Author: Ramesh Verma
कोरबा, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘आरोग्य’ के अंतर्गत 2-दिवसीय ‘युवा नेतृत्व एवं विकास मॉडल प्रशिक्षण’ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम युवाओं को समुदाय में जिम्मेदार, जागरूक और सक्रिय स्वास्थ्य लीडर के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। दो दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में 80 से अधिक युवाओं को नेतृत्व विकास की विभिन्न अवधारणाओं से अवगत कराना था। प्रशिक्षण के प्रमुख विषयों में आत्म-जागरूकता एवं व्यक्तित्व विकास, भावनात्मक एवं तनाव प्रबंधन, प्रभावी संप्रेषण कौशल, समस्या-समाधान और निर्णय क्षमता, एचआईवी/एड्स एवं ट्यूबरक्लोसिस की रोकथाम, लक्षण…
कोरबा, बालको दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) ने अपना 13वाँ वार्षिक समारोह अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया, जिसमें भारत की सांस्कृतिक विरासत और शैक्षणिक उपलब्धियों का मनमोहक संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार उपस्थित रहे। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने आधुनिक तकनीकी युग में सांस्कृतिक धरोहरों और परंपराओं के संरक्षण की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रदर्शन…
0 एसडीएम सरोज महिलांगे ने मौके पर ही उतार दी पूरी अकड़ कोरबा ,कोरबा अंचल के रविशंकर नगर में भाजपा नेता पर बीएलओ को धमकाकर काम रुकवाने का आरोप लगा हैं। आरोप लगाते हुए कहा जा रहा हैं की उन्होंने पिछले कई दिनों से बीएलओ पर दबाव बनाकर घर-घर जाकर सर्वे करने से रोक रखा था, धमकियाँ दे रहा था, ठसक दिखा रहा था। बताया जा रहा हैं की खबर मिलते ही एसडीएम सरोज महिलांगे ने मौके पर ही उसकी अकड़ निकाल दी।जानकारी के अनुसार बीएलओ द्वारा शिकायत करने पर तत्काल जब एसडीएम सरोज महिलांगे मौके पर पहुँचे, तब भी…
कोरबा, छत्तीसगढ़ में जिला कांग्रेस अध्यक्ष की संशोधित सूची जारी की गयी हैं। कोरबा शहर की कमान पार्षद मुकेश राठौर को सौंपी गयी हैं। ग्रामीण में मनोज चौहान को कंटिन्यू किया गया हैं। कांग्रेस की जारी पहली सूची में 41 जिला अध्यक्षों के नाम हैं।कांग्रेस के प्रदेश सचिन पायलट ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा था कि जिला अध्यक्षों की लिस्ट तैयार हो गई है। इसे कभी भी घोषित किया जा सकता है। जिला अध्यक्षों की लिस्ट दिल्ली हाईकमान की सहमति के बाद जारी की गई है। 0 किसे कहां का बनाया गया जिला अध्यक्षकांग्रेस ने बालोद जिले की…
कोरबा,बालकोनगर के परसाभाठा वार्ड में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा यज्ञ के दूसरे दिन आज गुरुवार को कथावाचिका देवी तन्नू पाठक का आयोजन स्थल पर आयोजन समिति समेत श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। यजमान डॉ. एमएल चंद्रा व राजेश्वरी चंद्रा ने व्यास पीठ में उनके विराजित होने पर भगवान भागवत के साथ उनका पूजन किया। तत्पश्चात व्यास पीठ से कथावाचिका देवी तन्नू पाठक जी नेअपने श्रीमुख से महात्मय कथा व शुकदेव जन्म उत्सव का वर्णन किया। देवी तन्नू पाठक जी ने कथा के दौरान सभी को सत्य मार्ग पर भगवान की सेवा करते हुए चलने और सदा अच्छे कर्म करने…
कोरबा,परसाभाठा में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा यज्ञ का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान नव दुर्गा महिला समिति की अगुवाई में परसाभाठा वार्ड की पारंपरिक परिधान पहनी सैकड़ों महिलाओं व बच्चियों ने सिर पर कलश धारण कर हर्षोउल्लास के साथ पावन मौके पर सहभागिता निभाई। यजमान डॉ. एमएल चंद्रा व राजेश्वरी चंद्रा समेत कथावाचिका देवी तन्नू पाठक, यज्ञाचार्य पंडित दिपक पाठक व पंडित देवेंन्द्र मिश्रा, संरक्षक व वार्ड पार्षद बद्री किरण के अगुवाई में श्रद्धालुगण कलश यात्रा में शामिल हुए। गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा आयोजन स्थल से नवधा पंडाल मार्ग होते हुए बाजार…
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा यह उपलब्धि कोरबा नगर निगम के अधिकारियों,स्वच्छता दीदियों व सफाई कार्य में लगे भाईयों व आम जनता को समर्पित है कोरबा, कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 25 नवंबर 2025 को इंडिया प्राइड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर दैनिक भास्कर की पूरी टीम उपस्थित रही। चुनाव के बाद महापौर…
0 परसाभाठा वार्ड में 26 नवंबर से 04 दिसंबर तक आयोजन, श्रीधाम वृन्दा वन से झांकी द्वारा प्रभु की अद्भुत लिलाओं का श्रद्धालुओं को होगा दर्शन कोरबा,बालकोनगर के परसाभाठा वार्ड के गली नंबर-3 (चंद्रा मोहल्ला) में नव दुर्गा महिला समिति द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ आज बुधवार 26 नवंबर को कलश यात्रा एवं वेदी पूजन के साथ होगा। 26 नवंबर 2025 से दिनांक 04 दिसंबर 2025 तक चलने वाले संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का कथा वाचन प्रतिदिन 2 बजे से हरि इच्छा तक सरसिवां (सारंगढ़) की कथावाचिका भागवत मानस ब्यास देवी तन्नु पाठक…
कोरबा, रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूलसिंह राठिया ने बालको प्रबंधन और ठेका कंपनी शिवशक्ति पावर प्राइवेट लिमिटेड पर गंभीर आरोप लगाते हुए मजदूरों की सुरक्षा व अधिकारों की अनदेखी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया है। इस संबंध में उन्होंने बालको के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।विधायक फूल सिंह राठिया ने आरोप लगाया है कि पांडिचेरी (तमिलनाडु) की यह ठेका कंपनी, बालको प्रबंधन और एनजीएसएल के साथ गठजोड़ कर प्लांट में कार्यरत मजदूरों और कर्मचारियों का शारीरिक और मानसिक शोषण कर रही है।3 अक्टूबर को 540 मेगावाट ईएसपी स्ट्रक्चर गिरने की घटना…
0 कलेक्टर ने विभागों को समयबद्ध प्रस्ताव प्रस्तुत करने के दिए निर्देश कोरबा, प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना, पल्सेस मिशन एवं अन्य कृषक हितैषी योजनाओं से जिले के किसानों को अधिक लाभान्वित करने तथा फसल उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस प्रगति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में पीएम धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत सम्मिलित विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित इंडिकेटर को ध्यान में रखते हुए अपने विभाग से संबंधित मांग और प्रस्ताव आगामी दो से तीन दिवस के भीतर…

