Author: Ramesh Verma
कोरबा ,कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के अलग-अलग तहसीलों में लंबे समय से पदस्थ पटवारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक तहसील से दूसरे तहसील में तबादला किया है। उन्होंने तहसील कोरबा के 11, अजगरबहार के 5, भैंसमा के 8, बरपाली के 13, करतला के 8, दीपका के 8, कटघोरा के 12, दर्री के 8, हरदीबाजार के 10, पाली के 13, पोड़ी उपरोड़ा के 21, और पसान के 8 पटवारियों कुल 125 पटवारियों का स्थानान्तरण अलग-अलग तहसीलों में किया है। उन्होंने संबंधित पटवारियों को 7 अप्रैल 2025 तक कार्य भार ग्रहण करने के आदेश दिए हैं।
कोरबा, बालकोनगर क्षेत्र के सेक्टर-3 स्थित सिविक सेंटर में हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त रूप से सख्त कदम उठाए हैं। अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई पूर्व सूचना के साथ की गई, जिसके तहत पहले ही कंपनी द्वारा संबंधित स्थलों पर नोटिस चस्पा किए जा चुके थे। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कोरबा द्वारा 28 मार्च 2025 को कार्रवाई हेतु पत्र भी जारी किया गया था। जनहित याचिका और लगातार बढ़ते विवाद को देखते हुए नगर निगम ने मामले को गंभीरता से लिया और अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया। प्रशासन ने सभी…
0 नहर के रास्ते बहकर हसदेव नदी मे समाई भारी मात्रा में राख ही राख कोरबा, जिले के कोरबा-पश्चिम में स्थित सीएसईबी पावर प्लांट का राखड़ पाइप दो जगह से टूट गया, पाइप लाइन टूटने से राखड किसी झरने की तरह तेज बहाव के साथ सीएसईबी के रिटर्न केनाल में मिलकर हसदेव नदी मे समा गया।आरोप लगाते हुए कहा जा रहा हैं की सीएसईबी के सिविल प्रबंधन की अनदेखी की वजह से जीवन दायिनी हसदेव नदी का स्वच्छ जल दूषित हो रहा है, इसी रिटर्न केनाल के पानी को डांडपारा के वॉटर ट्रिटमेंट प्लांट मे प्युरिफाइ कर स्वच्छ जल छुरी…
0 मां सर्वमंगला मंदिर में विशेष पूजा अर्चना, दीप और झालर से जगमग हो रहा है मंदिर परिसर कोरबा, शक्ति की आराधना के महापर्व चैत्र नवरात्र के छठे दिन यानी आज ( गुरुवार) मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा हो रही है. मान्यता है कि आज के दिन जो भी भक्त सच्चे मन से देवी की आराधना करता है उसकी माता रानी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं. सर्वमंगला मंदिर प्रबंधक एवं पुजारी नमन पांडेय ने बताया कि मां कात्यायनी सिंह पर आरूढ़ है और हाथ में कमल का पुष्प व त्रिशूल धारण करती हैं. देवी के इस स्वरूप की…
0 सांसद ज्योत्सना महंत नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत और पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं कोरबा, संगठन को मजबूत करना इसे हमारी विचारधारा के साथ निकटता से जोड़ता है और इसमें नए लोगों और नई ऊर्जा को लाना पार्टी का प्रथम लक्ष्य होना चाहिए। संगठन में हाल में हुई नव नियुक्तियां संगठनात्मक अनुभव, जमीनी स्तर पर जुड़ाव और सबसे महत्वपूर्ण पार्टी और उसकी विचारधारा के प्रति निष्ठा को दर्शाता है। उक्त कथन नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जिला कांग्रेस कार्यालय टी.पी. नगर कोरबा में आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर व्यक्त किया। डॉ. चरणदास महंत…
कोरबा,पथर्रीपारा वार्ड क्र. 21 में नवनिर्मित विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव प्रतिमा का भव्य प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल उपस्थित हुए जहां श्री अग्रवाल ने भगवान शिव प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान के साथ पुजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, स्वास्थ्य, समृद्धि तथा दीर्घायु होने की कामना किया।इस अवसर पर वार्ड पार्षद मुकेश कुमार राठौर, मनीराम जांगडे, सालिक दास वैष्णव, कुंजबिहारी साहू, त्रिलोचन राठौर, जनीराम पटेल, समुंद बरेठ सहित भारी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।
कोरबा, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने धूमधाम से ईद मिलन समारोह आयोजित किया। जीईटी हॉस्टल में आयोजित कार्यक्रम में बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार उपस्थित थे। उन्होंने ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें सांप्रदायिक सौहार्द्र, एकता, धैर्य, सहनशीलता और सदाचार की सीख देता है। बालको जीईटी हॉस्टल में सभी धार्मिक, सांस्कृतिक और परंपरा का उत्सव मनाएं जाते हैं। कंपनी के प्रयास से सभी धर्मों के कर्मचारी एकजुट होते हैं। हॉस्टल में देश के विभिन्न जगहों से आएं कर्मचारी एकदूसरे के उत्सव में बढ़-चढ़ के हिस्सा लेते…
कोरबा, आदिशक्ति मां जगदंबा की उपासना का पर्व चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू हो गया है और पूरे जिले में भक्ति का माहौल छाया हुआ है. इस पावन अवसर पर कोरबा वासियों की प्रथम आराध्य देवी, मां सर्वमंगला के मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है. हसदेव नदी के किनारे स्थित यह मंदिर न केवल कोरबा बल्कि पूरे देश और विदेश में अपनी महिमा के लिए जाना जाता है. मां सर्वमंगला के दरबार में भक्तों की अटूट आस्था का ही परिणाम है कि यहां मांगी गई हर मुराद पूरी होती है. यही कारण है कि राज्य और देश…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में कल 1 अप्रैल से शराब की नई रेट लिस्ट लागू हो जाएगी। राज्य सरकार ने नई आबकारी नीति में विदेशी शराब को सस्ता कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नई दरों की घोषणा की गई है। ये दर 1 अप्रैल से सभी मदिरा दुकानों में लागू हो जाएगी। नई लिस्ट के मुताबिक शराब की कीमतों में 4 प्रतिशत तक की कमी की गई है। जो बोतल पहले 800 रुपये में मिलती थी, वो अब 760 रुपये तक मिलेगी। वहीं, पौवा की कीमतों में भी 10 से 20 रुपये तक की कमी की गई है। प्रदेश…
कोरबा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को चैत्र नवरात्रि, नव संवत्सर, गुड़ी पड़वा, ईद- उल- फितर और चेट्रीचंड्र (चैतीचांद) , की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्री अग्रवाल ने कहा है कि चैत्र माह के पहले दिन से हिन्दू नववर्ष और नया संवत्सर शुरू होता है। इस दिन से नौ दिनों तक चलने वाले शक्ति आराधना के पर्व नवरात्रि का भी शुभारंभ होता है।श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि चैत्र नवरात्र का यह पर्व आप सभी के जीवन में…

