Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026

    जिला जेल कोरबा में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने कैदी भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, देखिए वीडियो

    August 28, 2026

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल,शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»स्मार्ट मीटर लगने के बाद जनता परेशान, दो-तीन गुना बढ़ा आ रहा बिजली बिल-गोपाल साहू
    कोरबा

    स्मार्ट मीटर लगने के बाद जनता परेशान, दो-तीन गुना बढ़ा आ रहा बिजली बिल-गोपाल साहू

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJuly 22, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लगाया जा रहे हैं, नए स्मार्ट मीटर की खामियों को बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जो हर घर में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं उसके दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं। स्मार्ट मीटर लगने के बाद जनता परेशान हो चुकी है, जिन उपभोक्ताओं का बिल 300-400 रूपये आता था स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उनका बिल 1000-1200 रूपये आ रहा है साथ ही बिजली वोल्टेज की समस्या भी परेशानी दे रही है। जिससे इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो रहें हैं, दरअसल स्मार्ट मीटर भारत के क्लाइमेट के हिसाब से नहीं बना है, स्मार्ट मीटर अभी तो समझ में नहीं आ रहा लोगों को जब टेंपरेचर बढ़ेगा। गर्मी में तो मीटर और तेजी से घूमेगा और ज्यादा बिल आएगा। स्मार्ट मीटर भारत के मौसम में फीट नहीं बैठता वह ठंडे प्रदेशों के लिए ठीक है।
    कोरबा लोकसभा अध्यक्ष प्रतिमा सिन्हा ने कहा कि एक ओर तो सरकार डिजिटल तकनीक सुविधाओं को बढ़ाने का दावा करती है, लेकिन स्मार्ट मीटर की कमियों ने सरकार की इन दावों की पोल खोल दी है। हालात ग्रामीण क्षेत्रों में और भी ज्यादा खराब है, जहां गरीबों को बिजली का भारी बिल थमा दिया जा रहा है। स्मार्ट मीटरों में खामियों को लेकर हाल में कई उपभोक्ताओं ने शिकायतें की हैं स्मार्ट मीटर का उद्देश्य बिजली उपभोग की सटीक निगरानी, ऑटोमैटिक रीडिंग और रियल-टाइम डेटा उपलब्ध कराना है, लेकिन कई जगह तकनीकी और संचालन संबंधी खामियाँ सामने आई हैं। रियल-टाइम डेटा ट्रांसमिशन की त्रुटियों से खपत ज्यादा दिख सकती है। खराब नेटवर्क के कारण रीडिंग सर्वर तक सही से नहीं पहुँचती इससे बिलिंग चक्र में गड़बड़ हो जाती है। मीटर सही ढंग से कैलिब्रेट न होने पर बिजली खपत अधिक या कम दिख सकती है। स्मार्ट मीटर IoT आधारित होते हैं, इसलिए हैकिंग और डेटा मैनिपुलेशन का खतरा रहता है। हार्डवेयर खराब होने से मीटर रीडिंग बंद या गलत हो सकती है बिजली कटने पर रीसेट संबंधी समस्याएँ आ सकती हैं। गलत बिलिंग को सुधारने की प्रक्रिया लंबी होती है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी होती है क्योंकि ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क की समस्या रहती है जिसके कारण स्मार्ट मीटर की रीडिंग में फर्क पड़ता है।
    ग्रामीण जिला अध्यक्ष जगलाल राठिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी का मानना है कि छत्तीसगढ़ जैसे ग्रामीण बहुल अंचल में स्मार्ट मीटर की सार्थकता उचित नहीं है। इससे केवल आम लोगों को समस्या ही होगी इस कारण राज्य सरकार को स्मार्ट मीटर की तकनीकी समस्या का समाधान तत्काल करना चाहिए। अगर सरकार स्मार्ट मीटर की दिक्कतों का समाधान जल्दी नहीं करती है और जनता को अगर यूँ ही समस्यायों का सामना करना पड़ेगा तो हमारी पार्टी आमजनों को लेकर बड़ा आंदोलन करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026

    जिला जेल कोरबा में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने कैदी भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, देखिए वीडियो

    August 28, 2026

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल,शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    By Ramesh VermaAugust 28, 20260

    कोरबा,वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारियों और समुदाय…

    जिला जेल कोरबा में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने कैदी भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, देखिए वीडियो

    August 28, 2026

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल,शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 27, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म

    August 27, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,902)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.