Author: Ramesh Verma
0 मंत्री लखन लाल देवांगन की गरिमामय उपस्तिथि में कार्यशाला का हुआ उद्घाटन कोरबा , ज़िला प्रशासन एवं कोरबा पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में न्यायिक दंडाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, व पुलिस विभाग के अधिकारियों को बताने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। माननीय श्री लखन लाल देवांगन (वाणिज्य और उद्योग श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन) की आतिथ्य में कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया।तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक श्री…
कोरबा, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व योग दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए। कंपनी के सामुदायिक विकास विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न योगाभ्यास शिविर में लगभग 700 लोगों ने हिस्सा लिया। योग में बालको के कर्मचारियों उनके परिवारजनों, व्यावसायिक साझेदारों तथा स्थानीय लोगों ने आयोजन में शिरकत की। कंपनी ने योग का शिविर के माध्यम से कवर्धा, मैनपाट, और बालको के वेदांता स्किल स्कूल में योग शिविर का आयोजन कर युवाओं को योग के प्रति प्रोत्साहित किया। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा संचालित नंद घर के नन्हें बच्चों में योग की…
कोरबा,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन व जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल मैदान में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ।इस अवसर पर विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, महापौर राजकिशोर प्रसाद, जनप्रतिनिधिगण, सचिव नगरीय प्रशासन एस. बसवा राजू, संचालक नगरीय प्रशासन कुंदन कुमार, कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक, डीएफओ कोरबा, कटघोरा, सीईओ जिला पंचायत, निगमायुक्त, स्कूली बच्चे, आम नागरिक सहित अधिकारी/कर्मचारी ने बड़ी संख्या में योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
0 सीएसईबी फुटबॉल मैदान में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम होगा आयोजित 0 कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित जिलेवासियों को योगाभ्यास में शामिल होने किया आग्रह कोरबा , 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को कोरबा नगरीय क्षेत्र के सीएसईबी फुटबॉल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर सिंह मरकाम, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, महापौर…
कोरबा , कोरबा वॉइस ऑफ़ इंडिया फेम मरहूम जाकिर हुसैन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर 21 जून शाम 5:00 बजे से 10 बजे तक गीतांजलि भवन में एक भावभीनी कार्यक्रम स्वरांजली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे जाकिर हुसैन को गीतों के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी।कोरबा डिस्ट्रिक्ट आर्टिस्ट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित इस स्वरांजलि कार्यक्रम में एसोसिएशन के कलाकारों द्वारा मरहूम जाकिर हुसैन को उनके मनपसंद गीतों के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी। कोरबा डिस्ट्रिक्ट आर्टिस्ट एसोसिएशन ने अंचल वासियों से निवेदन किया है कि स्वरांजली कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जाकिर…
कोरबा , प्रदेश में संत कबीर जयंती 22 जून को मनाई जाएगी। यह दिन कबीर पंथियों के लिए बेहद खास होता है। सुंदरलाल शर्मा यूनिवर्सिटी ने इस दिन परीक्षा का आयोजन किया हैं। जिसको लेकर यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार के दौरान इस दिन छुट्टी होती थी, लेकिन इस बार यूनिवर्सिटी खुला रहेगा और प्रोफेसर और छात्र इस दिन यूनिवर्सिटी और कॉलेज आएंगे। इस फैसले को लेकर महंत समाज में नाराजगी देखी जा रही है।जानकारी के अनुसार 22 जून को परीक्षा का शेड्यूल पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय बिलासपुर ने जारी किया है।…
0 आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित कोरबा, नगर पालिक निगम की आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई ने रिश्वत लेते रंगे हाथ ACB द्वारा गिरफ्तार किए गए निगम के सहायक अभियंता डी.सी.सोनकर एवं उप अभियंता देवेन्द्र स्वर्णकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दर्री जोन कार्यालय में पदस्थ उप अभियंता स्वर्णकार को ठेकेदार मनक साहू से रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा पकड़ा गया है। सहायक अभियंता सोनकर की उक्त प्रकरण में संलिप्तता का आरोप है कि रिश्वत की रकम उन्होंने मांगी थी और जब ठेकेदार यह रकम सोनकर को देने गया तो सोनकर ने स्वर्णकार के पास…
कोरबा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत 21 जून तक कोरबा प्रवास पर रहेंगे। प्रातः 11 बजे वे कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात 20 जून को प्रातः 10 बजे उरगा (सलिहा भाठा) हेतु प्रस्थान करेंगे। प्रातः 10ः30 बजे उरगा पहुंचकर कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात करेंगे। प्रातः 11 बजे उरगा से भैंसमा हेतु प्रस्थान, 11ः30 बजे भैंसमा आगमन एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात, दोपहर 12ः30 बजे भैंसमा से नोनबिर्रा हेतु प्रस्थान, 01ः30 नोनबिर्रा रेस्टहाउस आगमन एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात, दोपहर 02ः30 बजे नोनबिर्रा से ग्राम घिनारा हेतु प्रस्थान, 03 बजे घिनारा आगमन एवं कार्यकर्ताओं…
0 कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु विभिन्न अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी कोरबा , 21 जून 2024 को जिले में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग प्रदर्शन का जिला स्तरीय कार्यक्रम सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में प्रातः 07 से 08 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी तय करते हुए प्राप्त दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्यक्रम हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई को नोडल अधिकारी एवं उप संचालक समाज कल्याण विभाग को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त…
कोरबा,शहर के हृदय स्थल में स्थित श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में कैम्पस प्लेसमेंट ड्राईव (रोजगार मेला) का आयोजन 19 जून दिन बुधवार को किया गया। सर्वप्रथम प्रात: 11 बजे मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र अग्रवाल (अध्यक्ष अग्रवाल सभा), श्री रामसिंह अग्रवाल एवं श्रीकांत बुधिया (पूर्व अध्यक्ष अग्रवाल सभा) के द्वारा मां सरस्वती एवं महाराजा अग्रसेन के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का शाल-श्रीफल देकर स्वागत किया गया।अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुनील जैन ने कहा कि यह हमारा एक विजन रहा है जिस प्रकार से महाविद्यालय के पिछले 24 साल से…

