Author: Ramesh Verma
कोरबा, दिनांक 17 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार को एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा में विद्यालय प्रबंधन समिति के स्वर्गवासी डायरेक्टर स्व.नितेश कुमार अग्रवाल जी के पुण्यतिथि पर लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल एवं नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में बच्चो एवं ग्रामवासियों के लिए निःशुल्क दंत एवं नेत्र जाॅंच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डाॅ.विकेश मित्तल (दंत रोग विशेषज्ञ-मित्तल डेंटल केयर कोरबा) एवं डाॅ.इंद्रासन चंदन (नेत्र रोग विशेषज्ञ) सहित अन्य टेक्नीशियन उपस्थित थे। सर्वप्रथम क्लब सदस्यो, विद्यालय के शिक्षको बच्चो एवं चिकित्सको ने स्व.नितेश कुमार अग्रवाल जी के फोटो में माल्यार्पण कर दीपप्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित…
कोरबा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हिंदु धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार धनतेरस, बड़ी दीपावली, छोटी दिपावली, रूप चौदस, नरक चतुर्दशी, महावीर निर्वाणोत्सव, धनवंतरी जयंती, अन्नकूट, गोर्वधन पूजा एवं भाई दूज के अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है ।श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि धन की देवी माता लक्ष्मी सांसारिक जीवन में सुख, सुविधा, समृद्धि, शुभ, लाभ और शांति प्रदान करने वाली महादेवी है।श्री अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि तमसो मां ज्योतिर्गमय के बड़े वाक्य का संदेश देने वाली महालक्ष्मी पूजन का यह महापर्व दीपावली का पर्व आपके जीवन में…
कोरबा,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘स्वर’ हिंदी उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य हिंदी भाषा और साहित्य के समृद्धि को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में बालकोनगर और आसपास के आठ विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कंपनी ने स्थानीय छात्रों में हिंदी भाषा को बढ़ावा के लिए अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें तात्कालिक भाषण, कविता पाठन, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतिस्पर्धा शामिल थी। कार्यक्रम में 8वीं, से लेकर 12वीं के लगभग 120 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी साहित्यिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को…
कोरबा,नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक घण्टाघर ओपन थिएटर में आयोजित पांच दिवसीय रामलीला और दशहरा मेला अब राजनीतिक विवादों में घिर गया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि सरकारी खर्च से आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को भाजपा मंच में बदल दिया गया। आयोजन में नगर निगम का फंड खर्च हुआ, लेकिन अब तक आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब कार्यक्रम जनता के पैसे से हुआ है, तो उसकी पूरी जानकारी निगम को वेबसाइट और मीडिया में साझा करनी चाहिए।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि…
0 पैदल चलकर हटवाए गए ठेले, दी गई समझाइश0 यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रारंभ किया गया अभियान कोरबा, दीपावली नजदीक आते ही कोरबा शहर की सड़कें भीड़ और जाम की चपेट में आने लगी हैं। खासतौर पर शारदा विहार, सोनालिया चौक, और पावर हाउस रोड जैसे प्रमुख बाजार क्षेत्रों में खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसी समस्या से निपटने और सड़क यातायात को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया।अभियान के दौरान यातायात पुलिस…
कोरबा ,जिले के कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत पाली के दशहरा मैदान में रविवार के जिलास्तरीय विधिक जागरूकता एवं किसान महासम्मेलन का आयोजन किया । जिसमें जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो के सरपंच पंच जनपद सदस्य जिला पंचायत सदस्यों के अलावा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण बड़ी संचया में शामिल हुए।मुख्यवक्ता के रूप में फोरमफार जस्टिस मुंबई के चेयनमेन भगवान जी रय्यानी तथा प्रवीण पटेल राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी नेशलन फेडरेशन आफ सोसायटी फार जस्टिस दिल्ली उपस्थित रहे। और लोगों को उनके अधिकार तथा कानून की जारी दी महासमेल्लन में ग्रामीणों ने यह बताया कि कोरबा जिला पांचवी अनुसूची जिला होने के…
कोरबा, कटघोरा वनमंडल क्षेत्र में बढ़ते मानव-हाथी संघर्ष (HEC) की घटनाओं को रोकने के लिए वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत (भा.व.से.) ने एक विशेष ‘Spearhead (Rapid Response) Team’ का गठन किया है। यह दल संघर्ष की स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत, बचाव और समन्वय की जिम्मेदारी निभाएगा। इस टीम में विभागीय अधिकारियों के साथ पत्रकार, विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल किए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार, दल की कमान उपवनमंडलाधिकारी संजय त्रिपाठी को दी गई है, जबकि टीम में 15 सदस्य रखे गए हैं जिनमें परिक्षेत्र अधिकारी, सहायक, रक्षक, पशुचिकित्सक, वन क्षेत्र के सक्रियपत्रकार और हाथी मित्रदल के सदस्य…
कोरबा/बिलासपुर,कोरबा जिले के पत्रकारों के लिए बड़ी राहत और गर्व की खबर — अब अधिमान्यता आवेदन पहचान की कमी या औपचारिक त्रुटियों के कारण अमान्य नहीं होंगे। छत्तीसगढ़ शासन ने पत्रकारों की अधिमान्यता और कल्याण के लिए गठित संभागीय अधिमान्यता समिति (बिलासपुर संभाग) में कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार राठौर को सदस्य के रूप में नामांकित किया है। शासन की ओर से 10 अक्टूबर 2025 को आदेश जारी कर दिया गया है, जिसका राजपत्र में भी प्रकाशन हो चुका है।बिलासपुर संभाग के लिए गठित इस समिति में कुल नौ सदस्य शामिल हैं, जिनमें कोरबा जिले से एकमात्र प्रतिनिधि के…
कोरबा, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट टीम भावना और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए वीडीएचएम ‘रन फॉर जीरो हंगर’ चैलेंज 2025 का खिताब जीत लिया। इस वर्ष बालको ने लगातार चौथी बार यह ट्रॉफी अपने नाम की, जिससे समूह के भीतर बालको की फिटनेस, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति समर्पण की भावना पुनः प्रदर्शित हुई। 12 अक्टूबर तक चले इस अभियान में बालको ने कुल 15,93,142 किलोमीटर की दूरी तय की। वेदांता समूह की सभी व्यावसायिक इकाइयों में बालको इस वर्ष भी शीर्ष स्थान पर रहा। दिल्ली में…
कोरबा,कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत् कोरबा जिला पर्यवेक्षक डॉ.आर सी खुटिया ने कोरबा जिले के कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग का देश के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान है, जिसमें राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका शामिल है । छत्तीसगढ़ के विकास एवं उत्थान में भी ओबीसी वर्ग के योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि कोरबा विधानसभा क्षेत्र में भी ओबीसी वर्ग के लोग सर्वाधिक है ।देश के सविंधान के माध्यम से पिछड़े वर्गों के उत्थान के प्रावधान शामिल है । वहीं सरकारी नौकरियों में…

