Author: Ramesh Verma
कोरबा ,करतला में वन महोत्सव के अंतर्गत वृहद पौधारोपण किया गया। जिसमे छायादार, फलदार और औषधि महत्व के पौधों का रोपण यहां पर किया गया। उक्त कार्यक्रम में रामपुर क्षेत्र विधायक फूलसिंह राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वनों से ही जीवन है। जीवन की गारंटी इसी शर्त पर निर्भर है कि पर्यावरण को संरक्षित किया जाए।वन विभाग और प्रशासन के माध्यम से यह कार्यक्रम किया गया। सरकार की योजना के तहत निरूशुल्क पौधे उपलब्ध कराए गए, जिनका रोपण करतला के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया। सभी ने पौधे लगाने के साथ इनके संरक्षण का…
0 नदी का एकाएक जल स्तर बढ़ाने के कारण युवक पानी में बह गया था कोरबा , जिले की सीमा क्षेत्र में सोन नदी में जलस्तर बढ़ने से बहकर लापता हुए युवक की लगभग 24 घंटे बाद लाश मिली। कोरबा-चांपा मार्ग के उरगा थाना अंतर्गत जिले की अंतिम सीमा पर स्थित ग्राम सुखरीखुर्द निवासी राजेश मन्नेवार (32) पिता नेतराम मन्नेवार गुरुवार की शाम सोन नदी में बहकर लापता हो गया था। घटना से पहले वह दोस्तों के साथ घूमते हुए सोन नदी के किनारे पहुंचा था, जहां एकाएक जलस्तर बढ़ने से वह बह गया था। घटना की सूचना मिलने पर…
कोरबा , “सजग कोरबा” अभियान के तहत दर्री थाना में बैंक अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने दिए हैं। जिले में बैंक से रकम लेकर निकलने वालों के साथ पूर्व में लूट व उठाईगिरी की घटना हो चुकी है। जिसके मद्देनजर सभी थाना-चौकी स्तर पर पुलिस ने सुरक्षा ऑडिट की थी। कई बैंकों में खामियां मिली तो उसके लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर बैंक प्रबंधनों को समयबद्ध सुधार के लिए निर्देशित किया जा रहा है। इसके तहत दर्री थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा ने क्षेत्र में…
0 कटघोरा अंबिकापुर मार्ग में हुआ था हादसा आज सुबह 8:00 बजे 0 हादसे में घायल सात लोगों का उपचार जारी कोरबा, गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में गंभीर घायल 2 शिक्षिकाओं ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में घायल 7 लोगों को कोरबा के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां 30 वर्षीय अंजना शर्मा और 32 वर्षीय मंजू शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल तीन लोगों की हालत गंभीर है जिन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज कोरबा में ही चल रहा है।
कोरबा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हरेली के पावन पर्व पर हसदेव नदी के तट पर भवानी मंदिर के समीप निर्मित प्रदेश के एकमात्र छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर अंचल और प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना किया। इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने मंदिर परिसर में कृषि उपकरणों की विधिवत पूजा अर्चना किया।तत्पश्चात मंचिय कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। मंचीय कार्यक्रम के शुरुआत में समारोह के मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल का मंदिर संचालन समिति के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल…
कोरबा, जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के तहत तानाखार मुख्य मार्ग पर आज गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. टीचर्स और स्टूडेंट्स से भरे एक विंगर गाड़ी की माजदा वाहन से टक्कर हो गई. इस हादसे में लगभग सभी शिक्षक-शिक्षिका और छात्र घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 5 शिक्षक और शिक्षिकाओं समेत गंभीर रूप से घायल करीब 7 लोगों को कोरबा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.
बिलासपुर,जस्टिस संजय के अग्रवाल एवं जस्टिस दीपक कुमार तिवारी की डीबी ने हिरासत में लिए गए युवक की मौत के मामले में टीआई, दो आरक्षक एवं एक सैनिक को गैरइरादतन हत्या का दोषी पाया है। कोर्ट ने आरोपियों को निचली अदालत से सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा को 10 वर्ष के कठोर कारावास में बदल दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर चाम्पा जिला के मुलमुला पुलिस को 17-9-2016 को देवेंद्र कुमार साहू ऑपरेटर, सीएसपीडीसीएल, विद्युत उपकेंद्र, नरियरा ने सूचना दी कि सतीश नोरगे निवासी ग्राम नरियरा, उपकेंद्र नरियरा में शराब पीकर उपद्रव कर रहा है। जिसे रोज़नामचा सनहा…
0 ग्रामीण क्षेत्रों में हरेली के रही धूमकोरबा, लोक पर्व हरेली जिले में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया । किसानों ने हल व कृषि औजारों की पूजा की। पर्व के चलते आज खेती बाड़ी का काम पूरी तरह बंद रहा। गांव-गांव में नारियल जीत-हार का खेल हुआ, वहीं बच्चों ने गेंड़ी का आनंद लिया।हरेली त्यौहार को लेकर लोगों में उत्साह था। सुबह से ही ग्रामीणों ने हल व अन्य कृषि औजारों को तालाब में ले जाकर धोया और आंगन में चौक बनाकर हल, पावड़ा, टांगी उन्नत कृषि यंत्र ट्रैक्टर, केज व्हील आदि की पूजा-अर्चना की। इस दौरान चीला, बोबरा…
कोरबा , कोरबा चंपा मार्ग में लगातार सड़क खंडों का सिलसिला जारी है गौ-माता चौक के पास एक बाइक सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। बाइक में दो युवक सवार थे, जो बाइक सहित गिर गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। इलाज के दौरान चिकित्सालय में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। समाचार लिखे जाने तक घटना में जिसकी मौत हुई उसका नाम सामने नहीं आया था
कोरबा ,पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की पहला लोकपर्व हरेली तिहार की कोरबावासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । हरेली के अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि परंपरागत रूप से खेती – किसानी, हरियाली और पर्यावरण को समर्पित हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ के लोगों के प्रकृति के प्रति प्रेम और समर्पण को दर्शाता है । छत्तीसगढ़ के गांव – गांव में हरेली का पर्व बड़े उत्साह और उमंग से मनाया जाता है । श्री अग्रवाल ने कहा कि कृषि के काम आने वाले सभी तरह के उपकरणों की साफ -…

