Author: Ramesh Verma
कोरब,कोरबा लोकसभा क्षेत्र के पाली- तानाखार विधानसभा के पोड़ी मंडल के ग्राम तानाखार, कोंकोना, पचरा और पसान में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पाण्डेय ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी और आप सबकी भाजपा की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में देश को विकास के अग्रणी शिखर तक पहुंचाने का काम किया है । भाजपा की सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भी कहा है उसकी पूरी होने की गारंटी की गारंटी है. आप मोदी को जिताने की गारंटी दीजिए मैं आप सबसे आशीर्वाद मांगने आई हूं. एक मौका विकास के लिए दीजिए, जो कांग्रेस…
कोरबा, जिले के कटघोरा वन मंडल में केंदई रेंज अंतर्गत बड़ी संख्या में मौजूद हाथी तीन अलग-अलग झुण्ड में विचरण कर रहे हैं। जहां 22 हाथियों का दल रेंज के कापा नवापारा में जमे हुए है। वहीं 18 हाथी लालपुर क्षेत्र में सक्रिय है, जबकि 5 हाथी चोटिया क्षेत्र पहुंच गए हैं। 5 हाथियों का यह दल चोटिया-चिरमिरी मुख्य मार्ग पर पहुंच गया था। हाथियों के मुख्यमार्ग पर पहुंचने के कारण अफरा-तफरी मच गयी और वाहनों की रफ्तार थम गई। आने जाने वाले लोग हाथियों की वजह से लगे जाम में फंसे रहे और सडक़ के दोनो ओर वाहनों की…
कोरबा ,जिले के रजगामार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ सहायक शिक्षक को फर्जी अंकसूची के आधार पर सरकारी नौकरी प्राप्त करने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निलंबित कर दिया गया है। उन पर विभागीय जांच संस्थित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय करतला कर दिया है। तत्कालीन कांग्रेस नेता के द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी से की गई शिकायत में बताया गया है कि उसने 12वीं की जो अंकसूची शिक्षाकर्मी भर्ती के समय प्रस्तुत की उसमें प्राप्तांक 450 में 246 नंबर का था लेकिन जो अंकसूची बार में सेवापुस्तिका…
0 भाजपा आई तो आदिवासियों की जमीन छिनेगी और अडाणी कोयला खोदेंगे कोरबा ,कोरबा लोकसभा की सांसद व प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने संसदीय क्षेत्र के पाली-तानाखार विधानसभा अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा व जनसंपर्क किया। गांवों में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि सर्वांगीण विकास और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए इस बार केन्द्र में कांग्रेस की सरकार चुनकर लाना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा फिर से आई तो आदिवासियों की जमीन छीन ली जाएगी और अडाणी कोयला खोदेंगे। अदाणी-अंबानी से बचना है, अपने अधिकारों के लिए लडऩा है, जल-जंगल-जमीन की रक्षा करना है…
कोरबा , कटघोरा वन मंडल के कोरबी–चोटिया मार्ग पर सड़क पार करते आधा दर्जन से अधिक हाथी नजर आए। जिसकी वजह से सड़क के दोनो ओर लंबा जाम लग गया। कटघोरा वन मंडल के कोरबी–चोटिया मार्ग पर लगभग आधे घंटे तक जाम लगा रहा। जानकारी मिलते ही वन अमला मौके पर तैनात हो गया। जिसके कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हैं। जानकारी के अनुसार गांव से महज 500 मीटर की दूरी पर हाथियों ने डेरा जमाया हुआ है
कोरबा, जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत व करतला जनपद पंचायत की पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में सांसद प्रतिनिधि कांग्रेस नेत्री धनेश्वरी कंवर ने आज कांग्रेस का हाथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।घंटाघर में आयोजित भाजपा प्रत्याशी की नामांकन आम सभा के दौरान धनेश्वरी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष भाजपा में प्रवेश किया। खबर है कि उनके पति पूर्व सरपंच गोविंद नारायण भी भाजपा के हो गए हैं।धनेश्वरी कंवर के भाजपा में शामिल होने को लेकर शहर से लेकर रामपुर विधानसभा में खासी चर्चा है। बताते चलें कि धनेश्वरी लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति…
कोरबा, जिले के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र की महानवमी में भक्तों की भारी भीड़ रही। मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना की गई। सर्वमंगला मंदिर में श्रद्धालुओं ने 11 किलोमीटर की पदयात्रा कर माता को 301 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई। फूल मालाओं से सुसज्जित वाहन में मां दुर्गा की तस्वीर स्थापित की गई थी। श्रद्धालुओं ने हाथों से चुनरी को पकड़कर 11 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई, वैसे-वैसे चुनरी को पकड़ने श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती चली गई। 0 भक्तों ने लगाए माता के जयकारेयह शाम यात्रा सीएसईबी चौक और टी.पी.नगर से होते हुए सर्वमंगला मंदिर…
कोरबा, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने प्रचालन में पहला बोगी ओपन बॉटम रैपिड डिस्चार्ज न्यूमेटिक हाई स्पीड मॉडल-2 (बीओबीआरएनएचएसएम2) रेलवे रैक शामिल किया है। कच्चे माल की खरीद के लिए यह उत्कृष्ट आपूर्ति श्रृंखला एवं सस्टेनेबिलिटी को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रेल के माध्यम से कोयले की आपूर्ति को सुचारू रूप से चलाने वाले इस स्ट्रेजिक निर्णय से प्रचालन की दक्षता में वृद्धि होगी। प्रत्येक रैक लगभग 120 ट्रकों की आवश्यकता को पूरा करेगा। भारतीय रेलवे द्वारा प्रस्तावित सामान्य प्रयोजन वैगन निवेश योजना (जीपीडब्ल्यूआईएस) के अंतर्गत शुरू की गई।…
कोरबा, 16 अप्रैल को प्रातः 11ः00 बजे कोरबा विधायक कार्यालय टी. पी. नगर कोरबा के सामने शीतल शरबत का विधिवत शुभारम्भ पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया। जयसिंह अग्रवाल की ओर से शांति देवी मेमोरियल सोसाईटी इसका संचालन करेगा। शीतल शरबत मंदिर का विधिवत शुभारम्भ जयसिंह अग्रवाल ने शरबत पिला कर किया। जयसिंह अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि गर्मी के मौसम में प्यास से बेहाल लोगों को शीतल पेयजल व शीतल शरबत उपलब्ध कराना पुनीत कार्य है। यह कोरबा का प्रमुख मार्ग है और अब राहगीरों को इस गर्मी के मौसम में प्रतिदिन यहां शीतल शरबत मिलेगा।उल्लेखनीय है…
0 मैं भी दुर्ग का हूं और यहां की भाजपा प्रत्याशी भी दुर्ग की है, तब से जानते हैं, जब वे एनएसयूआई -युवा कांग्रेस में थीं कोरबा, कोरबा में मंगलवार को मीडिया से चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा प्रत्याशी को लेकर खुलासा करते हुए एक बड़ी बात कह दी। इसके बाद राजनीतिक चर्चाओं में यह बात और बयान सुर्खियां बटोर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोरबा सहित छत्तीसगढ़ की अधिकांश सीट जीत रही है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं भी दुर्ग से हूं और यहां…

