Author: Ramesh Verma
कोरबा ,वनमंडल कोरबा के करतला रेंज के रामपुर सर्किल में सक्रिय 52 हाथियों का दल ग्राम बोतली में डेढ़ दर्जन ग्रामीणों के धान की फसल को रौंदने तथा तहस-नहस करने के बाद अब छाल रेंज का रूख कर लिया है।जानकारी के अनुसार हाथियों के दल को जंगल में देखा गया और संबंधित अमले को सूचना दी गई, जिस पर हाथियों की निगरानी बढ़ा दी गई है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक रात्रि 8 बजे के बाद मूव्हमेंट किया और ग्राम बोतली होते हुए सुबह होने से पहले छाल रेंज पहुंच गया। हाथियों के अन्यत्र जाने से विभाग तथा क्षेत्र…
कोरबा , जिले में दीपावली त्यौहार के मद्देनजर कोरबा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इसके अंतर्गत सर्वमंगला चौक, ध्यानचंद चौक और राताखार मार्ग सहित कई प्रमुख मार्गों पर नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्यवाही की जा रही है।जिले में त्यौहारों के दौरान बढ़ते यातायात दबाव और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस की टीम ने मनमाने ढंग से सडक किनारे पार्क किए गए वाहनों में व्हील लॉक लगाए और नियम तोडने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई…
छत्तीसगढ़ /कोरबा,आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन विस्तार के तहत 11 जिलों मे जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. संदीप पाठक राज्य सभा सांसद तथा प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार मुकेश अहलावत विधायक दिल्ली तथा सह प्रभारी छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में गोपाल साहू प्रदेश अध्यक्ष, वढूद आलम प्रदेश महासचिव द्वारा संगठन विस्तार के तहत नामांकित जिलाध्यक्षों की घोषणा किया गया है. जिसमें कोरबा जिला से पार्टी के जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ता बालको निवासी रिचर्ड डेविड लोगन के नाम का चयन करते हुए उन्हे जिलाध्यक्ष का कमान सौंपा है. जिलाध्यक्ष की.बड़ी जिम्मेदारी मिलने से…
0 तहसील साहू संघ कोरबा का निर्वाचन संपन्न कोरबा,जिले के सभी तहसीलों में साहू संघ के पदाधिकारियों का निर्वाचन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 7 अक्टूबर को तहसील साहू संघ कोरबा का निर्वाचन संपन्न कराया गया। जिसमें पूर्व पार्षद पालूराम साहू को तहसील साहू संघ कोरबा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पुरुष में रामलाल साहू, उपाध्यक्ष महिला में श्रीमती सुमन बाला साहू, संगठन सचिव पुरुष में ओमप्रकाश साहू व संगठन सचिव महिला में श्रीमती रजनी साहू का निर्वाचन किया गया है। निर्वाचन में चुनाव पर्यवेक्षक तहसील साहू संघ कोरबा के गोरेलाल साहू, दानसाय साहू…
कोरबा , दीपोत्सव को लेकर हर घर में तैयारी जोरों पर है। 5 दिवसीय दिपावली की शुरुआत 18 अक्टूबर शनिवार को धनतेरस पर्व से होकर भाई दूज तक रहेगी।शासकीय अधिकारी/कर्मचारी तो त्यौहार की खुशियां मनाएंगे, लेकिन विद्यालय/महाविद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षक-शिक्षिका धनतेरस पर ड्यूटी और छात्र-छात्राएं क्लास रूम में पढ़ाई करते दिखेंगे। क्योंकि स्कूल शिक्षा विभाग की बात हो या फिर उच्च शिक्षा विभाग दोनों विभागों ने इस बार धनतेरस पर अवकाश की घोषणा अब तक नहीं की है।शासकीय अधिकारी/कर्मचारी इसलिए त्यौहार पर खुश दिखेंगे, क्योंकि शनिवार को पहले ही छुट्टी रहेगी। उन्हें सप्ताह के दो दिन शनिवार व रविवार…
कोरबा ,दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे बिलासपुर के अधीन व अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल 7 स्टेशनों में निगरानी प्रणाली को मजबूत करने फील्ड डिवाइस लगाने की योजना है। इस पर रेलवे ने काम भी शुरू कर दिया है। इसके लिए लगभग 1 करोड़ 64 लाख 37 हजार 544 रुपए खर्च आएगा। एसईसीआर बिलासपुर के एडीईई-जीएसयू ने उक्त कार्य की प्रक्रिया शुरू की है।इसके तहत सातों स्टेशनों में विद्युत सामान्य परिसंपत्तियो जैसे पंप, प्लेटफार्म (30/70%) प्रकाश, स्ट्रीट लाइटिंग, लिफ्ट, एस्केलेटर, सब-स्टेशन आदि की निगरानी व नियंत्रण के लिए आईओटी डिवाइसेस-इंटेलिजेंट फील्ड डिवाइसेस (आईएफडीएस) की आपूर्ति का प्रावधान दिया है, जिससे भारतीय रेल…
0 अपोलो, रामकृष्ण केयर और नवकार हॉस्पिटल रायपुर के नामचीन विशेषज्ञ देंगे सेवाएं, शहरवासियों को मिलेगा राजधानी स्तर का इलाज कोरबा,जिले के लोगों के लिए यह अक्टूबर माह स्वास्थ्य सुविधाओं की दृष्टि से खास होने वाला है। अब राजधानी रायपुर या बिलासपुर की दूरी तय किए बिना ही शहरवासी प्रदेश के शीर्ष अस्पतालों से जुड़े विशेषज्ञ डॉक्टरों से उपचार और परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। एम. जे. एम. हॉस्पिटल (मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल), टी.पी. नगर, कोरबा में अक्टूबर 2025 के दौरान विभिन्न सुपरस्पेशलिटी चिकित्सकों की विज़िट निर्धारित की गई है, जिससे स्थानीय मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा। हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार,…
कोरबा,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती (25 वर्ष) उत्सव के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस पहल के अंतर्गत 300 से अधिक कर्मचारियों और व्यावसायिक साझेदारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जो बालको की कर्मचारी कल्याण, निवारक स्वास्थ्य देखभाल और कार्यस्थल सुरक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। स्वास्थ्य शिविर में रक्तचाप एवं शुगर की जांच, नेत्र परीक्षण, सामान्य शारीरिक परीक्षण और आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समय पर…
0 कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर में पर्यवेक्षक ने ली प्रेस वार्ता कोरबा,आज कांग्रेस संगठन का सृजन अभियान के तहत कोरबा पहुंचे एआईसीसी के सचिव एवं पर्यवेक्षक रामचंद्र खुटिया ने दूसरे दिन प्रात: 11.00 बजे पत्रकारों से जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर में रूबरू हुए और कांग्रेस जिला अध्यक्षों से लेकर बूथ अध्यक्षों के चुनाव के संबंध में जानकारी दी और कहा कि कांग्रेस ने देश के विकास में काफी योगदान दिया है और अब हम इसे नये स्वरूप में पहले से मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में अहमदाबाद अधिवेशन में संगठन…
0 जयसिंह अग्रवाल ने ली प्रेसवार्ता, कहा- भाजपा के षडयंत्र को आईना दिखाया सीबीआई ने0 सीबीआई की विवेचना में भी खुलासा : दो बच्चों के झगड़े में विवाद बढ़ा0 पुलिस ने विवेचना कर दोषियों को पहले ही भेज चुका था जेल, सीबीआई ने जांच में भी पुलिस जांच को सही ठहराया कोरबा,विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बिरनपुर में दो बच्चों के विवाद में दो परिवार कूद पड़े और ईश्वर साहू (वर्तमान में भाजपा विधायक) के पुत्र भुवनेश्वर साहू की मौत हो गई थी। केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने प्रदेश के इस चर्चित बिरनपुर हत्याकांड में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की…

