Author: Ramesh Verma
कोरबा, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारियों एव बिजनेस पार्टनर की उपस्थिति में 79वां स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। बालको प्रबंधन ने समारोह में राष्ट्र निर्माण में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने प्रशासनिक भवन परिसर में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। राष्ट्रगान के उपरांत उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए ‘विकसित भारत’ के विजन के प्रति बालको की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला बालको कर्मचारियों के निरंतर श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।भारत की विकास गाथा में…
0 बच्चों के स्वास्थ्य से किया जा रहा खिलवाड़,ग्रामीणों में भारी आक्रोशकोरबा ,जहां एक ओर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए स्वतंत्रता दिवस की खुशियों में डूबा रहा, वहीं कोरबा जिले से बच्चों के भविष्य और स्वास्थ्य से खिलवाड़ का गंभीर मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मुड़ापार में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर पूजा-अर्चना की गई। शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने बच्चों और क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में…
कोरबा , स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा मुख्यालय में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री छ.ग शासन लखन लाल देवांगन सह कोरबा विधायक की उपस्थिति में जिला प्रशासन द्वारा बड़े हर्षौल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में कोरबा यातायात पुलिस में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर को यातायात व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री छ.ग शासन लखन लाल देवांगन सह कोरबा विधायक, कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने स्मृति चिन्ह सहित प्रशस्ति…
कोरबा ,ऊर्जाधानी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सर्वमंगला चौकी प्रभारी ने ऐसा कदम उठाया, जिसने इंसानियत और सम्मान की नई मिसाल पेश कर दी। शहर के सर्वमंगला चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विभव तिवारी ने इस बार ध्वजारोहण न खुद किया और न ही किसी वीआईपी को बुलाया, बल्कि प्रशांति वृद्धा आश्रम में रहने वाली 81 वर्षीय लक्ष्मीन बाई को ससम्मान आमंत्रित कर तिरंगा फहराने का अवसर दिया।ध्वजारोहण के दौरान लक्ष्मीन बाई भावुक हो उठीं और उनकी आंखों से खुशी के आंसू झलक पड़े। उन्होंने चौकी प्रभारी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह पल उनके जीवन के सबसे…
कोरबा, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है इसी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस को और यादगार बनाने के लिए सर्वमंगला चौकी प्रभारी द्वारा विशेष इंतेजाम किए गए हैं पूरे जिले में सर्वमंगला चौकी का नजारा अलग से दिखाई देता है खासकर कुछ विशेष त्यौहार हो या फिर कोई विशेष अभियान हो सर्वमंगला चौकी प्रभारी द्वारा त्यौहार या अभियान को यादगार बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जाता है पिछले दिनों रक्षाबंधन पर्व पर भी सर्वमंगला पुलिस द्वारा राहगीरों को लाल गुलाब देकर यातायात नियमों का पालन करने की अपील किया था …
कोरबा ,कोरबा अंचल में कपिलेश्वर महिला मंडल सेवा समिति एवं पंडित रविशंकर शुक्ला नगर के द्वारा 23 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कृष्ण जन्माष्टमी महाउत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव 16 अगस्त शनिवार को दोपहर 4:00 बजे से प्रारंभ होगा।उत्सव अंतर्गत राधा रानी के दरबार झांकी के साथ-साथ मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बालक वर्ग के विजेता को 11,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा, विभिन्न प्रकार की झांकियां और नौका विहार के तर्ज पर उत्सव मनाया जाएगा।वृंदावन के इस्कॉन मंदिर तर्ज पर वृंदावन से भजन संध्या के लिए अपनी टीम…
कोरबा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि 78वाँ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम कामना करते हैं कि देश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो। श्री अग्रवाल ने कहा कि कई दशकों के संघर्ष व हजारों हजार बलिदानियों के बलिदान के बाद गुलामी की जंजीर टूटी और हमारा देश स्वतंत्र हुआ । स्वधीनता आंदोलन में अनगिनत भारतीयों ने शहादत और कुर्बानी दी। हम स्वाधीनता आंदोलन के सभी नायकों को नमन करते हैं । गर्व से…
कोरबा, जिले में स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के दौरान राष्ट्रीय ध्वज उलटा लगा दिखाई दिया। यह घटना सीएसईबी ग्राउंड की है। जहां SP-कलेक्टर की गाड़ी में लगा तिरंगे का केसरिया रंग सबसे नीचे और हरा रंग ऊपर दिख रहा था।भारत के ध्वज संहिता के मुताबिक, तिरंगे को सही दिशा में और सम्मानपूर्वक फहराना अनिवार्य है। उल्टा ध्वज लगाना राष्ट्रीय अपमान की श्रेणी में आता है। एसपी ने इस मामले में संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जांच…
कोरबा ,आरोप लगाते हुए बताया जा रहा हैं की कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा तहसील के ढेलवाडीह क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने आतंक मचाकर रखा है, जिसकी वजह से लोग भयभीत और परेशान हैं।जानकारी के अनुसार कटघोरा थाना अंतर्गत ढेलवाडीह कॉलोनी व आसपास क्षेत्र में इन दिनों असामाजिक तत्व सक्रिय होकर उत्पात और आतंक मचा रहे हैं, जहां कॉलोनी में घरों के सामने खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की जा रही है। वहीं क्षेत्र में वाहनों को तेज रफ्तार में चलाया जाता है, मॉडिफाई सायलेंसर लगाकर पटाखा फोड़ने की तरह आवाज निकाली जाती है। मादक पदार्थो का सेवन कर नशे में बेवजह लोगों…
कोरबा, आज़ादी का पर्व सिर्फ तिरंगे और परेड तक सीमित नहीं, यह संकुचित सोच की आज़ादी का भी प्रतीक है। इसी सोच को नई उड़ान देने के लिए कोरबा स्थित एम.जे.एम. हॉस्पिटल (Meena Jain Memorial Hospital) ने एक दिल छू लेने वाली पहल शुरू की है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त से 31 अगस्त तक अस्पताल में ‘लाड़ली स्वागत उत्सव’ मनाया जाएगा, जिसमें बेटियों के जन्म पर ऑपरेशन चार्ज पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। गरीबों के डॉक्टर के नाम से प्रख्यात डॉ. प्रिंस जैन जो इस अस्पताल के संचालक है उनका कहना है कि बेटी का जन्म सिर्फ एक…

