Author: Ramesh Verma

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

कोरबा, 25 जून हमारे देश के इतिहास में काला दिवस के रूप में याद किया जाता है। कांग्रेस पार्टी और कांग्रेसियों की सोच आज भी वही है, जैसा कि आपातकाल के दौरान था। कांग्रेसी आज भी देश को तानाशाही सोच से ही चलाना चाहते हैं। आने वाले कल के भविष्य में वे पुनः ऐसा न कर सकें, देशवासियों के अधिकारों का दमन और लोकतंत्र को खतरे में न डाल सकें, इसके लिए हम सभी को सहज और सतर्क रहने की जरूरत हैं। यह बातें मंगलवार को कोरबा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद लखनलाल…

Read More

कोरबा , जिले के मानिकपुर क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल स्थित हेलीपेड में ग्राउंड पर टहल रहे युवक की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई जब उसकी बाइक की सीट कवर में जहरीला करैत सांप छुपकर बैठा हुआ था और वह निकलने का नाम तक नहीं ले रहा था। ऐसे में सांप को निकालने के लिए एक स्नेक कैचर को बुलाया गया। स्नेक कैचर बड़ी ही सावधानी से उस जहरीला करैत को बाइक से निकाला और सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद सभी लोगों ने राहत की सांस ली।

Read More

0 जनसंपर्क विभाग के सुरजीत सिंह चौहान सहित मनोज और बसंत को मिला सम्मान 0 कलेक्टर ने निर्वाचन से जुड़े सभी कर्मचारियों के कार्यों एवं दायित्वों की सराहना की कोरबा ,लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्मान किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने विभिन्न विभागों के कुल 79 अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन में सौपें गए दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन हेतु धन्यवाद देते हुए प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मान किया। उन्होंने निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मिले सहयोग के लिए…

Read More

0 मौसमी बीमारियों के रोकथाम और आश्रम-छात्रावास के निरीक्षण के दिए निर्देश 0 समय सीमा की बैठक में हुई विभागीय कार्यों की समीक्षा कोरबा , कलेक्टर अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक लेकर टीएल के संबंधित पत्र, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और अन्य गतिविधियों पर चर्चा की। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुए सभी जनपद सीईओ एवं नगरीय निकाय के सीएमओ को प्रगति लाने और सीएमएचओ और नगर निगम आयुक्त को मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बारिश के मौसम को देखते हुए विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि जिले में बारिश के दौरान बाधित होने…

Read More

कोरबा ,बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम पाथा सुबह एक अज्ञात शव हसदेव नदी में मिला। उसकी पहचान नहीं हो पायी हैं। बांगो पुलिस ने 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम किया है। शव को पीएचसी पोड़ी-उपरोड़ा की मर्चुरी में रखवाया गया है।बांगो थाना प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने जाकारी देते हुए बताया कि अज्ञात मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष हैं। स्थानीय लोगों ने आज नदी में उसे देखा। शव नदी के किनारे मौजूद था। अनुमान लगाया जा रहा हैं कि वह बहते हुए यहां पहुंचा है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और कुछ लोगों से पूछताछ की।…

Read More

कोरबा ,कोरबा-चांपा मार्ग अंतर्गत ग्राम मडवारानी के पास तड़के सुबह ट्रैलर और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गयी, जिसमें चालक केबिन में ही फंसा रहा। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और चालक को बड़ी मशक्कत से केबिन से बाहर निकाल कर त्वरित अस्पताल दाखिल किया गया जिससे चालक की जान बच गई।जानकारी के अनुसार कोरबा की ओर से आ रही कोयला लोड ट्रेलर क्रमांक CG 04 JC 7403 और चांपा की ओर से आ खाली आ रही ट्रक CG 12 BL 4200 में जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें ट्रैलर के केबिन के परखच्चे उड़ गए और…

Read More

कोरबा ,कोरबा वन मंडल में 10 हाथियों का झुंड ग्राम पसरखेत से आगे बढ़कर कोरबा रेंज के दरगा पहुंच गया। हाथियों ने ग्राम बताती में बाड़ी के फेंसिंग को तोड़ते हुए केले और सब्जी की फसल को चौपट कर दिया।बताया जा रहा हैं की तीन हाथी धरमजयगढ़ वन मंडल से कुदमुरा रेंज के ग्राम चचिया पहुंच गए है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क कर दिया है। कटघोरा वन मंडल के 48 हाथी फिलहाल शांत है। बारिश का मौसम शुरू होने के बाद हाथी अब जगह बदलने लगे हैं। ग्राम पसरखेत में घूम रहे 10 हाथी भोजन की तलाश में…

Read More

0 अलग-अलग थाना क्षेत्र की घटना कोरबा , मानसून के साथ ही जहरीले जीव-जंतु बाहर निकलकर घूमने लगे हैं। इससे खतरा बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के ग्राम पाली और हरदीबाजार क्षेत्र में एक युवक और बच्ची की सांप के डसने से मौत हो गई।        पहली घटना पाली विकासखंड के ग्राम बनबाधा में रात लगभग 8 बजे घटित हुई, जहां निवासी राजू खैरवार (35) नामक व्यक्ति को जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन ने उसे पाली अस्पताल में भर्ती कराये, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इसी तरह हरदीबाजार के रामपुर गांव में निवासरत बीरबल…

Read More

कोरबा ,पसान, मोरगा और जटगा पुलिस के द्वारा गाँव में जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों का बैठक लिया गया पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में जनप्रतिनिधि एवं किसानों का बैठक लिया जाए सजग कोरबा के तहत उन्हें जागरूक किया जाए। थाना/चौकी प्रभारीगण उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में रहने वाले ग्रामीण, कृषक, मितानिन एवं जनप्रतिनिधियों का बैठक बुलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पसान, चौकी मोरगा एवं जटगा के द्वारा ग्राम तेलियामार, उच्चलेंगा एवं रावा में जन प्रतिनिधि और ग्रामीणों का बैठक लिया गया। बिलासपुर अंबिकापुर मार्ग में…

Read More

कोरबा , महान राष्ट्रवादी, प्रखर वक्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विद्युत तापगृह स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रधांजलि अर्पित की गयी।इस दौरान कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लखन लाल देवांगन, जिला अध्यक्ष राजीव सिंग, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, आरिफ खान, देवेंद्र पांडे, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, सतविंदर पाल बग्गा, नरेंद्र पाटनवार, राजेंद्र साहू, राकेश मिश्रा, पार्षद नरेंद्र देवांगन, ऋतु चौरसिया, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरजू अजय, प्रकाश अग्रवाल, कोसाबाडी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, राजेश सोनी,…

Read More