Author: Ramesh Verma
0 सर्वमंगला मंदिर में आयोजित भंडारा में श्रद्धालुओं के साथ ग्रहण किया प्रसाद 0 सभी मंडलों में आयोजित हुए विविध कार्यक्रमकोरबा,शनिवार को हनुमान जयंती और अपने जन्मदिन के अवसर पर नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने मां सर्वमंगला मंदिर में भगवान श्री हनुमान और मां सर्वमंगला की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर सर्वमंगला मंडल द्वारा आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। साथ ही वृद्धाआश्रम के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर उनको भेंट दिया। इस अवसर पर आयोजित भंडारा में सम्मिलित होकर सभी श्रद्धालुओं के साथ…
कोरबा,उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के जन्मदिवस के पावन अवसर पर दिनांक 12 अप्रैल शनिवार को सर्वमंगला मंदिर परिसर में भंडारे का भव्य आयोजन किया गया है। यह धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन दोपहर 12:30 बजे से 3:00 बजे तक संपन्न होगा। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, गणमान्य नागरिकों तथा जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं तथा आगंतुकों के लिए भोजन एवं प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई है। इस आयोजन का उद्देश्य जनसेवा, धार्मिक भावना का प्रसार तथा सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करना है। आयोजकों ने नगरवासियों…
0 अपनी बारी आने का करना पड़ रहा है इंतजार कोरबा,जिले में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने अब केंद्रों में भीड़ जुट रही है। ऐसे में लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। 1 अप्रैल 2019 से पहले वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना शासन ने अनिवार्य कर दिए हैं। चूंकि यह अवधि तो अब खत्म हो चुकी है लेकिन इसकी अधिकृत घोषणा नहीं होने से संबंधित केंद्रों में अब लोग पहुंचने लगे हैं। शहर में सीमित स्थानों पर ही केंद्र संचालित होने के कारण प्लेट बदलाने की प्रक्रिया पूरी करने के साथ जिन लोगों के नंबर प्लेट…
कोरबा ,कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश कुमार ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में कोरबा जिले में कार्यरत विभिन्न माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के एजेंट द्वारा फ्लोरा मैक्स कंपनी की ठगी की शिकार महिलाओं को लोन रिकवरी के नाम पर धमकाए जाने के आरोप में एजेंटों के विरुद्ध सतत विधि-सम्मत कार्यवाही की जा रही है।अब तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में उपरोक्तनुसार 11 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उपरोक्त दर्ज एफआईआर के अनुसार अब तक कुल 09 प्रकरणों में 10 कथित आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर शेष प्रकरणों में आरोपियों की…
कोरबा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा दुर्ग में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुराचार व हत्या तथा प्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार हो रही अपराध की संवेदनशील घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने व राज्य की लचर कानून व्यवस्था के कारण गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आज टीपी नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने गृहमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया। जिला अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने कहा कि देश में जब कन्याभोजन हो रहा था तब छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक मासूम बच्ची के साथ अनाचार…
0 सैकड़ो श्रद्धालुओं ने दर्ज कराई अपनी उपस्थिति, जसगीत से पूरा क्षेत्र माहौल हुआ भक्ति में कोरबा, नगर में चैत्र नवरात्रि का पर्व सर्वमंगला मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया। नवरात्रि के नौ दिनों तक माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। वहीं, शनिवार को हवन और कन्या भोज का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कुंवारी कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें उपहार भेंट किए। नवरात्रि के दौरान नगर के सर्वमंगला मंदिर में प्रतिदिन अलग-अलग धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। रविवार को श्रद्धालुओं ने जसगीत गाते हुए जवारा का विसर्जन किया। इस दौरान…
कोरबा,भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा सोनगुढ़ा पंचायत में सामुदायिक भवन एवं बेलाकछार में कल्वर्ट पुल का निर्माण किया गया है। आयोजित उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ सरकार के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार उपस्थित थे। सोनगुढ़ा एवं बेलाकछार में आयोजित कार्यक्रमों में अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि, बालको के अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे। श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक निर्माण कार्यों के लिए बालको प्रबंधन को साधुवाद दिया। बालको सीएसआर ने अपनी प्रमुख सामुदायिक विकास पहल के तहत दो महत्वपूर्ण आधारभूत संरचनाओं—बेलाकछार में एक बॉक्स कल्वर्ट…
कोरबा, चैत्र नवरात्रि की समाप्ति के बाद विसर्जन का दौर शुरू हो गया है महा अष्टमी के दिन वार्ड क्रमांक 37 रामपुर बस्ती में स्थित हनुमान मंदिर में हवन किया गया हवन के बाद कन्या भोज और भंडारे का आयोजन भी किया गया आज रामनवमी के अवसर पर कीर्तन भजन के साथ जावरा का विसर्जन किया गया विसर्जन के दौरान मंदिर के पुजारी कलीराम सिदार ,लालचंद साहू ,संतराम सिदार, पिंटू साहू, विजय सिदार, बल्लम शाह फेकू निर्मलकर, राजेंद्र सिंह, प्रेम यादव ,चैतमति साहू शामिल हुए
कोरबा, पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्री राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं, उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढऩे और सदाचार रखने की प्रेरणा देता है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन, उनकी कर्तव्यनिष्ठा और उच्च आदर्श पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा के स्रोत हैं। श्री अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को राम नवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास, नागरिकों के जीवन में खुशहाली एवं प्रसन्नता आए, यही मां दुर्गा और भगवान श्रीराम से कामना करता…
0 हवन के बाद कन्या भोज का आयोजन कोरबा,नवरात्र के सातवें दिन नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 37 रामपुर बस्ती के हनुमान मंदिर में शुक्रवार को भक्तों की काफी भीड़ रही। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हनुमान मंदिर में 40 से अधिक ज्योति कलश प्रज्जवलित हो रहे हैं सप्तमी के अवसर पर हनुमान मंदिर परिसर में कीर्तन भजन का आयोजन किया गया कीर्तन भजन सुनने के लिए वार्ड के श्रद्धालुओं ने अपने उपस्थिति दर्ज कराई हनुमान मंदिर परिसर में पुरुष एवं महिलाओं के समूह ने मां दुर्गा की आराधना कर भजनों को गाया। बताते है कि नवरात्र…

