Author: Ramesh Verma

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

कोरबा, जिले की साइबर सेल ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए गुम हुए मोबाइल फोनों को उनके असली मालिकों तक पहुंचाया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री तथा साइबर सेल प्रभारी विमल पाठक के मार्गदर्शन में साइबर सेल टीम ने पोर्टल की मदद से 122 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें नागरिकों को लौटाया।इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत ₹18,50,000 बताई जा रही है। मोबाइलों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में एक कार्यक्रम के दौरान संबंधित मालिकों को सौंपा गया। इस अभियान में उपनिरीक्षक अजय सोनवानी और…

Read More

कोरबा ,कोरबा जिला के ग्राम पंचायत कुदुरमाल में स्थित हसदेव नदी में आवागमन के लिए पुल का निर्माण किया गया है। उक्त पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।उक्त क्षतिग्रस्त रेलिंग की मरम्मत को लेकर विधायक फूलसिंह राठिया ने कलेक्टर को पत्र लिखा है। वर्षा ऋतु के दौरान झमाझम हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर है। कई स्थानों में भारी बारिश से पुल पुलिया भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत कुदुरमाल से होकर हसदेव नदी गुजरी हुई है।…

Read More

कोरबा , सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के गेवरा कोयला खदान में अलसुबह घटित एक हादसे में 25 वर्षीय एक सहचालक राजन राणा नामक व्यक्ति की मृत्यु होना बताया जा रहा हैं। यह हादसा सुबह लगभग 3 बजे उस समय हुआ जब ड्रिल मशीन वाहन के एक चालक ने वाहन चलाते हुए पीछे खड़े सहचालक को कुचल दिया।जानकारी के अनुसार मृतक राजन राणा एक निजी ठेका कंपनी अंतर्गत कार्यरत था और खदान…

Read More

कोरबा,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘क्वालिटी संकल्प’ नामक एक गुणवत्ता परिवर्तन पहल की शुरुआत की है। यह कंपनी की ‘शून्य दोष’ प्राप्त करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है और विविध उत्पाद श्रेणियों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मासिक आयोजन में 300 से अधिक कर्मचारियों और व्यावसायिक भागीदारों ने भाग लिया, जिससे संयंत्र में गुणवत्ता के प्रति साझी जिम्मेदारी की संस्कृति को बढ़ावा मिला। बालको में गुणवत्ता हर उत्पादन चरण का अभिन्न और अनिवार्य हिस्सा है। कच्चे माल के चयन से लेकर अंतिम उत्पाद निरीक्षण तक सभी चरणों में…

Read More

0 मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी कोरबा , कोरबा नगर निगम द्वारा जनविरोधी कार्य किए जाने का आरोप कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों ने लगाया है। इस संबंध में उन्होंने नगर निगम नेता प्रतिपक्ष कृपा राम साहू के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिक निगम अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रहा है। मूलभूत सुविधाओं से जनता त्रस्त और महापौर मस्त है।पार्षदों का आरोप लगाते हुए कहना है कि नगर निगम के 67 वार्डो में जल आपूर्ति बाधित है। शिकायत किये जाने पर तकनीकी खराबी…

Read More

कोरबा, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लगाया जा रहे हैं, नए स्मार्ट मीटर की खामियों को बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जो हर घर में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं उसके दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं। स्मार्ट मीटर लगने के बाद जनता परेशान हो चुकी है, जिन उपभोक्ताओं का बिल 300-400 रूपये आता था स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उनका बिल 1000-1200 रूपये आ रहा है साथ ही बिजली वोल्टेज की समस्या भी परेशानी दे रही है। जिससे इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो रहें हैं, दरअसल स्मार्ट मीटर भारत के क्लाइमेट के…

Read More

0 एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर में छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा कीर्तिमान, एयर कमोडोर बी. अरुण कुमार के हाथों हुआ सम्मान कोरबा,कमला नेहरू महाविद्यालय, कोरबा की मेधावी एनसीसी कैडेट निकिता साहू ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित “एक भारत श्रेष्ठ भारत” (EBSB) शिविर में शानदार प्रदर्शन करते हुए “बेस्ट कैडेट (एस.डब्ल्यू.)” का खिताब अपने नाम किया। यह शिविर कर्नाटक के हसन जिले में आयोजित हुआ था, जिसका संचालन कर्नाटक एवं गोवा एनसीसी डायरेक्टोरेट द्वारा किया गया। निकिता ने इस शिविर में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ डायरेक्टोरेट के रायपुर ग्रुप से कोरबा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लिया। कर्नाटक एवं गोवा…

Read More

कोरबा, आज पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात डीएसपी डीके सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस और नगर निगम ने कोरबा मुख्य मार्ग से इतवारी बाजार  मार्ग पर अनाउंसमेंट करके चार पहिया/दुपहिया वाहनों और दुकानों की होर्डिंग पर कार्रवाई की। यातायात Asi मनोज राठौर ने बताया कि यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी अभियान जारी रहेगा निगम टीम ने पूर्व के निर्देशों का पालन नहीं करने वाले कई दुकानों पर चालानी कार्यवाही करने की बात कहीट्रैफिक डीएसपी डीके सिंह ने बताया कि कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मिलकर शहर के…

Read More

0 तीन दोस्त गए थे पिकनिक मनानेकोरबा,वाटरफॉल के नजारे खूबसूरत होते हैं लेकिन कई बार जानलेवा भी हो जाते हैं. जिले के बालको क्षेत्र के केसला घाट वाटरफॉल में भी ऐसा ही एक हादसा हुआ. पिकनिक मनाकर नदी में नहाने के लिए उतारे तीनों दोस्त में से जफर खान उम्र 33 वर्ष निवासी रामपुर पानी के तेज बहाव में बह दोनों दोस्तों ने अपने दोस्त को बचाने का प्रयास किया लेकिन गहरे पानी में जफर खान समा गया दोनों दोस्तों ने घटना की सूचना लिखित रूप से बालकों थाने में जाकर दी देर रात तक युवक की खोजबीन करते रहें…

Read More

○ एमजेएम हॉस्पिटल का उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया उद्घाटन○ शहर को मिला अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल कोरबा,शहर और जिले की जनता को अपना ‘एम्स’ जैसा पहला किफायती और हाईटेक हॉस्पिटल मीना जैन मेमोरियल (एमजेएम) हॉस्पिटल मिल गया है। एमजेएम हॉस्पिटल का रविवार को भव्य उद्घाटन पूज्य गुरुमाता 105 आर्यिका श्री अखंडमती माताजी एवं अभेदमती माताजी के पावन सान्निध्य में, मुख्य अतिथि अरुण साव (उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) ने किया। समारोह की अध्यक्षता लखनलाल देवांगन (वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम मंत्री) ने की। विशिष्ट अतिथि श्रीमती संजू देवी राजपूत (महापौर, नगर पालिक निगम, कोरबा) रहीं। नया बस स्टैंड, विशाल मेगामार्ट के सामने स्थित…

Read More