Author: Ramesh Verma

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

कोरबा,क्रिकेट प्रेमियों के लिए 16 अप्रैल 2025 का दिन किसी उत्सव से कम नहीं रहा। क्रिकेट महाकुंभ के अंतर्गत आयोजित हुए रोमांचक मुकाबलों में राइनो वॉरियर्स और लेजेंड्स 11 ने अपनी बेहतरीन टीमवर्क और दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। दोनों ही टीमों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त देकर टूर्नामेंट में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। पहला मुकाबला: राइनो वॉरियर्स बनाम बैंगो 11पहले मुकाबले में राइनो वॉरियर्स और बैंगो 11 के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। टॉस जीतकर बैंगो 11 ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया, जो उन पर भारी पड़ा।राइनो वॉरियर्स ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख…

Read More

0 हितग्राही को व्यापार में वृद्धि व आजीविका सुदृढ़ करने की दी बधाई कोरबा , छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के हाथों आज प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत जीवित मछली विक्रय हेतु कोरबा के मत्स्य कृषक श्री प्रतीक आदिले को पिकअप वाहन प्रदाय किया गया। उन्होंने हितग्राही को बधाई देते हुए व्यवसाय में अच्छा लाभ कमाने का शुभकामनाएं दी।गौरतलब है कि हितग्राही श्री प्रतीक आदिले पुरानी बस्ती कोरबा के निवासी हैं। जिनके द्वारा आजीविका के साधन के रूप में मछली विक्रय कार्य को अपनाया गया एवं यही एकमात्र व्यवसाय विगत 8-10 वर्ष से…

Read More

कोरबा,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए एक प्रगतिशील शिक्षा सहायता नीति लागू की। समावेशी कार्यस्थल को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप कंपनी द्वारा उठाया गया यह कदम ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने हेतु 1 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करता है। इसका उद्देश्य शैक्षिक अंतर को कम करना और विकास के लिए नए रास्ते खोलना है। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए एक प्रगतिशील शिक्षा सहायता नीति लागू की है। समावेशी कार्यस्थल को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता…

Read More

कोरबा,ओपन थिएटर घंटाघर मैदान में चल रही स्वर्गीय डॉ. बंशी लाल महतो स्मृति राज्य स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन का नज़ारा देखते ही बन रहा था। रात्रि के उजास में खिलाड़ियों की लय और दर्शकों की तालियों ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया। क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ और खिलाड़ियों का जुझारूपन आयोजन की सफलता की कहानी खुद बयां कर रहा था। पहला मुकाबला: आर्य ग्रुप बनाम आरसीसी 11 – हेमंत की ऑलराउंड परफॉर्मेंस से आरसीसी 11 की धमाकेदार जीत पहले मुकाबले में आर्य ग्रुप और आरसीसी 11 आमने-सामने थे। टॉस जीतकर आरसीसी 11 ने गेंदबाजी…

Read More

कोरबा,स्वर्गीय डॉ. बंशी लाल महतो स्मृति राज्य स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन दर्शकों को क्रिकेट का बेहतरीन अनुभव देखने को मिला। प्रतियोगिता के इस दिन कुल दो मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। पहला मुकाबला:पहला मैच ब्लू स्टार और कृष्णा हुंडई के बीच खेला गया। टॉस जीतकर ब्लू स्टार ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कृष्णा हुंडई ने 83 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। जवाब में ब्लू स्टार ने तेज शुरुआत करते हुए केवल 6 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मुकाबले…

Read More

कोरबा, नगर पालिक निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर प्राथमिकता के आधार पर सभी 07 जोन क्षेत्रों में पानी उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु प्राथमिकता के आधार पर प्रत्येक जोन में 6-6 नग पानी के टेंकर तत्काल खरीदी करवाए जाने का आग्रह किया है।कृपाराम साहू ने अपने पत्र में लिखा है कि गर्मी का मौसम आरंभ हो जाने के बाद कोरबा निगम क्षेत्र के अनेक क्षेत्रो में पेयजल संकट उत्पन्न हो जाता है जिससे आम नागरिकों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए निगम द्वारा टेंकर के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाती है। इसी…

Read More

0 कुछ दिनों से चल रहे थे बीमारकोरबा , जिला नगर निगम की पूर्व पार्षद, महिला आयोग की सदस्य सह वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती अर्चना उपाध्याय के पति नवीन उपाध्याय का निधन हो गया हैं। 65 वर्षीय नवीन उपाध्याय का 16 अप्रैल बुधवार को प्रातः 11:00 बजे पौड़ीबहार मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।जानकारी के अनुसार नवीन उपाध्याय को 5 दिन पूर्व रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था वह लीवर की बीमारी से ग्रसित बताये जा रहे थे। लंबे अरसे से उनका इलाज चल रहा था। सरल, सहज, शांत, मृदभासी नवीन उपाध्याय के निधन की खबर मिलने…

Read More

कोरबा ,आज प्रातः 11ः00 बजे कोरबा विधानसभा के पूर्व विधायक कार्यालय टी. पी. नगर कोरबा के सामने शीतल शरबत का विधिवत शुभारंभ पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया। जयसिंह अग्रवाल की ओर से शांति देवी मेमोरियल सोसाइटी इसका संचालन करेगा। शीतल शरबत मंदिर का विधिवत शुभारंभ जयसिंह अग्रवाल ने राहगीरों को शरबत पीलाकर किया। जयसिंह अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि गर्मी के मौसम में प्यास से बेहाल लोगों को शीतल पेयजल व शीतल शरबत उपलब्ध कराना पुनीत कार्य है। यह कोरबा का प्रमुख मार्ग है और अब यहां पर राहगीरों को इस गर्मी के मौसम में प्रतिदिन शीतल…

Read More

कोरबा ,भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत आयोजित स्वच्छता अभियान के क्रम में रविवार को कोसाबाड़ी मंडल द्वारा आयोजित घंटाघर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर परिसर में मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री डॉ राजेश राठौर ,पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ,पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश अग्रवाल ,सरजू अजय ,पूर्व पार्षद श्री सुशील गर्ग ,श्री ललेश दुबे ,पार्षद श्री पंकज देवांगन ,पार्षद श्री राकेश वर्मा, पार्षद श्री अजय गोंड ,अनिल वस्त्रकार ,दिनेश वैष्णव ,सहित अधिक संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More

कोरबा, महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा पोषण अभियान के अंतर्गत आयोजित पोषण पखवाड़ा के तहत सेक्टर डूमरडीह परियोजना कोरबा ग्रामीण में 1000 दिवस थीम के आधार पर जानकारी प्रदान की गई। जिसमें गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। सी सेम मॉड्यूल के बच्चों का ऊँचाई व वजन की भी सत्यापन किया गया। कार्यक्रम में नकटीखार पंचायत के सरपंच, सेक्टर पर्यवेक्षक, गर्भवती, शिशुवती, किशोरी समूह की महिलाएं,ग्रामवासी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More