Author: Ramesh Verma

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

0 आखिर कौन है मृतक पुलिस के लिए बड़ी चुनौती कोरबा, इस तरह की घटनाएं अक्सर फिल्मों में दर्शाई जाती हैं लेकिन रील नहीं बल्कि रियल लाइफ में सत्य घटना पर आधारित यह घटनाक्रम कोरबा जिले में घटित हुआ है। बिना बताए लापता हुए युवक की तलाश के दौरान एक अज्ञात लाश को इस युवक के रूप में पहचान के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई, अंतिम संस्कार की पूर्व रात्रि घर में मातम छाया हुआ था। रिश्तेदार इकट्ठा हुए थे कि आधी रात वही युवक गांव की गलियों से होता हुआ अपने घर पहुंचा। उसे देख भूत-भूत का…

Read More

कोरबा,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में ओणम उत्सव बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बालको अयप्पा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार और वरिष्ठ अधिकारियों ने पूजा में भाग लिया। उन्होंने परंपरागत रीति-रिवाज़ों के साथ पूजा-अर्चना कर बालको के उत्तरोत्तर प्रगति एवं कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूरे परिसर में भक्तिमय और सांस्कृतिक वातावरण छा गया। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और पारंपरिक फूलों की रंगोलियों (पुक्कलम)…

Read More

कोरबा,छत्तीसगढ़ पुलिस बल में कार्यरत व कोरबा जिले के विभिन्न थानों में पूर्व में सेवा दे चुकीं तथा वर्तमान में हरदी बाजार पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पांडेय की धर्मपत्नी श्रीमती मंजूषा पांडेय का लंबी बीमारी के दौरान रायपुर में आज निधन हो गया। 2008 बैच की पुलिस निरीक्षक मंजूषा पांडेय लंबे समय से कैंसर रोग से जूझ रही थीं। कोरबा जिले के विभिन्न थाना में टीआई रहते हुए अपनी सेवाएं जिला पुलिस बल को दी थी। मंजूषा पांडेय के निधन की खबर से पुलिस महकमा सहित उनके सहकर्मियों व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Read More

कोरबा ,जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई है। यह दु:खद घटना तालाब में नहाने के दौरान घटित हुई जिसमें पुलिस परिवार के तीन बच्चों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मच गया है वहीं पूरा पुलिस परिवार शोक में डूब गया है। प्रारंभिक सूचनाओं के मुताबिक कोसाबाड़ी से रिसदी मार्ग में स्थित पुलिस लाइन कॉलोनी के 3 बच्चे आज निकट ग्राम रिसदी स्थित तालाब गए हुए थे। यहां तालाब में नहाने के दौरान ये तीनों बच्चे डूब गए। इन्हें बचाने की कोशिश की गई किंतु जब…

Read More

कोरबा , शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में “मूल्य निष्ठ समाज निर्माण में शिक्षक की भूमिका विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी.उपाध्याय साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में शासकीय माध्यमिक विद्यालय तरदा के प्राचार्य बी. आर. बाघमारे, प्राचार्य राधारमण श्रीवास, प्राचार्य माधुरी अग्रवाल जी , प्राचार्य रूबी मुखर्जी, शासकीय महाविद्यालय बाकिमोगरा के सहायक प्रोफेसर विजय लहरे, साथ ही बी.के. रुकमणी, बी.के बिंदु समेत कोरबा के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के प्राचार्य, प्रोफेसर एवं शिक्षको ने अपन | कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, श्रीफल देकर एवं तिलक…

Read More

कोरबा ,सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम बीएसएनल की सेवाओं से राज्य की ऊर्जाधानी कोरबा के निवासी पिछले एक लंबे अरसे से बुरी तरह हलाकान हैं। सर्वाधिक परेशानी नई बस्ती में निवासरत उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही हैं। अधिकांश मोबाइल फोन मुर्दा पड़े हुए हैं। कुछ फोन अपनी अंतिम साँसे गईं रहे हैं। उपभोकातो की ओर से कोरबा और मंडल कार्यालय में पदस्थ अधिकारियो के समक्ष कई बार रखा गया। किंतु कोई भी समाधान नहीं निकल रहा हैं। सर्वाधिक परेशानी इंटरनेट सेवा को लेकर चल रही हैं, जवाब मिलता हैं की कुछ आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति के आदेश दे दिए गए…

Read More

0 शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथनकोरबा , कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आदिवासी विकास विभाग द्वारा ‘‘आदि कर्मयोगी अभियान’’ अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह शामिल हुए।उक्त बैठक में सहायक आयुक्त श्रीकांत कसेर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री उपाध्याय तथा दिल्ली से पधारे श्री गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिले के सभी ब्लॉक से आए मास्टर ट्रेनर भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य अभियान से संबंधित दिशा-निर्देशों का आदान-प्रदान करना और शैक्षिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने के लिए सामूहिक…

Read More

कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन ने सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के माध्यम से ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) के अवसर पर सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश में बदलाव किया है। पहले यह अवकाश 6 सितंबर शनिवार को घोषित किया गया था, लेकिन अब इसे 5 सितंबर शुक्रवार को घोषित किया गया है। 0 बदलाव का कारणइस बदलाव के साथ ही 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर घोषित ऐच्छिक अवकाश यथावत रहेगा। यह निर्णय राज्य शासन द्वारा लिया गया है और इसका उद्देश्य त्योहारों के अवसर पर लोगों को सुविधा प्रदान करना है। 0 अधिसूचना की प्रतिइस अधिसूचना की प्रति शासन के समस्त विभागों,…

Read More

कोरबा, पत्रकार कैलाश सिंह राजपूत के छोटे पुत्र कृतेश प्रताप सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत से रेलवे आरआरबी की परीक्षा में जेई और व्यापम के द्वारा लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी केशव इंजीनियर की ली गई परीक्षा में उपलब्धि हासिल कर परिवार और जिले सहित प्रदेश को गौरवान्वित किया है दोनों ही परीक्षा में कृतेश ने सामान्य कोटे से प्रवीण सूची में प्रथम स्थान अर्जित किया है कृतेश ने अपनी स्कूली शिक्षा सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से पूरी की है वहीं मैकेनिकल ब्रांच से भिलाई दुर्ग स्थित शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक किया है वह अभी केंद्र सरकार के डाक विभाग…

Read More

कोरबा,कोरबा मुख्यालय से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम कुदरी चिंगार (ग्राम पंचायत डोकरमान, जिला कोरबा) की स्थिति आज भी बेहद दयनीय बनी हुई है। मेंन रोड सिलीभूढू से कुदरी चिंगार जोड़ने वाली सड़क पिछले 16 वर्षों से नहीं बनी, जिसके कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।लगभग 800 की आबादी वाला यह ग्राम वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन करने को मजबूर है। बरसात के दिनों में हालात और भी बिगड़ जाते हैं, जब कच्ची पगडंडी दलदल में तब्दील हो जाती है और लोगों को आने-जाने…

Read More