Author: Ramesh Verma
0 मामला न्यूज़ एंकर सलमा हत्याकांड का, 5 वर्ष पूर्व हुई थी लापता कोरबा , लापता न्यूज़ एंकर सलमा के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले के दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें जिम संचालक मधुर साहू और ट्रेनर कौशल शामिल हैं।कुसमुंडा निवासी एवं न्यूज़ एंकर सलमा पिछले 5 वर्ष से लापता है। 5 वर्षों में उसकी तलाश का मामला ठंडे बस्ते में चला गया था लेकिन कुछ माह पहले एक जानकारी के आधार पर पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु आईपीएस रोहित शाह एवं दर्री सीएसपी आईपीएस रॉबिंसन…
0 शहर के मुख्य चौक चौराहों सहित कुल 8 जगहों पर राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में किया गया चेकिंग। 0 चेकिंग के दौरान पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज आर. एल. डांगी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा मौके पर पहुंच कर लिया गया जायजा। रायपुर, आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर के शहर में कानून व सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिकोण से स्वतंत्र दिवस के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रतनलाल डांगी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों सहित समस्त ट्रैफिक स्टाफ को रायपुर शहर के साथ साथ संपूर्ण जिले में कानून व सुरक्षा…
कोरबा, शहर के सीएसईबी कालोनी पथर्रीपारा में गणेश चौक के पास नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। नवनिर्मित मंदिर से सीएसईबी कॉलोनी, पथर्रीपारा वीआईपी रोड होते हुए कलश यात्रा विद्युत गृह स्कूल के समीप स्थित शिव मंदिर पहुंची। यजमान रविंद्र सिंह राजपूत सप्तनिक आगे-आगे और उनके पीछे पीले वस्त्र धारण कर महिलाएं व युवतियां सिर पर कलश रखकर चल रही थी। बैंड बाजे भक्ति गीतों के साथ आगे चल रहे थे। मंदिर में पुजारी आचार्य मुकेश पाण्डेय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। मंदिर परिसर से कलश में जलभरकर कलश यात्रा वापस नवनिर्मित…
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में शामिल होने के बाद रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भावभीनी विदाई दी. बोल और सुन नहीं पाने वाली शैल की हुई खूब प्रशंसा नवजीवन मूक बधिर स्कूल की छात्रा शैल सिदार भले ही सुन और बोल नहीं सकती, लेकिन वह अपनी भावनाओं को बहुत ही कलात्मकता के साथ कैनवास में उकेर सकती है। अपनी सुंदर अभिव्यक्ति को आज भी उन्होंने कुछ इस तरह उकेरा कि देखने वालों ने शैल की बहुत सराहना की। 10वीं की छात्रा शैल ने राज्यसभा में…
0 जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं एवं अधिकारी-कर्मचारी होंगे शामिल 0सुबह 08 बजे घंटाघर चौक से शुरू होगी स्वतंत्रता दौड़ कोरबा कलेेक्टर सौरभ कुमार के निर्देशानुसार आजादी के 76वीं वर्षगाठ के अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी कोरबा जिले में स्वतंत्रता सह सद्भावना दौड़ दिवस के पूर्व 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता दौड़ सुबह 08 बजे कोरबा शहर के घंटाघर चौक से प्रारंभ होगी और मिनीमाता महाविद्यालय से महाराणा प्रताप बुधवारी बाजार चौक से होते हुए वापस घंटाघर में समाप्त होगी। इस दौड़ में जिले के स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, खेल संघों के खिलाड़ी,…
कोरबा नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया 14 अगस्त 2023 को दोपहर 02 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
0 जिला पंचायत सीईओ एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का लिया जायजा 0 परेड, पीटी और सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों का अवलोकन कर दिए निर्देश कोरबा , कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप एवं पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण ने आज सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले परेड, पीटी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतिम रिहर्सल व तैयारियों का जायजा लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल डिप्टी कलेक्टर श्री सरोज महिलांगे मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और परेड कमांडरों से परिचय…
कोरबा ,कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा जिले में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगीे। श्रीमती महंत सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में सुबह 09 बजे ध्वजारोहण करेंगी और सलामी लेंगी। मुख्य अतिथि श्रीमती महंत द्वारा जिलेवासियों के लिए प्रेषित मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रातः 8 बजे के पूर्व सम्पन्न कर लिए जाएंगे ताकि उन कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी जिले के मुख्य समारोह में शामिल हो सके।…
0 कटघोरा व मानिकपुर चौकी क्षेत्र का मामला कोरबा, चोर गिरोह के सदस्य एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर अज्ञात चोरों की पतासाजी शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार कटघोरा थाना अंतर्गत जटगा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पुटुवा में अहिरन नदी पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। कार्य का ठेका विशंभर दयाल अग्रवाल कंस्ट्रक्शन चाम्पा के द्वारा लिया गया है। इसमें हीरा कुर्रे इंजीनियर का काम करता है। वर्तमान में बरसात के कारण निर्माण कार्य बंद होने…
0 मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का भिलाई,दुर्ग जिले के भिलाई शहर में महिला सिंगर से रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने पुलिस वाले के बेटे पर प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. मामले में युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. आरोपी फिरहाल फरार है. पूरा मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है.स्मृति नगर चौकी प्रभारी देवा भारती ने बताया कि आरोपी योगेश साहू (22 वर्ष) पुलिस लाइन दुर्ग का रहने वाला है. आरोपी का पिता पुलिस विभाग में कार्यरत है. पीड़िता आर्केस्ट्रा ग्रुप में सिंगर है. वर्ष 2021…
