Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग

    June 17, 2026

    युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत

    June 17, 2026

    सामाजिक सद्भाव का केंद्र बना – शिवाय हास्पिटल

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 19
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»रौशनी से जगमगाया मैदान, क्रिकेट के सितारों ने बिखेरा जलवा – डॉ. बंशी लाल महतो स्मृति रात्रिकालीन प्रतियोगिता के पांचवें दिन रोमांचक मुकाबलों ने लूटी महफिल
    कोरबा

    रौशनी से जगमगाया मैदान, क्रिकेट के सितारों ने बिखेरा जलवा – डॉ. बंशी लाल महतो स्मृति रात्रिकालीन प्रतियोगिता के पांचवें दिन रोमांचक मुकाबलों ने लूटी महफिल

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaApril 16, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा,ओपन थिएटर घंटाघर मैदान में चल रही स्वर्गीय डॉ. बंशी लाल महतो स्मृति राज्य स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन का नज़ारा देखते ही बन रहा था। रात्रि के उजास में खिलाड़ियों की लय और दर्शकों की तालियों ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया। क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ और खिलाड़ियों का जुझारूपन आयोजन की सफलता की कहानी खुद बयां कर रहा था।

    पहला मुकाबला: आर्य ग्रुप बनाम आरसीसी 11 – हेमंत की ऑलराउंड परफॉर्मेंस से आरसीसी 11 की धमाकेदार जीत

    पहले मुकाबले में आर्य ग्रुप और आरसीसी 11 आमने-सामने थे। टॉस जीतकर आरसीसी 11 ने गेंदबाजी का फैसला किया। आर्य ग्रुप ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 96 रन बनाए। जवाब में आरसीसी 11 की टीम ने शानदार शुरुआत की और केवल 8 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मुकाबले के सितारे रहे हेमंत, जिन्होंने 25 रन बनाने के साथ-साथ 3 अहम विकेट भी चटकाए। उन्हें “मैन ऑफ द मैच” के खिताब से नवाजा गया।

    दूसरा मुकाबला: नाईट राइडर बालकनी बनाम बरपाली चैंपियंस – हितेश की तूफानी पारी ने बदला मैच का रुख

    दूसरे मैच में नाईट राइडर बालकनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 87 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरपाली चैंपियंस की टीम ने सधी हुई शुरुआत की और 6 विकेट खोकर 8 ओवरों में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इस मैच के हीरो रहे हितेश, जिन्होंने मात्र 15 गेंदों में 53 रन बनाकर सबको चौंका दिया। उनकी इस विस्फोटक पारी ने उन्हें “मैन ऑफ द मैच” का पुरस्कार दिलाया।

    मुख्य अतिथियों की उपस्थिति से बढ़ा आयोजन का गौरव

    प्रतियोगिता के दौरान पार्षद श्रीमती धनकुमारी गर्ग, पार्षद श्री अजय गौड़, मीडिया प्रतिनिधि श्री दिब्येंदु, डॉ. विवेक रंजन महतो, पीयूष गुरुदीवान एवं पूर्व पार्षद श्री बलराम विश्वकर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और आयोजन समिति को उत्कृष्ट आयोजन के लिए बधाई दी।

    खेल भावना और सामाजिक समरसता का अद्वितीय संगम

    इस रात्रिकालीन प्रतियोगिता के माध्यम से न सिर्फ युवा खिलाड़ियों को मंच मिल रहा है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का कार्य भी हो रहा है। पांचवें दिन के रोमांचक मुकाबलों ने यह सिद्ध कर दिया कि जुनून, मेहनत और टीम वर्क से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग

    June 17, 2026

    युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत

    June 17, 2026

    सामाजिक सद्भाव का केंद्र बना – शिवाय हास्पिटल

    June 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग

    By Ramesh VermaJune 17, 20260

    ‘एल्युमिनियम, ऑयल एवं गैस, पावर और आयरन एवं स्टील क्षेत्रों में एक साथ सबसे अधिक…

    युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत

    June 17, 2026

    सामाजिक सद्भाव का केंद्र बना – शिवाय हास्पिटल

    June 16, 2026

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध

    June 12, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,787)
    • छत्तीसगढ़ (165)
    • दुनिया (26)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.