Author: Ramesh Verma
कोरबा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके कोरबा विधायक जय सिंह अग्रवाल ने आज बालको चिकित्सालय पहुँचकर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारी लाल अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।ज्ञात हो कि बनवारी लाल अग्रवाल कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण बालको चिकित्सालय में उपचाररत हैं। इलाज के दौरान उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। परिजनों ने बताया कि अब वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और चिकित्सकों की देखरेख में निरंतर…
0 1 हजार घी के कलश जले, विदेशों से भी भक्तों ने ऑनलाइन कराई पूजा0 नौ दिनों तक भक्ति मय रहेगा शहरकोरबा, शहर के प्रसिद्ध सर्वमंगला मंदिर में नवरात्र के पहले दिन से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार की सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर में देवी के जयकारों से वातावरण गूंजायमान हो उठा। नौ दिनों तक शहर भक्ति मय का माहौल देखने को मिलेगा वही मां सर्वमंगला मंदिर में हर दिन अलग-अलग मां का स्वरूप का पूजा किया जाएगा हर वर्ष की तरह इस बार भी मंदिर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था किया गया हैपहले…
कोरबा, वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन की इकाई और मध्य भारत में कैंसर उपचार के क्षेत्र में अग्रणी बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) ने अपने तीसरे ‘छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव’ का सफल आयोजन किया। इस कॉन्क्लेव में 300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय कैंसर विशेषज्ञ और 1,200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें ऑन्कोलॉजिस्ट, जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ, नीति-निर्माता और शोधकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर उपचार को सुलभ, मरीजों के परिणामों में सुधार और शोध को आगे बढ़ाना था। कैंसर कॉन्क्लेव के इस वर्ष का थीम ’ड्राइविंग कॉमन-सेंस ऑन्कोलॉजी–मल्टीडिसिप्लिनरी मैनेजमेंट ऑफ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, जेनिटोयूरिनरी एंड लंग कैंसर पर आधारित था। इसका उद्देश्य बेहतर इलाज परिणामों…
मां सर्वमंगला के दरबार में नवरात्रि की तैयारियां शुरू, मनोकामना ज्योत जलवाने विदेश से भी आते हैं लोग
0 देवी मां सर्वमंगला के दरबार में नवरात्रि की तैयारियां शुरू, मनोकामना ज्योत जलवाने के लिए विदेश से भी आते हैं लोग. यह मंदिर करीब 124 साल पुराना है, जिसको लेकर कोरबावासियों की आस्था काफी गहरी है. कोरबा के साथ ही पूरे प्रदेश वासी मां सर्वमंगला को काफी मानते हैं. यही वजह है कि नवरात्र के समय यहां श्रद्धालु दर्शन करने लाखों की संख्या में पहुंचते हैं. कोरबाः आदिशक्ति मां जगदंबा की उपासना का पर्व नवरात्रि इस साल 22 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. नवरात्रि को लेकर मंदिरों में तैयारी शुरू कर दी गई है. कोरबा जिले की प्रथम…
कोरबा,कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत मशाल यात्रा रैली का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य में भी किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट मशाल रैली का आयोजन करने कोरबा जिला प्रवास पर रहे। मंगलवार को कोरबा शहर में मशाल रैली का आयोजन किया गया। इस मशाल रैली में शामिल होने के लिये युवा कांग्रेस प्रभारी अमित पठानिया, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा भी कोरबा पहुंचे और मशाल रैली में शामिल हुए। युवा कांग्रेस के अलावा एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी ने…
कोरबा, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने आदिशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न की। रंग-बिरंगे पंडालों, आकर्षक सजावट और गूंजते जयघोष से पूरा संयंत्र परिसर भक्ति और उमंग से सराबोर हो उठा। सुबह से ही संयंत्र की विभिन्न इकाइयों और कार्यालयों में भगवान विश्वकर्मा की स्थापना की गई, जहाँ कंपनी के सीईओ एवं वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेका कामगारों ने मिलकर पूजा-अर्चना की। सभी ने मिलकर कंपनी की उत्तरोत्तर प्रगति, सुरक्षा और समृद्धि की प्रार्थना की। धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत सभी को प्रसाद वितरित किया गया। विश्वकर्मा पूजा केवल एक…
कोरबा , पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने विश्वकर्मा जयंती एवं राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर कोरबावासियों को शुभकामनाएं दी है । श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि कोरबा जिला औद्योगिक जिला कहलाता है इसलिए कोरबा में विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व होता है । यहां कारखाने, औद्योगिक संस्थानों में काम आने वाली मशीनों और औजारों की पूजा होती है ।श्री अग्रवाल ने विश्वकर्मा जयंती एवं राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर सभी शिल्पियों और निर्माण में लगे कर्मयोगियों हो हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरबा के निर्माण में कोरबा के कर्मयोगियों का…
कोरबा,कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट मंगलवार देर रात को कोरबा पहुंचे, जहां उन्होंने “वोट चोर गद्दी छोड़ो” अभियान के तहत निकाली गई मशाल रैली में भाग लिया। उनकी मौजूदगी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर नजर आया।रैली के मंच से पायलट ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर तीखा हमला बोला। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने उतार-चढ़ाव बहुत देखे हैं, लेकिन अगर जनता के हक-अधिकारों के साथ खिलवाड़ होगा तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ेगी।”“बीजेपी सत्ता बचाने के लिए वोट चोरी पर उतारू हो चुकी है। निर्वाचन आयोग से सवाल कांग्रेस…
कोरबा,कुसमुंडा खदान विस्तार परियोजना के विस्थापित परिवारों के अधिकारों की अनदेखी, रोजगार और पुनर्वास समझौते की वादाखिलाफी तथा महिलाओं के साथ अपमानजनक व्यवहार को लेकर कोरबा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने ैम्ब्स् प्रबंधन और जिला प्रशासन को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यदि हालात नहीं सुधरे तो यह संघर्ष कोरबा से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचेगा।विस्थापित परिवार रोजगार से वंचित, बाहरी लोगों को प्राथमिकताअग्रवाल ने कहा कि खदान विस्तार के लिए हजारों परिवारों ने जमीन और आजीविका त्याग दी थी। इसके बदले रोजगार देने का वादा किया गया, लेकिन…
कोरबा, वोट चोरी, हकीकत में लोकतंत्र की चोरी के मुद्दों को लेकर कांग्रेस इन दिनों वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के साथ-साथ हस्ताक्षर अभियान पूरी ताकत के साथ चला रही है जिसके तहत कोरबा में 16 सितम्बर को सुभाष चैक निहारिका से स्व. बिसाहूदास महंत स्मृति उद्यान तक विशाल मशाल यात्रा, हस्ताक्षर अभियान एवं आमसभा होगी।कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि 16 सितम्बर को संध्या 7 बजे निहारिका टाकीज के पास स्थापित नेता जी सुभाषचन्द्र बोस के प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाकर एवं पुष्पांजली अर्पित कर विशाल मशाल यात्रा प्रारंभ होगी, तत्पश्चात्…

