Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

    August 31, 2026

    किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

    August 30, 2026

    जवाली में धूमधाम से मनाया गया भोजली विसर्जन पर्व, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 2
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»संत कबीर जयंती के दिन सुंदरलाल शर्मा यूनिवर्सिटी द्वारा परीक्षा रखने पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने जताया विरोध
    कोरबा

    संत कबीर जयंती के दिन सुंदरलाल शर्मा यूनिवर्सिटी द्वारा परीक्षा रखने पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने जताया विरोध

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJune 20, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा , प्रदेश में संत कबीर जयंती 22 जून को मनाई जाएगी। यह दिन कबीर पंथियों के लिए बेहद खास होता है। सुंदरलाल शर्मा यूनिवर्सिटी ने इस दिन परीक्षा का आयोजन किया हैं। जिसको लेकर यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार के दौरान इस दिन छुट्टी होती थी, लेकिन इस बार यूनिवर्सिटी खुला रहेगा और प्रोफेसर और छात्र इस दिन यूनिवर्सिटी और कॉलेज आएंगे। इस फैसले को लेकर महंत समाज में नाराजगी देखी जा रही है।
    जानकारी के अनुसार 22 जून को परीक्षा का शेड्यूल पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय बिलासपुर ने जारी किया है। यह टाइमटेबल काफी पहले जारी किया गया था। जिसके तहत बीए, बीएससी, बीकॉम में आधार पाठयक्रमों की परीक्षा का आयोजन किया गया है। 22 जून को यह परीक्षा होनी है। इस परीक्षा में हजारों की तादाद में विद्यार्थी शामिल होते हैं। सुंदरलाल शर्मा यूनिवर्सिटी एक ओपन विश्वविद्यालय है। ऐसे विद्यार्थी जो रेगुलर तौर पर कॉलेज में नहीं पढ़ पाते या ऐसे विद्यार्थी जो कही जॉब करते हैं वह इस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करते हैं। पंडित सुंदरलाल शर्मा खुला विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में शामिल होकर ग्रेजुएशन या उससे ऊपर की पढ़ाई कर छात्र यहां से डिग्री हासिल करते हैं।
    छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सुंदरलाल शर्मा यूनिवर्सिटी के बहाने सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। संत कबीर जयंती पर परीक्षा की तारीख होने को लेकर उन्होंने सख्त नाराजगी जाहिर की हैं। उन्होंने कहा हैं की “पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने संत कबीर की जयंती के उपलक्ष्य में अवकाश घोषित किया था। लेकिन इस वर्ष संत कबीर की जयंती पर अवकाश की जगह परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। संत कबीर की जयंती पर पूरे छत्तीसगढ़ में अवकाश घोषित किया जाए और इसे भविष्य के लिए भी यथावत रखा जाना चाहिए।”
    इस पूरे मामले में पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर वंश गोपाल सिंह ने प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि “पूर्व में 22 जून की तिथि को छुट्टियां नहीं होती थी। इसलिए टाइम टेबल जारी करते समय परीक्षा रखी गई है। यह विषय हमारे संज्ञान में आया है। संभव है कि 21 जून को इसका निराकरण कर लिया जाएगा। हमने सभी अधिकारियों से बात की है। हम विचार कर रहे हैं कि तात्कालिक तौर क्या परिवर्तन किया जा सकता है।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

    August 31, 2026

    किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

    August 30, 2026

    जवाली में धूमधाम से मनाया गया भोजली विसर्जन पर्व, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक

    August 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

    By Ramesh VermaAugust 31, 20260

    कोरबा, वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने लॉजिस्टिक्स…

    किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

    August 30, 2026

    जवाली में धूमधाम से मनाया गया भोजली विसर्जन पर्व, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक

    August 30, 2026

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,905)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.