Author: Ramesh Verma
0 ऑटोमेटेड वेदर एंड वाटर स्टेशन की स्थापना कोरबा,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने स्मार्ट और सस्टेनेबल कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अपने प्रमुख सीएसआर प्रोजेक्ट ‘मोर जल मोर माटी’ के अंतर्गत कंपनी ने एक ऑटोमेटेड वेदर एंड वाटर स्टेशन (एडब्ल्यूडब्ल्यूएस) स्थापित किया है। पायलट चरण में यह स्टेशन पांच किलोमीटर के दायरे में चयनित गांवों के 200 से अधिक किसानों को कवर कर रहा है। भविष्य में इसे विस्तार देते हुए और अधिक किसानों तक पहुंचाने की योजना है। यह भारत सरकार की डिजिटल इंडिया पहल के अनुरूप…
9कोरबा ,जिले के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल में इलाज के नाम पर घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप लगाते हुए बताया गया हैं की जिला अस्पताल में घायल युवक के पैर में मरहम पट्टी के बजाय रजाई-गद्दे की तरह टांके लगा दिए गए, जिससे उसकी हालत और ज्यादा गंभीर हो गई।जानकारी के अनुसार, घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। यहां मौजूद ड्रेसर ने डॉक्टर की अनुपस्थिति में उसके पैर में टांके लगाने शुरू कर दिए। आरोप है कि ड्रेसर ने टांके लगाने में कोई चिकित्सकीय सावधानी नहीं बरती और जैसे कपड़े या गद्दे…
0 ग्रामीण क्षेत्र का हाल बेहालकोरबा ,छ.ग. राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने लगातार दूसरे साल घरेलु बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी की गई है जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है ।उक्त कथन जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर अध्यक्ष नत्थुलाल यादव ने जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में कहा । श्री यादव ने बताया कि घरेलु उपभोक्ताओं की बिजली दरों में 10 से 20 पैसे प्रति युनिट की वृद्धि की गई है । यह लगातार दूसरा साल है जब घरेलु बिजली महंगी की गई है । पिछले साल 20 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाये गये थे। ग्रामीण अध्यक्ष…
कोरबा , ग्राम पंचायत तुमान में जय बजरंगबली कन्नोजिया श्रीवास समिति परिक्षेत्र के द्वारा सम्मान समारोह में का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया शामिल हुए। श्रीवास समाज के लोगों की मांग पर विधायक ने सामुदायिक भवन की घोषणा की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीवास समाज के जिला अध्यक्ष मोहन लाल श्रीवास, क्षेत्रीय अध्यक्ष दामोदर श्रीवास, सरपंच सुषमा कंवर, उप सरपंच नोनी बाई कंवर, संरक्षक सत्यवान श्रीवास, संरक्षक अमृत लाल श्रीवास, सरपंच पुरेना कृष्ण कुमार बिंझवार, उपसरपंच भीम सिंह राजपूत, कलेश्वरी कंवर, रेशम श्रीवास, सत्यवान श्रीवास, प्रमोद श्रीवास, निरंजन श्रीवास, गोपाल श्रीवास, घनश्याम श्रीवास,…
0 थरहे को रौंदा-ग्रामीण चिंतित कोरबा , कोरबा एवं कटघोरा वन मंडल में मौजूद हाथियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। जिले के जंगलों में 46 की संख्या में हाथी घुम रहे है, जिनमें से 5 हाथी कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज के सेमहरा सर्किल, 27 एतमानगर रेंज के मड़ई तथा 14 हाथी जटगा में सक्रिय है। सेमहरा में मौजूद हाथियों के दल ने उत्पात मचाते हुए दो ग्रामीणों के खेतों में लगे धान के थरहे को रौंद दिया। जिससे दोनों ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ा है।बताया जाता है कि ग्रामीण थरे को अपने खेत में रोपाई करने…
कोरबा जानकारी के अनुसार कल शाम करीब 6 बजे सिविल लाइन रामपुर थाना पुलिस को डायल 112 से सूचना मिली कि सतनाम नगर रिसदी के ढेगुरनाला में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।सूचना मिलते ही पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा। शव ढेगुरनाला में लगभग 150 फीट गहरी खाई में पड़ा हुआ मिला। रात हो जाने और घटनास्थल तक पहुंचने का कोई स्पष्ट रास्ता न होने के कारण शव को तुरंत निकालना संभव नहीं हो पाया। पुलिस ने बताया कि यह स्थान राखड़ डंपिंग एरिया होने के कारण रात में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान राखड़ के धंसने से जानमाल…
कोरबा, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल माननीय श्री रमेन डेका जी के दो दिवसीय कोरबा प्रवास के दौरान एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय घटना सामने आई, जिसने न केवल छत्तीसगढ़ की राजनीतिक मर्यादा को चोट पहुंचाई, बल्कि प्रोटोकाॅल व्यवस्था की पोल भी खोल दी।अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस कोरबा निर्मल सिंह राज ने एक वरिष्ठ आदिवासी नेता का प्रशासनिक तौर पर हुए अपमान को गंभीरता से लेते हुए विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि भाजपा के वरिष्ठतम आदिवासी नेता, अविभाजित मध्यप्रदेश एवं पृथक छत्तीसगढ़ में मंत्री रह चुके ननकीराम कंवर जब क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर राज्यपाल से मिलने पहुंचे और एक ज्ञापन…
कोरबा, जिले के सर्वमंगला चौकी पुलिस की जितनी भी तारीफ की जाए वह भी कम पड़ जाएगा सर्वमंगला पुलिस अपने अलग-अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं एक ऐसा और एक अंदाज देखने को मिला बीती रात सर्वमंगला हरदेव नदी तट से सैकड़ो हजारों श्रद्धालुओं ने जल लेकर कनकी धाम जाने के लिए निकले बीच रास्ते में सर्वमंगला पुलिस ने कनकी धाम जाने वाले सैकड़ो श्रद्धालुओं को चाय पिलाया और सभी श्रद्धालुओं से हाथ जोड़कर निवेदन किया कि शांतिपूर्वक कनकी धाम पहुंचे और भगवान शिव का दर्शन करें सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने सभी श्रद्धालुओं को सावन उत्सव का…
कोरबा, सावन माह की शुरुआत के साथ ही शिवभक्तों में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में बैजनाथ धाम देवघर (झारखंड) के लिए कोरबा से प्रथम जत्था रवाना हुआ। इस धार्मिक यात्रा के शुभारंभ अवसर पर पूर्व मंत्री एवं कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया। इस अवसर पर कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह राजपूत, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं…
0 यजमान प्रत्यक्ष,बाकी लोग ऑनलाईन सुनेंगे श्री शिव महापुराण कथा,पं. प्रदीप मिश्रा कोरबा पहुंचेकोरबा, श्रावण मास के पावन अवसर पर ग्राम कनबेरी में आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण कथा इंदिरा स्टेडियम, फिर छुरी से स्थगित होने के बाद अब मीरा रिसोर्ट,कुदुरमाल में होगी। यहां कथा आयोजन में विशेष सहयोग देकर यजमान बने यजमानों के लिए कथा श्रवण की व्यवस्था की गई है, और शेष लोग आमजन ऑनलाइन माध्यम से कथा श्रवण कर सकेंगे। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा 12 से 18 जुलाई तक दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक कथा सुनाएंगे। आस्था चैनल एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर…

