों को कर्ज माफी के साथ-साथ जीएसटी मुक्त खरीदारी का लाभ मिलेगा और प्राकृतिक आपदा से फसल की नुकसानी पर 30 दिन के भीतर मुआवजा देंगे।…
0 सत्ता का पावर, आखिर क्यों नहीं हो रही है कार्रवाई ,किसके इशारे पर घटना को अंजाम कोरबा, शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित बिलासा ब्लड बैंक में शुक्रवार देर रात एक कथित भाजपा नेता ने यहां के कर्मचारी के साथ मारपीट को अंजाम दिया। सारी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है। इस संबंध में पीड़ित कर्मचारी ने सिविल लाइन रामपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा दिया है। कर्मचारी लैब टेक्नीशियन भूपेंद्र पटेल ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे वह ड्यूटी पर था कि यहां पहुंचे बृजेश यादव ने खुद को भाजपा नेता बताते हुए शराब के…

