Author: Ramesh Verma
कोरबा/रायगढ़,छत्तीसगढ़ के जिला कोरबा के करतला (रामपुर) निवासी दिलेश्वर पटेल और रायगढ़ जिले के सजा पाली के मूल निवासी गेंदराम पटेल ने खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए पैदल यात्रा शुरू की है। लगभग 1300 से 1400 किलोमीटर की यह कठिन यात्रा राजस्थान तक जाएगी। दोनों श्रद्धालु 10 अगस्त 2025, रविवार को अपने गांव से रवाना हुए। दिलेश्वर पटेल इससे पहले भी अपनी आस्था का परिचय देते हुए अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर करतला (रामपुर) से साइकिल यात्रा कर श्रीराम जन्मभूमि तक पहुंच चुके हैं। इस बार बाबा श्याम के आशीर्वाद की कामना लेकर वह पैदल यात्रा कर…
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में जय स्तंभ चौक के पास रामलीला मैदान में चल रहे यश एम्यूजमेंट पार्क के मीना बाजार मेले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। मेले में लगे आकाश झूले का सेफ्टी बोल्ट खुलने से एक युवती करीब 30 फीट की ऊंचाई पर हवा में लटक गई। घटना के दौरान झूला तेजी से घूम रहा था, तभी अचानक सेफ्टी बोल्ट खुल गया और बैलेंस बिगड़ने से युवती झूले के बकेट से बाहर की ओर फेंकी गई। युवती ने तत्परता दिखाते हुए बकेट के किनारे पर निकले रॉड को मजबूती से पकड़ लिया, जिससे…
कोरबा,रक्षा बंधन के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कोरबा द्वारा शहर में रक्षाबंधन का पर्व इस वर्ष भी ब्रह्माकुमारियों संस्था ने विशेष आध्यात्मिक संदेशों के साथ मनाया। ‘ईश्वरीय विश्वविद्यालय’ के केंद्रों से जुड़ी बहनों ने नगर के प्रमुख कार्यालयों, विद्यालयों, सामाजिक संस्थानों और रेलवे स्टेशन पर जाकर “ईश्वरीय रक्षा सूत्र” बाँधा और आत्मिक शक्ति का संदेश दिया कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालयों में हुई, जहां नशा मुक्ति, नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक सोच का महत्त्व बताया गया। इसके पश्चात बहनों द्वारा जिला कारागार का दौरा कर बंदियों को प्रेम, श्रमा और आत्म सुधार का सन्देश दिया तथा राखी बांधकर…
0 पुलिस टीम की कार्यवाही में चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार 0 आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा व स्कार्पियो बरामद किया गया। 0 पुलिस टीम की कार्यवाही में 13.200 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्राइम मीटिंग के दौरान आगामी रक्षाबंधन, 15 अगस्त एवं गणेश चतुर्थी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में नशीले पदार्थों, गांजा, नशीली टैबलेट तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रूप से लगाम लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा…
कोरबा,शनिवार को भाई-बहन का पवित्र त्यौहार रक्षा बंधन जिले व ग्रामीण क्षेत्रों में धूम-धाम से मनाया गया। शहर के विभिन्न इलाको में पूरा दिन उत्सव सा माहौल रहा। सुबह-सुबह ही भाईयों ने स्नान-ध्यान कर रक्षा बंधन की तैयारी की वहीं बहनो ने राखी बांधने के लिए तिलक, रोड़ी, राखी के साथ-साथ भाई की पसंद वाली मिठाईयों से थाली सजाया। रक्षा बंधन के अवसर पर उपवास रखते हुए बहनों ने भाई को राखी बांधी। राखी बांधने से पूर्व बहनों ने भाईयों की तिलक उतारी उसके बाद राखी बांधकर मुंह मिठा कराया। इस अवसर पर भाईयों ने बहन की रक्षा के लिए…
कोरबा , जिले के बालको चेकपोस्ट पर लोग फंसकर घंटो परेशान होते रहे। ट्रेन फाटक पर जाकर बंद पड़ गई। फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।मालगाड़ी के फंस जाने से लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी बालको नगर स्थित प्लांट जा रही थी। इससे पहले शारदा विहार रेलवे क्रॉसिंग पर भी ऐसी ही घटना हुई थी, जिसमें बिजली कंपनी की मालगाड़ी फंस गई थी। रेलवे का तर्क है कि इस रास्ते पर चढ़ाई होने की वजह से समस्या होती है। कई बार गाड़ियों के आने की सूचना के…
कोरबा ,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने रक्षाबंधन के अवसर पर अपने कर्मचारियों और समुदाय के साथ उत्साह और उल्लास से त्योहार मनाया। इस विशेष दिन पर उन्नति परियोजना से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों, डॉक्टरों तथा सेफ्टी और सिक्योरिटी टीम के सदस्यों की कलाई पर अपनी हस्तनिर्मित राखियां बांधकर उनके समर्पण, सतर्कता और निःस्वार्थ सेवा के प्रति आभार व्यक्त किया। विश्वास और अटूट रिश्तों का प्रतीक यह त्योहार बालको में आपसी संबंधों को और गहरा करने का अवसर बना। समारोह के दौरान कर्मचारियों ने सुरक्षाकर्मियों को राखी बांधकर कार्यस्थल…
कोरबा , जेल मैन्युअल के अंतर्गत इस बार यहां के जिला जेल और कटघोरा के उप जेल में रक्षाबंधन पर्व कड़ी सुरक्षा के बीच शांति से संपन्न हुआ। हाल में हुई घटना को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मौके पर की गई थी ताकि किसी प्रकार की अनहोनी का सामना फिर ना करना पड़े।प्रशासन के द्वारा विभिन्न त्यौहार उनके परिजनों को दी जाती है, ताकि उनके द्वारा खुशियों को साझा किया जा सके और दर्द कम हो सके। जेल में व्यवस्थाएं की गई। मौके पर महिला/पुरुष बंदियों से मिलने के लिए उनके परिजन पहुंचे। जरूरी औपचारिकता की पूर्ति करने के…
0 प्रशांति वृद्धा आश्रम में पहुंचकर राखी बंधवाकर साथ में किया भोजन कोरबा, रक्षाबंधन के मौके पर कोरबा पुलिस ने यातायात नियमों का पालन कराने के लिए खास पहल की। शहर के सर्वमंगला चौक पर पुलिस कर्मियों ने दोपहिया वाहन चालकों को रोककर जांच की। बिना हेलमेट और तीन सवारी चलने वालों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया और यात्रियों को गुलाब फूल देकर सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं। इसके बाद सर्वमंगला पुलिस के सभी स्टाफ प्रशांति वृद्ध आश्रम पहुंचे और यहां सभी ने राखी बंधवा कर साथ में भोजन ग्रहण कियासर्वमंगला चौक पर पुलिस हाथ में गुलाब लेकर…
कोरबा ,जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के शहर अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने कोरबा शहर अंतर्गत कोरबा विधानसभा के चारों ब्लॉक में कुल 10 मण्डल कमेटी गठन करने मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। कोरबा विधानसभा क्षेत्र को 04 ब्लॉक, 10 मंडल तथा 67 वार्डों में बॉंटा गया है।जिले में मंडल अध्यक्ष बनाने के लिये पिछले एक माह से चल रही गठन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पर्यवेक्षकों द्वारा बैठक लेकर तथा सुझाव एकत्र कर नामों का चयन कर जिला अध्यक्ष को अंतिम मोहर लगाने प्रेषित किया गया था जिसे जिला अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने विधिवत् मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति किया है।कोरबा ब्लॉक…

