Author: Ramesh Verma

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

कोरबा ,पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर प्रतिवर्ष 05 सितम्बर को मनाये जाने वाला शिक्षक दिवस की कोरबावासियों को एवं कोरबा जिले के समस्त शिक्षकजनों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि शिक्षक हमारे जीवन में पथ प्रदर्शक होते हैं । वे हमें सिर्फ पढ़ना – लिखना ही नहीं सिखाते बल्कि अच्छे अनुशासन, संस्कार और जीवन जीने की सही कला भी सिखाते हैं, जैसे – दीपक, अंधकार को मिटाकर प्रकाश फैलाता है वैसे ही शिक्षकजन अज्ञान को दूर करके ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं…

Read More

कोरबा, वनमंडल कटघोरा में एतमानगर व केंदई रेंज में 26-26 की संख्या में घूम रहे हाथियों के दल ने केंदई रेंज के ग्राम लालपुर में 8 ग्रामीणों के धान की फसल को रौंद दिया, वहीं एक ग्रामीण के आंगन के अहाते को ढहाकर घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन ऐन वक्त पर वन विभाग को पता चल जाने पर अधिकारी व कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और हाथियों को खदेडने की कार्यवाही की। जिस पर हाथियों ने जंगल का रूख कर लिया।ग्राम लालपुर क्षेत्र में हाथियों द्वारा लगातार तीन दिनों से उत्पात मचाए जाने से ग्रामीण काफी परेशान हैं।…

Read More

कोरबा,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर ‘मल्हार 3.0’ फोटोग्राफी प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का आयोजन किया। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बालको के प्रतिभाशाली कर्मचारियों द्वारा खींची गई बेहतरीन तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया। आगंतुकों ने प्राकृतिक सौंदर्य और जीवन के विविध रंगों को दर्शाती तस्वीरों की सराहना की। दो दिवसीय कार्यक्रम ‘मल्हार 3.0’ में ‘आर्कियोलॉजिकल वंडर्स’, ‘नेचुरल स्केप्स’ और ‘कल्चर केलिडोस्कोप’ प्रतियोगी थीम पर आधारित मनमोहक छायाचित्र प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी में कंपनी के विरासत…

Read More

कोरबा, रविवार, 31 अगस्त, 2025 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रपति पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। कोरबा जिले से 8 स्काउट्स, गाइड्स, रेंजर्स को राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हुआ। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा आयोजित समारोह में केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने राष्ट्रपति पुरस्कार का वितरण किया। कोरबा जिले से रेंजर गीता वैष्णव ने मंच से राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त किया। जिले के स्काउट सौरभ कुमार धृतलहरे, निखिल साहू, गाइड रोशनी पटेल, आकृति खूंटे, सुरेखा कंवर, रेंजर राजेश्वरी साहू, कोमल शर्मा, गीता वैष्णव को राष्ट्रपति पुरस्कार का प्रमाण पत्र…

Read More

कोरबा,प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वधान में संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज आध्यात्मिक ऊर्जा पार्क, गेरवाघाट में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया साथ ही विश्व बंधुत्व दिवस का कार्यक्रम भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीएचएमओ कोरबा डॉ.एस.एन. केसरी साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में कोरबा क्षेत्र के पर्यावरण अधिकारी परमेन्द्र पाण्डेय, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, अशोक चावलानी सहित अन्य सामाजिक संस्थाओ के प्रमुख भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अथिति डॉ. केसरी ने कहा की रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म…

Read More

कोरबा, कोसाबाडी पीजी कॉलेज के सामने स्थित ड्रीम इंडिया स्कूल के छात्रों ने अपने घरों से मिट्टी लाकर अपने हाथों से श्री गणेश जी की मूर्ति बनाई और अपनी कला कौशल हुनर का प्रदर्शन किया।इन्ही स्वनिर्मित मूर्तियों का स्कूल में विधिवत छात्र छात्राओं व टीचर्स स्टाफ ने मिलकर सभी गणेश प्रतिमाओं की आरती पूजा कर सभी के कुशल, स्वस्थ, सम्रद्धि के साथ मंगल कामना के भाव से विघ्नहर्ता गणेश जी की आरती पूजा की।संस्था के प्राचार्य मिनाक्षी जायसवाल ने कहा कि- बच्चों ने गणेश जी की मूर्ति बनाकर अपने हौसले और कला के प्रति विश्वास को गहरा किया है इन्ही…

Read More

कोरबा,पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबावासियों को पोला पर्व की हार्दिक शुभकामनाए एवं बधाई दी है। श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि किसान भाईयों एवं कोरबा क्षेत्र के बहनों को पशुधन के प्रति कृतज्ञता एवं कृषि प्रधान संस्कृति के लोक पर्व पोला पिठोरा की हार्दिक शुभकामनाएं। पोला का यह पर्व कोरबावासियों के जीवन में खुशहाली एवं आनंद लाये और कोरबा के हर घर आंगन धन – धान्य एवं सुख समृद्धि से भर जाये। पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबावासियों के वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, आदर्श, स्वास्थ्य, प्रसिद्ध, समृद्धि तथा दीर्घायु होने की कामना की है

Read More

कोरबा,बालको अस्पताल में अब प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। अस्पताल के नए प्लास्टिक सर्जन डॉ. सी. साई कुमार अब मरीजों को अत्याधुनिक प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जरी की सेवाएँ प्रदान करेंगे। अब चेहरे और शरीर से जुड़ी जटिल सर्जरी की आधुनिक सेवाएँ बालको अस्पताल में उपलब्ध हैं। डॉ. कुमार प्लास्टिक और पुनर्निर्माण सर्जरी में प्रशिक्षित विशेषज्ञ हैं। उन्होंने अपनी डीआरएनबी ट्रेनिंग शिजा हॉस्पिटल एडं रिसर्च इंस्टिट्यूट, इम्फाल से पूरी की है। छह साल के अनुभव के साथ उन्हें चेहरे की पुनर्निर्माण सर्जरी, जन्मजात विकृतियों का उपचार जैसे कटे होंठ, जलने के बाद सुधारात्मक सर्जरी, ट्रॉमा एवं दुर्घटना…

Read More

कोरबा,प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एक आध्यात्मिक एवं शैक्षणिक संस्था है जो 145 देशो में 9000 सेवाकेंद्रो के माध्यम से सतत मानवता की सेवा में तत्पर है। प्रत्येक वर्ष संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी डॉ. प्रकाशमणि दादी के पुण्य तिथि को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्त्तमान में प्रकाशमणि दादी की 18वी पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।यह कार्यक्रम रविवार, 24 अगस्त को प्रातः 10 बजे से आध्यात्मिक उर्जा पार्क, गेरवा घाट कोरबा में होगा। इस अवसर पर संस्था से जुड़े विभिन्न स्थानों से भाई एवं बहने उपस्थित रहेंगे साथ…

Read More

कोरबा,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से समुदाय में जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। कंपनी की सामुदायिक विकास परियोजना मोबाइल हेल्थ वैन एवं आरोग्य के अंतर्गत छह अलग-अलग स्थानों पर शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के माध्यम से समुदाय के 180 से अधिक लोग लाभान्वित हुए। शिविरों में समुदाय को मच्छर जनित बीमारियों और अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए जागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। महिलाओं और बच्चों के लिए हीमोग्लोबिन परीक्षण कर एनीमिया की पहचान की गई…

Read More