Author: Ramesh Verma
कोरबा, केंद्रीय कन्नौजिया राठौर समाज के निर्वाचित पदाधिकारियों ने विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत से सांसद निवास कोरबा में सौजन्य मुलाकात की। डॉ चरण दास महंत विधानसभा सक्ती से विधायक हैं। वही इस नाते पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात की। समाज के पदाधिकारियों को निर्वाचन के बाद उनसे मुलाकात का अवसर नहीं मिल पाया था। डॉ महंत से मुलाकात के लिए दर्जनों की संख्या में समाज के पदाधिकारी व सदस्य कोरबा पहुंचे हुए थे। काफी देर तक डॉ महंत के साथ समाज जनों की सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर कन्नौजिया राठौर समाज अध्यक्ष हेमचंद राठौर, परिक्षेत्रीय…
0 दंगल जैसे पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति की पहचान – जयसिंह अग्रवाल0 विराट दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम कोरबा, दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में परंपरागत रूप से आयोजित विराट दंगल इस वर्ष भी पूरे कोरबा जिले में आकर्षण का केंद्र बना रहा। जिले के 15 ब्लॉक में हुए इस भव्य आयोजन में न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश और झारखंड से आए नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।2 अक्टूबर को आयोजित इस दंगल में पहलवानों की भिड़ंत देखने हजारों की संख्या में लोग मैदान में जुटे। अखाड़े में जब पहलवानों ने कुश्ती…
कोरबा, विजयादशमी के पावन अवसर पर बालकोनगर के रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम, माता सीता एवं हनुमान जी की भव्य झांकियों और रावण-दहन कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। पूजा-अर्चना की शुरुआत बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने की। इस अवसर पर सीईओ सहित बालको परिवार के अन्य सदस्यों ने भगवान श्रीराम की आराधना कर कंपनी और क्षेत्र की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की कामना की। बालकोनगरवासियों ने बालको सार्वजनिक विजयादशमी समिति द्वारा आयोजित इस भव्य उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशाल रामलीला मंचन और रावण दहन का कार्यक्रम धर्म, सत्य…
कोरबा ,पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर पुराना स्टैण्ड, राम दरबार एवं भालूसटका, दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित हुए । इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने दशहरा उत्सव समिति के सदस्यों सहित क्षेत्रवासियों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। श्री अग्रवाल ने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है ।
कोरबा ,कोरबा अंचल के आस्था स्थल माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा में शारदीय नवरात्रि का 10 दिवसीय महायज्ञ धार्मिक अनुष्ठानों एवं विभिन्न धार्मिक क्रियाकलापों के साथ निर्विघ्न संपन्न हो गया। मंदिर प्रबंधन की ओर से राजपुरोहित एवं प्रबंधक नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने सभी का आभार जताया और कहा कि लोक कल्याणकारी माँ श्री सर्वमंगला देवी आप सभी की मनोकामना पूर्ण करे और सार्वभौम में शांति और अहिंसा की स्थापना हो। आश्विन शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2082 दिन-सोमवार 22 सितंबर से आश्विन शुक्ल पक्ष नवमी विक्रम संवत् 2082 दिन बुधवार, 01 अक्टूबर तक शारदीय क्वांर नवरात्रि का सफल आयोजन आप…
कोरबा,गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण अर्पित कर उन्हे स्मरण किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि मोहन दास करमचंद गांधी, एक ऐसा नाम जो दुनियाभर में अपने दृश निश्चय, सत्य के लिये अटल-अडिग और अहिंसा के रास्ते पर चलकर विजय हासिल करने के लिए जाना जाता है। उनके जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, स्कूल में औसत विद्यार्थी…
0 रविशंकर नगर लक्ष्मी निवास में 28 सितम्बर से जारी शिवमहापुराण कथा में उमड़ रही अपार श्रद्धा, 5 अक्टूबर को होगा विशाल भंडारा कोरबा, रविशंकर नगर स्थित लक्ष्मी निवास एमआईजी 2/103 में चल रही शिवमहापुराण कथा एवं कलश यात्रा ने पूरे इलाके को भक्ति और अध्यात्म की रंगत से सराबोर कर दिया है। गुरुवार को कथा के पांचवें दिन भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर वध का रोमांचक प्रसंग सुनाया गया। वृंदावन से पधारे पूज्य श्री राहुल कृष्ण जी महाराज ने अपने दिव्य वचनों से जब त्रिपुरासुर वध की वीरगाथा का वर्णन किया तो पूरा परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज…
कोरबा,भारतीय राष्ट्रीय विद्यार्थी संगठन (एन यू एस आई) के प्रदेश महासचिव विशाल सिंह राजपूत ने विजया दशमी के पावन अवसर पर प्रदेश व जिले के सभी नागरिकों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि विजया दशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जो हमें जीवन में सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।प्रदेश व जिला वासियों से अपील की है कि वे इस त्योहार को उत्साह के साथ मनाएं और इसके मूल संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि सच्चाई और…
कोरबा,नवरात्रि के अवसर महिला सशक्तिकरण की कहानियां सामाजिक बदलाव की नई संभावना को दर्शाती है। बालको के सामुदायिक विकास के अंतर्गत स्थानीय महिलाओं ने अपने आत्मनिर्भरता की यात्रा को सशक्त किया है। छत्तीसगढ़ के बालकोनगर स्थित शांतिनगर की निवासी श्रीमती पूनम सिंह कहती हैं कि मेरे पास एक सपना था, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि मेरी कला मुझे आत्मनिर्भर बना सकती है। आज मैं अपना व्यवसाय चला रही हूँ, परिवार के निर्णयों में सक्रिय रूप से शामिल होती हूँ, और दूसरों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हूँ। इनकी कहानी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की पहल ‘प्रोजेक्ट…
कोरबा, निहारिका क्षेत्र में उस समय हड़कप मच गया जब एक 5 साल की बच्ची भटकते हुई पुष्प लता उद्यान के पास पहुंची ठीक उसी समय यातायात पुलिस में पदस्थ मनोज राठौर अपने परिवार के साथ निहारिका की ओर जा रहे थे इसी दरमियान मनोज राठौर की नजर उस 5 साल की बच्ची पर पड़ी मनोज राठौर तत्काल उस बच्ची को रोक कर बिस्किट पानी और कोल्ड ड्रिंक पिलाया और बच्ची के बारे में जानकारी प्राप्त करने लगे मनोज राठौर को देखकर आसपास के व्यापारी भी मौके पर पहुंचे और बच्ची के बारे में जानकारी प्राप्त करने लगे कुछ देर…

