Author: Ramesh Verma
0 सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती मनाई गई, ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह कोरबा,भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सर्वमंगला चौकी, यातायात थाना और सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा शुक्रवार को ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता के अलावा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर एकता और राष्ट्रीय समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात दौड़ का…
कोरबा ,भारत रत्न और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति, जिला कोरबा की ओर से कुर्मी समाज भवन में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के सैकड़ों सदस्य, नगर के गणमान्य नागरिक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष श्री रामकुमार वर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत शामिल हुईं। उनके आगमन पर समिति पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। मंच पर दिलीप वर्मा, लक्ष्मण बर्मा, कृष्णा…
कोरबा ,छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा भव्य स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर संजू देवी राजपूत ने कोसाबाड़ी से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली कोसाबाड़ी से प्रारंभ होकर घंटाघर ओपन थिएटर पहुंची, जहां स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी जी राजपूत ने उपस्थित सफाई दीदी, स्कूली बच्चों, स्काउट-गाइड दलों और नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि “ना गंदगी करूंगी, ना करने दूंगी”, और समाज…
कोरबा, लोक आस्था के छठ महापर्व के चौथे दिन आज (मंगलवार) की सुबह छठ व्रतियों के उगते सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के साथ ही समापन हो गया। इसके बाद सभी छठ व्रतियों ने व्रत का पारण किया। मान्यता है कि सूर्योदय के समय अर्घ्य देने से सुख-समृद्धि, सौभाग्य, संतान प्राप्ति की मनोकामना और संतान की रक्षा का वरदान मिलता है। छठ व्रतियों ने किया पारण छठ महापर्व के आखिरी दिन सूर्योदय के दौरान अर्घ्य देते समय मंत्र-ओम एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते, अनुकंपय माम् भक्तया गृहाणाघ्र्यम् दिवाकर का जाप किया गया। महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान नहाय-खाय के…
कोरबा,रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए यह गर्व का विषय है कि राठिया समाज के युवा अब उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। ग्राम एलांग के मनीष राठिया अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं, वहीं ग्राम बांधापाली के मुकेश कुमार राठिया राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। रामपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक फूल सिंह राठिया ने दोनों प्रतिभाशाली छात्रों को बधाई देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि – “शिक्षा ही विकास की कुंजी है। मैं क्षेत्र के सभी वर्गों के लोगों…
कोरबा, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एस.ई.सी.एल.) के अधीन संचालित गेवरा कोयला खदान विस्तार परियोजना से प्रभावित भू-विस्थापित परिवारों पर बीते दिनों हुआ लाठीचार्ज, उत्पीड़न और निजी गुंडों द्वारा दी जा रही धमकियाँ एक गंभीर और निंदनीय घटना है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवाधिकारों की खुली अवहेलना का प्रतीक है। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में कड़ी आपत्ति जताते हुए उक्त बातें पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहीभू-विस्थापित ग्रामीण वर्षों से अपनी जमीन, आजीविका, और पुनर्वास अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। इनकी माँगें — उचित मुआवजा, रोजगार में पारदर्शिता, पुनर्वास स्थल की व्यवस्था, तथा विस्थापन से…
कोरबा,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अतंर्गत मानसिक दृढ़ता, भावनात्मक संतुलन और कार्यस्थल पर जीवन की गुणवत्ता में सुधार हेतु जागरूकता एवं परामर्श सत्र आयोजित किए। इसके माध्यम से कंपनी ने कर्मचारियों के समग्र कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया। कार्यक्रम में 150 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। अपने वेलनेस पार्टनर ‘योरदोस्त’ के सहयोग से बालको ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कीं, जिनमें “माइंड जिम क्विज़” नामक 60 सेकंड की प्रतियोगिता शामिल थी। इसका उद्देश्य एकाग्रता बढ़ाना और मानसिक तर्कशीलता को प्रोत्साहित करना था। वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक डॉ. अंकिता…
0 पुलिस ने किया मामला दर्ज पुलिस अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुटी कोरबा , जिले में अज्ञात चोरों ने न्यू राजस्व कॉलोनी में जिला न्यायालय के सहायक लेखापाल के घर धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। खनिज विभाग में पदस्थ माईनिंग इंस्पेक्टर की घर भी चोरों ने धावा बोला और नगदी सहित कई सामानों की चोरी कर ली। दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।जानकारी के अनुसार राकेश कुमार पाण्डेय न्यू राजस्व कॉलोनी रामपुर ने निवासरत व कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा में सहायक लेखापाल के पद पर…
कोरबा ,पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सूर्य उपासना का महापर्व छठपर्व के पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छठपर्व, भगवान सूर्य देव की पूजा आराधना का महापर्व है जो रोशनी, जीवन एवं उष्मा का प्रतीक है । इस महापर्व के पहला दिन खरना से व्रती व्रत पूरा करती है, दूसरे दिन 24 घंटे का निर्जला उपवास के बाद सरोवर के जल में खड़ा होकर सूर्य को अर्ध्य देने के साथ व्रत पूरा होता है । यह पर्व सुख शांति, समृद्धि का वरदान तथा मनोवांछित…
कोरबा ,छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिले में कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने और आधुनिक तकनीकों के प्रसार के उद्देश्य से राजीव गांधी ऑडिटोरियम, टी.पी. नगर, कोरबा में जिला स्तरीय किसान मेला का भव्य आयोजन किया गया। यह मेला एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका प्रमुख उद्देश्य किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देना, नवीन कृषि तकनीकों से जोड़ना और टिकाऊ खेती की दिशा में प्रेरित करना रहा।मेले में जिले के पाँचों विकासखण्डों से 503 कृषकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी…

