Author: Ramesh Verma
0 वर्ष 2022 में की गई कुल कार्यवाही से ये 200% की वृद्धि है और वही वर्ष 2023 की तुलना में ये 400% की वृद्धि है। 0 1,10,70,000/- रुपए समन शुल्क किया गया वसूल। कोरबा ,यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए कोरबा पुलिस के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बढ़ते यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी को विशेष अभियान चलाकर ज़िले के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया…
कोरबा , बलौदा बाजार जिले में घटित घटना एवं घटना के उपरांत प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा अपेक्षा अनुरूप निर्णय न लेकर निरीह एवं आमजनमानस को लगातार परेशान किए जाने का आरोप लगा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन अंचल के सुभाष चौक निहारिका क्षेत्र में किया गया।इस अवसर पर कटघोरा क्षेत्र के पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर ने कहा कि “जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब हो गयी। भाजपा सरकार के राज्य में अपराधी बेलगाम हो गये है। नागरिक…
0 एसीबी की टीम ने रेड मार कर एई को गिरफ्तार किया है। बिलासपुर /कोरबा ,छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर निगम के असिस्टेंट इंजीनियर (AE) और सब इंजीनियर (SE) को ACB ने 35 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों अफसर बिल पास कराने की एवज में ठेकेदार से 2 फीसदी कमीशन मांग रहे थे। जानकारी के मुताबिक, कोरबा के गोढ़ीपारा निवासी मानक साहू नगर निगम में ठेकेदारी करता है। उसका काम दर्री जोन में चल रहा है। ठेकेदार ने 21 लाख रुपए का निर्माण कार्य कराया था। इसका रनिंग और फाइनल बिल बनाकर भुगतान…
कोरबा ,नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत व कोरबा लोकसभा की नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत दूसरी बार सांसद निर्वाचित होने के बाद 20 जून को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर पहली बार पहुंचेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 जून को उरगा (सलिहाभांठा) में सुबह 11 बजे सम्मेलाल जगत पूर्व सरपंच के निवास में कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर आभार प्रकट करेंगे। दोपहर 12.30 बजे भैसमा में स्व. पितांबर सिंह कंवर के परिवार से मुलाकात कर शोक व्यक्त करेंगे। तत्पश्चात 1.30 बजे नोनबिर्रा रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर आभार प्रकट करेंगे। दोपहर 3 बजे ग्राम घिनारा…
कोरबा , कोरबा लोकसभा क्षेत्र की नव निर्वाचित सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत कोरबा संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। 19 जून को वो दीपका क्षेत्र का दौरा करेंगी और प्रगति नगर के स्नेह मिलन भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। वे यहां शाम 5 बजे पहुंचेंगी। उनके कटघोरा रोड स्थित माता समलाई माता मंदिर चौक पहुंचने पर कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता बाइक रैली निकालेंगे। दीपका चौक पहुंचने पर आतिशबाजी कर स्वागत करेंगे।कांग्रेस नेता तनवीर अहमद व विशाल एस. शुक्ला ने बताया कि कोरबा लोकसभा सीट से पुनः सांसद निर्वाचित होने के में बाद दीपका क्षेत्र का उनका…
0 रोड किनारे पेड़ में लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर कोरबा , रात के अंधेरे में रोड किनारे के पेड़ को व पुल-पुलिया से वाहनों की टक्कर से होने वाले हादसे को रोकने पाली पुलिस ने रेडियम रिफ्लेक्टर टेप लगाया है।थाना प्रभारी चमन सिन्हा के नेतृत्व में पाली पुलिस की टीम ने यह विशेष अभियान चलाया। राष्ट्रीय राजमार्ग और पाली-दीपका रोड पर सड़क किनारे के पेड़, पुल-पुलिया पर रेडियम रिफ्लेक्टर टेप लगाया। ताकि रात में आवाजाही कर रहे वाहन चालकों में को दूर से ही पेड़, पुल-पुलिया नजर आ जाए और सड़क हादसे को रोका जा सके। पाली पुलिस की टीम ने…
कोरबा, जिले के बालको नगर सेक्टर-2 निवासी सुजय रंजन धनसागर इंजीनियरिंग में मैनेजर है। रोजाना की तरह वह 14 जून को घर से ऑफिस जाने के लिये निकला। लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। तीन दिन बाद भी लापता मैनेजर का कुछ पता नहीं चलने पर परिजन की चिंता बढ़ गई है। परिचित से कॉल कर जानकारी लेने पर भी सुजय रंजन का पता नहीं चलने पर परिजनों ने बालको थाना में सूचना दी है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है।
कोरबा,प्रदेश के सबसे अव्वल प्रेस क्लब माने जाने वाले कोरबा प्रेस क्लब के लिए द्विवर्षीय प्रबंध कार्यकारिणी-2024-26 के लिए हुए प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में सबसे अहम सचिव के पद पर अब तक के सर्वाधिक मतों से नागेन्द्र श्रीवास ने ऐतिहासिक जीत हासिल की।सचिव पद के लिए दो उम्मीदवार नागेन्द्र श्रीवास और धीरज दुबे के बीच मुकाबला हुआ। मतगणना से पहले तक दोनों उम्मीदवार के बीच कांटे का टक्कर बताया जा रहा था। लेकिन मतगणना में चौकाने वाला परिणाम आया जिसमें कुल पड़े 168 मत मेंनागेन्द्र श्रीवास को 120 मत मिले, जबकि धीरज दुबे को 48 मत मिले। कोरबा प्रेस क्लब के…
कोरबा ,शहर के पावर हाऊस रोड में संचालित श्वेता नर्सिंग होम के द्वारा शहर व जिला वासियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी समय-समय पर प्रदान की जा रही हैं।इस कड़ी में 15 जून शनिवार को प्रात: 11 से दोपहर 3 बजे तक श्वेता नर्सिंग होम में डॉ. निमेश नेभानी, एम.एस. आर्थो, एमसीएच (लिवरपुल) ज्वाइंट रिप्लेसमेंट एवं लिगामेण्ट की रिपेयर सर्जरी जैसे जटिल रोग में इनकी सेवाएं व परामर्श प्राप्त की जा सकेंगी।19 जून बुधवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक डॉ. समर्थ शर्मा एमबीबीएस, डीएनबी (इंटरनल मेडिसीन) एमएनएएमएस, लीवर व प्रैंक्रियाज रोग विशेषज्ञ अस्पताल में उपलब्ध…
कोरबा , वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), कोरबा बल्क पेट्रोलियम टर्मिनल प्लांट में लाइव फायर ड्रिल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। व्यापक अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण में 50 से अधिक कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की आग से निपटने तथा रोकथाम के लिए विभिन्न उपायों को अपनाने के बारे में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में अग्नि आपात स्थितियों से निपटने के लिए प्रोटोकॉल तथा सीपीआर प्रशिक्षण भी शामिल था। बालको एक औद्योगिक संगठन के रूप में समुदाय की सुरक्षा और भलाई को प्राथमिकता दिया है। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कंपनी ने…

