Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    अब घर बैठे ऑनलाइन भरें ट्रैफिक चालान, परिवहन विभाग ने दी आसान डिजिटल सुविधा, देखिए वीडियो

    November 16, 2026

    सावधान – नगर निगम के नल से आ रहे कीड़े, दूषित पानी से स्वास्थ्य पर खतरा, देखिए वीडियो

    November 16, 2026

    बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

    November 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव
    कोरबा

    बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaNovember 16, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा,बच्चों के बेहतर बचपन और स्वस्थ भविष्य की नींव प्रारंभिक शिक्षा, उचित पोषण और सकारात्मक परिवेश से तैयार होती है। इसी दिशा में भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) छत्तीसगढ़ में अपने 111 नंद घरों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा दे रहा है। खेल-आधारित शिक्षा, पोषण जागरूकता और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के जरिए ये केंद्र ग्रामीण समुदाय में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।

    नंद घरों में बच्चों को रचनात्मक और खेल-आधारित गतिविधियों के माध्यम से अक्षर पहचान, अंग्रेजी के सामान्य शब्द और गिनती जैसी बुनियादी शिक्षा दी जाती है। साथ ही, पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता संबंधी जागरूकता के माध्यम से उनके शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित किया जाता है। गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को भी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संतुलित आहार और पोषण के प्रति जागरूक किया जाता है।

    दोंद्रो निवासी निशा यादव ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया, “मेरा बेटा भी नंद घर में पढ़ाई करता है। यहां वह बहुत अच्छी तरह नई-नई चीजें सीख रहा है। सबसे अच्छी बात यह है कि अब वह सुबह खुद उठकर नंद घर जाने के लिए उत्साहित रहता है। यहां उसे दूसरे बच्चों के साथ खेलने, सीखने और घुलने-मिलने का अवसर मिलता है। साथ ही, उसे पौष्टिक भोजन भी दिया जाता है, जिससे उसकी अच्छी आदतों का विकास हो रहा है। मैं सभी माताओं से कहना चाहूंगी कि वे भी अपने बच्चों को नंद घर जरूर भेजें, ताकि उन्हें पढ़ाई, खेल और बेहतर पोषण के साथ आगे बढ़ने का अच्छा अवसर मिल सके।”

    शासकीय प्राथमिक पाठशाला में सहायक शिक्षिका ममता चौहान ने नंद घर की सराहना करते हुए कहा, “वेदांता की नंद घर पहल ग्रामीण क्षेत्रों में प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में सराहनीय प्रयास है। नंद घर के माध्यम से बच्चों में समझने, सीखने और नई चीजों को अपनाने की क्षमता विकसित हो रही है। बच्चे यहां रचनात्मक गतिविधियों के जरिए अक्षर ज्ञान, अंग्रेजी के शब्द, वर्णमाला और गिनती जैसी बुनियादी चीजें सीख रहे हैं। इसका सकारात्मक प्रभाव बच्चों की स्कूल जाने की तैयारी और सीखने के प्रति उनकी रुचि में भी दिखाई देता है। शासन की शिक्षा संबंधी पहल को भी इससे मजबूती मिल रही है। नंद घर बच्चों की शिक्षा की मजबूत नींव तैयार करने और उनके उज्ज्वल भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।”

    पोषण विशेषज्ञ अंजू यादव ने कहा, “बच्चों का स्वस्थ विकास और महिलाओं का बेहतर स्वास्थ्य एक सशक्त समाज की नींव है। इस दिशा में बालको द्वारा नंद घरों के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल बेहद सराहनीय है। नंद घर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और सामुदायिक सशक्तीकरण के महत्वपूर्ण केंद्र बन रहे हैं। टेक-होम राशन (टीएचआर) के पोषण लाभ और उससे घर पर पौष्टिक आहार तैयार करने के तरीके बताना भी उपयोगी पहल है। कुपोषण से लड़ाई में सही जानकारी और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव बेहद जरूरी हैं। बालको की यह पहल माताओं को जागरूक बनाने और परिवारों में बेहतर पोषण आदतें विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह स्वस्थ मातृत्व, सुपोषित बचपन और बेहतर भविष्य की दिशा में सराहनीय प्रयास है।”

    बालको के 111 नंद घरों के माध्यम से अब तक 7,000 से अधिक बच्चों और माताओं को लाभान्वित किया जा चुका है। प्रारंभिक शिक्षा, पौष्टिक आहार और पोषण जागरूकता के जरिए यह पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा दे रही है। रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों में सीखने की जिज्ञासा विकसित करने और परिवारों में बेहतर पोषण आदतों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। बालको का यह प्रयास सुपोषित बचपन और शिक्षित पीढ़ी के निर्माण की दिशा में एक सार्थक कदम है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    अब घर बैठे ऑनलाइन भरें ट्रैफिक चालान, परिवहन विभाग ने दी आसान डिजिटल सुविधा, देखिए वीडियो

    November 16, 2026

    सावधान – नगर निगम के नल से आ रहे कीड़े, दूषित पानी से स्वास्थ्य पर खतरा, देखिए वीडियो

    November 16, 2026

    डायबिटीज को न बनने दें जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती! परिवार की मुस्कान और बेहतर भविष्य के लिए शिवाय हॉस्पिटल की पहल, ₹2000 में पांच महत्वपूर्ण जांच

    November 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    अब घर बैठे ऑनलाइन भरें ट्रैफिक चालान, परिवहन विभाग ने दी आसान डिजिटल सुविधा, देखिए वीडियो

    By Ramesh VermaNovember 16, 20260

    कोरबा, अब वाहन चालकों को ट्रैफिक चालान जमा करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर…

    सावधान – नगर निगम के नल से आ रहे कीड़े, दूषित पानी से स्वास्थ्य पर खतरा, देखिए वीडियो

    November 16, 2026

    बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

    November 16, 2026

    डायबिटीज को न बनने दें जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती! परिवार की मुस्कान और बेहतर भविष्य के लिए शिवाय हॉस्पिटल की पहल, ₹2000 में पांच महत्वपूर्ण जांच

    November 14, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (3,012)
    • छत्तीसगढ़ (171)
    • दुनिया (30)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.