Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    October 6, 2026

    बाथरूम में धुल रहे थे होटल के बर्तन! वायरल वीडियो के बाद न्यू दिल्ली स्वीट्स पर कार्रवाई की तैयारी, देखिए वीडियो

    October 3, 2026

    लोकतंत्र की मज़बूती और मतदाता जागरूकता के लिए 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र एवं 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के बीएलओ का इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC प्रशिक्षण संपन्न

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»छत्तीसगढ़»मंत्री शाह का मुंह काला करों…मिलेगा 51 हजार का इनाम, कांग्रेस पार्षद ने की बड़ी घोषणा
    छत्तीसगढ़

    मंत्री शाह का मुंह काला करों…मिलेगा 51 हजार का इनाम, कांग्रेस पार्षद ने की बड़ी घोषणा

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaMay 14, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मध्य प्रदेश,मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के सेना अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान से सियासी बवाल मच गया है। कांग्रेस ने इसे महिला सैनिकों का अपमान बताते हुए विरोध प्रदर्शन, एफआईआर और मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।
    मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के एक विवादास्पद बयान ने सियासी हलकों में तूफान खड़ा कर दिया है। मंत्री शाह ने एक जनसभा के दौरान कहा कि “जिन लोगों ने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, मोदी जी ने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करा दी।”

    यह बयान सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिया गया, जिन्होंने हाल ही में एक विशेष सैन्य ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई थी। बयान सामने आते ही कांग्रेस ने इसे देश की बेटियों और खासकर सेना की महिला अधिकारियों का अपमान करार दिया है।

    “मंत्री का मुंह काला करने वाले को मिलेगा इनाम”
    इंदौर की वार्ड क्रमांक 20 की कांग्रेस पार्षद यशस्वी पटेल ने मंत्री के खिलाफ नाराज़गी जाहिर करते हुए ऐलान किया कि जो भी विजय शाह का मुंह काला करेगा, उसे 51 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। यशस्वी ने कहा कि मंत्री ने सेना की बहादुर बेटी कर्नल सोफिया का अपमान किया है, जिनके परिवार की तीन पीढ़ियाँ देश की सेवा में लगी हैं, और ऐसे में धर्म के नाम पर बयानबाजी बेहद निंदनीय है।

    कांग्रेस का विरोध तेज, FIR और इस्तीफे की मांग
    कांग्रेस नेता जीतू पटवारी मंत्री शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने भोपाल के श्यामला हिल्स थाने पहुंचे। एडिशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित ने उन्हें समझाइश दी, जिसके बाद मामले को रोजनामचा में दर्ज कर लिया गया। पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मंत्री विजय शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने और उनके खिलाफ देशद्रोह जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश के कई शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इंदौर में महिला कांग्रेस ने विजय शाह का पुतला फूंका, वहीं सेवादल ने कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के पोस्टर का दूध से अभिषेक कर उन्हें सम्मानित किया। रतलाम में पुतला दहन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। खंडवा, श्योपुर, भिंड और नर्मदापुरम के सिवनी मालवा में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपकर एफआईआर और मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

    मंत्री बंगले की सुरक्षा बढ़ाई गई
    बढ़ते विरोध को देखते हुए प्रशासन ने मंत्री विजय शाह के बंगले की सुरक्षा बढ़ा दी है। बंगले के बाहर 10 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग भी कर दी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    सवारी ऑटो में युवती नहीं है सुरक्षित चालक ने युवती से किया बलात्कार, जेल भेजा गया

    September 29, 2026

    पदोन्नत निरीक्षक कृष्णा साहू की वर्दी में कमिश्नर ने लगाए थ्री स्टार,राजधानी में दी ज्वाईनिंग

    August 2, 2026

    वेदांता एल्युमिनियम का मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़कर ₹6,597 करोड़, एबिटडा 134% बढ़कर ₹10,499 करोड़

    July 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    By Ramesh VermaOctober 6, 20260

    कोरबा,भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना ‘आरोग्य’ की मदद से वर्ष भर…

    बाथरूम में धुल रहे थे होटल के बर्तन! वायरल वीडियो के बाद न्यू दिल्ली स्वीट्स पर कार्रवाई की तैयारी, देखिए वीडियो

    October 3, 2026

    लोकतंत्र की मज़बूती और मतदाता जागरूकता के लिए 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र एवं 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के बीएलओ का इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC प्रशिक्षण संपन्न

    October 2, 2026

    तिलक भवन में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया गया नमन

    October 2, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (2,950)
    • छत्तीसगढ़ (169)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.