Author: Ramesh Verma
0 गोगपा अभ्यर्थी श्याम सिंह ने आज नामांकन पत्र किया जमा कोरबा,लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 04 कोरबा के लिए आज नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन कुल 11 अभ्यर्थियों ने जिला कार्यालय पहुंचकर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया। जिसके अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी से सुश्री सरोज पाण्डेय, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्रीमती ज्योत्सना महंत, गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी से श्री श्याम सिंह मरकाम, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से श्री कमलदेव, छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी से श्रीमती रेखा तिवारी, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से श्री दिलीप कुमार मिरी, बहुजन समाज पार्टी से दुजराम बौद्ध, रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया अम्बेडकर से…
कोरबा ,जिले के कटघोरा क्षेत्र में एक चलती बोलेरो में अचानक आग लग गई। घटना कटघोरा क्षेत्र के ग्राम जेजरा के पास घटित होना बताया जा रहा हैं। जहां शुक्रवार की लगभग सुबह 8:30 एक बोलेरो में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने पूरे बोलेरो को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि बोलेरो पर सवार लोगों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। सभी वाहन से सुरक्षित निकलने में सफल रहे।बोलेरो के अंदर बैठे लोगों ने सूझबूझ से किसी तरह गेट खोलकर बाहर निकलने में सफलता हासिल की। संभावना जताई जा रही है कि शॉर्ट…
0 अनुवीक्षण इकाई ने फिर प्रस्तुत किए पेड न्यूज के मामलेजिला स्तरीय कमेटी लेगी निर्णय कोरबा,कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुप्रमाणन एवं मीडिया अनुवीक्षण समिति की बैठक 12 अप्रैल को शाम 05 बजे आयोजित होगी। समिति द्वारा मीडिया अनुवीक्षण इकाई द्वारा प्रस्तुत पेड न्यूज के मामलों के संबंध में चर्चा की जाएगी। अनुवीक्षण इकाई द्वारा विगत सप्ताह में समाचार पत्रों में प्रकाशित संदिग्ध पेड़ समाचारों और वेबपोर्टल न्यूज़ सहित अन्य माध्यमों में किसी प्रत्याशी विशेष के पक्ष में बनाये जा रहे माहौल और लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत मतदाताओं को प्रभावित करने वाले मामलों…
कोरबा ,कोरबा लोकसभा क्षेत्र के मरवाही में कांग्रेस को बड़ी सफलता और मजबूती मिली है। जोगी कांग्रेस के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे गुलाब राज समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सम्मेलन में गुलाब राज व उनके समर्थकों को नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत और मरवाही के पूर्व विधायक ने कांग्रेस में विधिवत प्रवेश कराया। गुलाब राज मरवाही विधानसभा 2023 में जोगी कांग्रेस से प्रत्याशी थे और 39882 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। गुलाब राज बड़े आदिवासी नेता के रूप में जाने जाते हैं और उनका अच्छा खासा जनाधार है। गुलाब राज…
कोरबा , जानकारी के अनुसार कोरबा पुलिस की दो पल की तत्परता ने आत्महत्या करने पर आमादा युवती की जिंदगी सुरक्षित करने की अमूल्य भूमिका निभाई है।बताया जा रहा हैं की एक युवती जो आत्मघाती कदम उठाते हुए जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी पर पुलिस के मजबूत हाथों ने जिंदगी को थाम लिया। किसी से सूचना मिलते ही अलर्ट मोड पर आई दर्री पुलिस थाने की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पुल से नदी में छलांग लगाने जा रही युवती के हाथ पकड़ लिए। इस बीच खुद को छुड़ाने की कोशिशें कर रही युवती रो-रो कर…
0 संयुक्त आयोजन समिति की पत्रवार्ता कोरबा, भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती का आयोजन 14 अप्रैल को घंटाघर ओपन थिएटर में संयुक्त आयोजन समिति सर्व समाज के द्वारा किया जा रहा है। सामाजिक रैली और मंचीय कार्यक्रम के साथ दोपहर 3 बजे से आयोजन किया जाएगा।संयुक्त आयोजन समिति के अध्यक्ष यूआर महिलांगे ने तिलक भवन में पत्रवार्ता के दौरान कहा कि भारतीय संविधान के जनक डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती का आयोजन सभी समाज के द्वारा संयुक्त आयोजन समिति के माध्यम से किया जा रहा है। 14 अप्रैल को दोपहर 3 बजे बौद्ध विहार मुड़ापार…
छत्तीसगढ़,छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर विलेन सूरज मेहर की सड़क हादसे में जान चली गई है। बिलाईगढ़ के सरसीवा क्षेत्र में उनकी स्कॉर्पियो की टक्कर पिकअप वाहन से हो गई। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। फिल्म आखिरी फैसला की शूटिंग से लौट रहे थे। आज ही ओडिशा में उनकी सगाई होनी थी। बुधवार तड़के हुए हादसे के बाद उन्हें घायल हालत में अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में स्कॉर्पियो सवार उनके एर साथी आर्या वर्मा और ड्राइवर भूपेश पाटले गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें बिलाईगढ़ के अस्पताल…
कोरबा। जिले के कटघोरा अनुविभाग में एक नया मामला सामने आया हैं। यहाँ पदस्थ रही एसडीएम ऋचा सिंह से यह पूरा मामला जुड़ा हैं। दरअसल कटघोरा एसडीएम रहते हुए डिप्टी कलेक्टर ऋचा सिंह ने राजस्व दायित्वों से भारमुक्त होने यानी ट्रांसफर होने के बाद भी एक हल्का पटवारी को अभिलेख दुरुस्तीकरण का आदेश जारी कर दिया है। उन्हें विभाग द्वारा 15 मार्च को ही जिले से भारमुक्त कर दिया गया था। इसके बाद भी उन्होंने 19 मार्च को एक आदेश जारी कर दिया है, वह भी बतौर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटघोरा की हैसियत से। जबकि उन्हें कार्यालय कलेक्टर कोरबा द्वारा…
कोरबा जिले के पसान थाने के कोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रोदे के आश्रित ग्राम डंग बोरा के पहाड़ में बस्ती के निकट ही चार के पेड़ पर एक युवक की लाश लटकी हुई हालत में देखी गई। पिछले चार दिनों से इस घटना की खबर है लेकिन किसी ने भी इसकी सुचना पुलिस को नहीं दी। आज दोपहर ग्रामीणों ने स्थानीय सरपंच पति हार सिंह कंवर को इस बारे में बताया तो उन्होंने तत्काल ग्राम कोटवार को अवगत कराया। उसने बुधवार को ग्राम डंग बोरा पहाड़ घटना स्थल पर वार्ड पंच शिवमंगल एवं ग्रामीणों के साथ जाकर देखा…
रायपुर/कोरबा, सिलियारी और मांढर स्टेशन के बीच गर्डर लांचिंग का काम 14 अप्रैल की रात 11 बजे से 15 अप्रैल की सुबह 3 बजे तक होगा। यानी कार्य चार घंटे तक चलेगा। इस दौरान 14 से 17 अप्रैल तक करीब 10 एक्सप्रेस और 22 मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। इससे एक्सप्रेस ट्रेनों से सफर करने वाले करीब 16 हजार 665 यात्री और 22 मेमू पैसेंजर ट्रेनों से करीब 22 हजार यानी कुल 36 हजार यात्रियों को असुविधा होगी। बता दें कि एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए यात्री करीब तीन माह पहले प्लान करते हैं और रिजर्वेशन करवाते हैं। ऐसे में ट्रेनों…

