0 कहीं निगम के पानी पीने से स्वास्थ्य खराब ना हो जाए रहे सावधान
कोरबा,नगर निगम द्वारा सप्लाई किए जा रहे पेयजल में कीड़े आने की शिकायत से लोग परेशान हैं। दूषित पानी के सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद निगम द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। लोगों ने पेयजल की तत्काल जांच कर शुद्ध पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।, इन दिनों नगर पालिका निगम द्वारा सप्लाई किया जा रहा है पानी पर कीड़ा आ रहा है जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ा है लेकिन संबंधित अधिकारी द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है लोगों को सावधानी से पेयजल को उपयोग करने की जरूरी है नहीं तो स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ेगा








