Author: Ramesh Verma
0 यातायात पुलिस की कार्यवाही0 वाहन को पार्किंग में पार्क करने की दी गई हिदायत कोरबा , शहर की सड़कों पर यदि अब आप अवैध पार्किंग करते हैं तो जरा सावधान हो जाए। अवैध पार्किंग के लिए आप को अपनी जेब ढीली करने के साथ कोर्ट के चक्कर भी काटने पड़ेंगे। अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस ने नकेल कसनी शुरू कर दी है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी शहर के पुराना बस स्टैंड, सोनालिया चौक, मॉल के सामने भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहनों में घूम कर लोगों को सड़क किनारे अपने वाहन पार्क ना करने को कह रहा है।ट्रैफिक कर्मी लोगों…
0 दो आरोपी गिरफ्तार, ढाई लाख रुपए से अधिक कीमत के मैकडॉवेल्स, सिग्नेचर, रॉयल स्टेज व ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की के कुल-912 पाव जब्त कोरबा,कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर और सहायक आयुक्त आबकारी सौरभ बख्शी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 29/06/2024 को आबकारी उपनिरीक्षक डॉ. सुकांत पांडेय द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर NH130 बिलासपुर अंबिकापुर हाईवे में चकचकावा पहाड़ी थाना कटघोरा के पास घेराबंदी कर अनुपपुर से चोटिया पसान रास्ते से आ रही वाहन बोलेरो क्रमांक MP65ZB4549 को रोका गया। वाहन में नवीन शिवहरे पिता दुर्गेश उम्र 29वर्ष साकिन जैतहारी थाना अनूपपुर राज्य मध्यप्रदेश व मनोज खटीक…
कोरबा ,जिले के बंकी मोगरा क्षेत्र के कटई नार में तपट दास नामक व्यक्ति के घर रात्रि 12.30 बजे पूरा परिवार उस समय दहशत में आगया जब आंगन में एक जहरीले सांप को एक दुसरे साप को लपेट कर खाते हुए देखा फिर क्या था घर वालों के डर से हाथ पैर फूल गए फिर घर वालो ने मदद के लिए पड़ोसियों को उठाया पर किसी भी व्यक्ति की साप को भगाने और उसके पास जानें की हिम्मत नहीं हुई आखिकार इसकी जानकारी वाइल्डलिफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया, जिस पर सारथी ने साप पर नजर बनाए…
कोरबा ,कोरबा वन मंडल अंतर्गत 23 और कटघोरा वन मंडल अंतर्गत फिलहाल 48 हाथी घूम रहे हैं। हाथी अब एक स्थान पर रुकने के बजाय आगे बढ़ने लगे हैं। वन विभाग ने 30 ग्रामो में अलर्ट जारी किया है। अभी तक कोई नुकसान होने की सूचना नहीं आई है।कटघोरा वन मंडल के ग्राम एतमानगर और पसान रेंज में 4 झुंड में हाथी घूम रहे हैं। बारिश का सीजन शुरू होने के बाद हाथी एक स्थान पर सप्ताह भर से अधिक समय रुक रहे हैं। कुदमुरा रेंज के ग्राम चचिया में 13 हाथियों का झुंड है। हाथी शाम को भोजन के…
कोरबा ,कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ तिवारी ने दुर्गेश वर्मा को सिविल लाइन थाना का थानेदार बनाया है। और एसआई पोया को उसी थाने का सब इंस्पेक्टर बनाया है।शहर के हॉट ऑफ थाना सिविल लाइन सब इंस्पेक्टर के भरोसे चल रहा था। थाना क्षेत्र में होने वाली घटनाओं के मद्देनजर क्षेत्र सेंसेटिव होने की वजह से पुलिस अधीक्षक ने सब इंस्पेक्टर श्री पोया को हटाकर निरीक्षक दुर्गेश वर्मा को थानेदार बनाया है। लोकसभा चुनाव से पहले दुर्गेश वर्मा का तबादला कोरबा हुआ था। अचार सहिंता लगने के कारण दुर्गेश वर्मा कोरबा ज्वाइनिंग नही कर पाए थे।
कोरबा ,कार्यपालन अभियंता मिनीमाता बांगो बांध माचाडोली द्वारा सर्व साधारण एवं कार्य संबंधितों को सूचित किया गया है कि आगामी वर्षाकाल 2024 के दौरान आवश्यकता होने पर बांगो बांध माचाडोली से नदी में पानी प्रवाहित किया जाएगा। इस हेतु सर्व संबंधित उक्त बांध से नीचे, नदी के किनारे, बाढ़ क्षेत्र में स्थापित अपने चल-अचल सम्पत्ति को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर लें। इसी प्रकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्थापित खनिज, खदान ठेकेदार, औद्योगिक इकाईयां, संस्थानों आदि को भी सूचित किया गया है कि वे अपनी परिसम्पत्तियों को बाढ़ क्षेत्र से बाहर कर लेना सुनिश्चित करें। आकस्मिक बाढ़ से…
Jio ने दे दिया झटका: 3 जुलाई से महंगे हो रहे सारे प्लान, नई कीमत और वैलिडिटी कितनी, देखिए पूरी लिस्ट
दिल्ली ,दूरसंचार कंपनी जियो तीन जुलाई से मोबाइल सेवाओं की दरों में 12 से 27 प्रतिशत की वृद्धि करेगी. कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि साथ ही ग्राहकों के लिए असीमित मुफ्त 5जी सेवाओं तक पहुंच को सीमित कर दिया गया है. जियो लगभग ढाई साल के अंतराल के बाद मोबाइल सेवा दरों में पहली बार बढ़ोतरी करने जा रही है. जियो के 47 करोड़ से अधिक मोबाइल उपभोक्ता हैं और इसकी बाजार हिस्सेदारी लगभग 41 प्रतिशत है.इस क्षेत्र के विशेषज्ञों की उम्मीद के मुताबिक, यह बढ़ोतरी स्पेक्ट्रम नीलामी के तुरंत बाद की गई है. उद्योग विशेषज्ञों का…
कोरबा ,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कोरबा के जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बालको अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में कंपनी के कर्मचारी एवं उनके परिवारजन, व्यावसायिक साझेदार और समुदाय के सदस्यों ने हिस्सा लिया। लोगों के संयुक्त प्रयासों के परिणामस्वरूप कोरबा जिले में एक दिन में 250 यूनिट से अधिक जीवन रक्षक रक्त एकत्र किए गये। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर कंपनी द्वारा आयोजित एक दिवसीय मेगा रक्तदान शिविर कोरबा जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बालको अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों और नर्सों के…
0 कृष्णा बुक के JET BOOK तथा ALL BOOK पैनल से सट्टा संचालित करते जिला कोरबा से 01 एवं अंबिकापुर से 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 0 अंबिकापुर में बैठकर कृष्णा बुक के JET BOOK तथा ALL BOOK आई.डी. से कर रहे थे सट्टा का संचालन। 0 सटोरियों के कब्जे से लैपटॉप 02 नग, स्मार्ट मोबाईल फोन 21 नग, सिम 26 नग, चेक बुक 37 नग, ए.टी.एम. 72 नग, तथा 02 नग बाईक को किया गया है जप्त। 0 जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 6,60,000/- रूपये है। 0 गिरफ्तार सटोरियों से पैनल संचालन हेतु उपयोग किये जाने वाले…
कोरबा , उरगा थाना क्षेत्र में रहने वाला एक युवक की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली हैजानकारी के अनुसार युवक ने पत्नी को परिवार के लोगों के साथ काम करने खेत में भेजा था।दोपहर जब परिवार के लोग खेत से लौटे तो कमरे में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला।उक्त घटना की सूचना उरगा पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंच मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही पश्चात शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस…

