Author: Ramesh Verma

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

कोरबा, कांग्रेस की कर्मठ कार्यकर्ता व पुरानी बस्ती,कोरबा वार्ड की पूर्व् पार्षद पंजाबी गुरुद्वारा रोड पुरानी बस्ती निवासी श्रीमती गीता महंत का निधन हो गया। वे काफी दिनों से अस्वस्थ थीं कि इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गई हैं। निधन की खबर से पुरानी बस्तीवासियों सहित कांग्रेसजनों व नगरजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Read More

कोरबा,नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने अशोक वाटिका के संचालन पर फिर से सवाल खड़ा किया है । उन्होंने कहा है कि अशोक वाटिका में मार्निंग वाॅक एवं योगाा केन्द्र का आम जन सुबह 5 बजे से 9 बजे तक निःशुल्क सुविधा का लाभ उठा सकते हैं लेकिन शाम के समय वाॅक एवं योगा करने वालों का क्या होगा । अशोक वाटिका के संचालन के लिए अर्बन पब्लिक सोसायटी के द्वारा ठेका कंपनी को सौंपा गया है, जिसने वाटिका में प्रवेश के लिए प्रवेश शुल्क एवं वाहन पार्किंग शुल्क लगाकर संचालन किया जा रहा है। जबकि निगम…

Read More

कोरबा ,विभाग को शासकीय खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। जांच उपरांत गड़बड़ी की पुष्टि हुई। मामले में पुलिस ने 10 लाख 89 हजार रुपए के सरकारी राशन घोटाले के मामले में स्व-सहायता समूह के अध्यक्ष, सचिव सहित तीन पर अपराध दर्ज किया है।खाद्य विभाग को विकासखंड पाली के ग्राम परसदा में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। इस पर विभाग ने जांच शुरू की थी। इस दौरान टीम ने भौतिक सत्यापन की कार्यवाही की। राशन स्टॉक पंजी की जांच की, तब टीम को राशन वितरण में गंभीर अनियमितता…

Read More

कोरबा,शांति हीरो जैलगांव चौक जमनीपाली एवं शांति हीरो कोसाबाड़ी में 78वाँ स्वतंत्रता दिवस पर्व बड़े ही धुमधाम के साथ मनाया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सविंधान रचियता डाॅ.भीमराव अंबेडकर एवं माँ सरस्वती देवी के तैलचित्र पर माल्र्यापण किया गया, तत्पश्चात् ध्वजारोहण किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमंत कुमार एवं विशिष्ट अतिथि नितिन शर्मा ने शांति हीरो के समस्त कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए स्वतंत्रता दिवस पर्व मनाए जाने के विषय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

Read More

कोरबा,जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी का 81 वां जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम परिसर टी. पी. नगर कोरबा में स्व0 राजीव गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उपस्थित समस्त कांग्रेस जनों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डाॅ.चरण दास महंत ने कहा कि स्व. राजीव गांधी जी की आत्मीय सोच थी कि पंचायती राज के माध्यम से गांव के व्यक्ति को अपने मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों का पूर्ण ज्ञान हो और वह उसका ईमानदारी से…

Read More

कोरबा ,जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा में गुरूवार 21 अगस्त को प्लेसमेन्ट केंप का आयोजन किया जा रहा है। । प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक श्रमीन टेंलेंट प्रा0लि0 रायपुर, One 97 कम्युनिकेशन लिमि0 (Paytm) बिलासपुर, आईसेक्ट पी.एम.के.के. कोसाबाड़ी कोरबा, संजय इंडस्ट्रीज रजगामार रोड कोरबा, टाटा.ए.आई.ए.लाईफ इंश्योरेंस कंपनी लिमि. कोरबा, एच.डी.एफ.सी.इंश्योरेन्स कोरबा और श्रीराम लाईफ इंश्योरेंश कटघोरा भाग लेंगे।प्लेसमेंट के माध्यम से श्रमीन टेंलेंट प्रा0लि0 रायपुर, द्वारा फिल्ड टेक्निशियन – 150 पद, One 97 कम्युनिकेशन लिमि0 (Paytm) बिलासपुर – फिल्ड सेल्स एक्जीक्यूटिव्ह – 25, सिनियर फिल्ड सेल्स एक्जीक्यूटिव्ह -10, आईसेक्ट पी.एम.के.के. कोसाबाड़ी कोरबा-1. सेल्स मैनेजर-01, 2.बिलिंग़+कैशियर-01, सर्विस स्टॉफ-02,…

Read More

कोरबा/बालकोनगर,भारत अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के सेवानिवृत अधिकारी बालेश्वर झा पिता स्व. मूरत लाल झा का सोमवार 18 अगस्त 2025 को मेदांता हॉस्पिटल पटना बिहार में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। मूलत: बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के ग्राम पड़ेयां बथना पोस्ट गरहुंआ निवासी बालेश्वर झा वर्ष 2003 में सेवानिवृत हुए थे। वे छत्तीसगढ़ एवं अविभाजित मध्य प्रदेश राज्य में प्रमुख श्रमिक संगठन इंटक में लंबे समय तक अनेक वरिष्ठ पदों पर पदस्थ रहे। वह अपने पीछे पत्नी हीरामणि झा, दो पुत्र अरविंद कुमार व आलोक झा समेत पुत्री जयंती मिश्रा को छोड़…

Read More

o पहले साठगांठ से निजी हाथों में सौंपते हैं सरकारी सम्पत्ति, फिर बहाते हैं घड़ियाली आंसू। o कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जनता के हित में फैसला लेने की रखी मांग। कोरबा ,अशोक वाटिका को निजी हाथों में दिए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नत्थू लाल यादव ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि यह खेल मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत और प्रशासन की मिलीभगत का है, केवल दिखावे के लिए नूरा कुश्ती की जा रही है। पहले खुद मंत्री देवांगन ने प्रशासन के बैठकर शुल्क लिए जाने का निर्णय जनता पर…

Read More

कोरबा , गांधी चौक कोरबा में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भारतमाता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ.भीमराव अंबेडकर एवं सरस्वती देवी के तैल चित्र के समक्ष पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया । जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रगान जन गण मन गाया तत्पश्चात् पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबावासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरबा का भविष्य उज्जवल हो और निरंतर आगे बढ़े । श्री अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि कई दशकों के संघर्ष एवं हजारों हजार बलिदानियों के बलिदान के बाद गुलामी की जंजीर टूटी और हम आजाद हुए हमारा देश स्वतत्र हुआ।…

Read More

0 देश विकास में बच्चो का विशेष महत्व – लायन कैलाश गुप्ता जी कोरबा,ग्राम खरहरकुड़ा मड़वारानी में संचालित सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूल नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त 2025 दिन शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन एमजेएफ लायन कैलाश गुप्ता (रीजन चेयरमेन) के मुख्य आतिथ्य में बड़े ही हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। उक्त समारोह में पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल जी (चेयरमेन, लायंस पब्लिक स्कूल) गेस्ट ऑफ ऑनर थे। साथ ही लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना अध्यक्ष लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। सर्वप्रथम अतिथियो द्वारा मॉ सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीपप्रज्जवलित कर…

Read More