Author: Ramesh Verma

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

12915 करोड़ की अनुमानित लागत के नवीन सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत परियोजना का करेंगे शिलान्यास325 करोड़ लागत की शासकीय मेडिकल कॉलेज का करेंगे लोकार्पण112 करोड़ 13 लाख से अधिक राशि के 72 विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास कोरबा ,मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कोरबा प्रवास के दौरान जिलेवासियों को 13,356 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी हसदेव ताप विद्युत गृह की नवीन सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत परियोजना 2 ग 660 मेगावॉट कोरबा (पश्चिम) का शिलान्यास करेंगे। जिसकी अनुमानित लागत 12915 करोड़ है। इसी प्रकार 325 करोड़ की…

Read More

शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की कोरबा ,कोसाबाड़ी मार्ग में स्थित ड्रीम इंडिया स्कूल में  बच्चों ने मास्टर शेफ गतिविधि में शेफ कैप्स के साथ भी अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों को सैंडविच, बर्गर, फ्रूट सलाद ,डेकोरेशन सहित अन्य डिस्क बनाने का तरीका बताया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ड्रीम इंडिया स्कूल में शुरू से ही बच्चों को मोटिवेट करने के लिए तरह – तरह का आयोजन समय-समय पर किया जाता है स्कूल की प्रिंसिपल  डॉ. श्वेता पाठक ने कहा कि घर में उपयोग करने वाले सामान्य चीजों को असाधारण रूप से अच्छी तरह…

Read More

0. एसईसीएल टीम उप-विजेता कोरबा, वेस्टर्न कोलफील्ड्स मुख्यालय में दिनांक 25 से 27 जुलाई 2023 तक कोल इण्डिया अंतर कंपनी टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2023-24 का आयोजन किया गया । इस टूर्नामेंट में डब्ल्यूसीएल के साथ सीआईएल, सीसीएल, सीएमपीडीआईएल, ईसीएल, एसईसीएल, एमसीएल, एनसीएल, बीसीसीएल तथा एसईसीएल की टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में एसईसलीएल टीम की ओर से श्री प्रवीर कुमार मण्डल बैकुण्ठपुर (कैप्टन), श्री ऋषिकेश पुरोहित मुख्यालय बिलासपुर, श्री राजेश धुर्वे मुख्यालय बिलासपुर, श्री प्रशांत देव, मुख्यालय बिलासपुर, श्री मनोज कुमार सिंह दीपका, श्री सुरेश जायसवाल कुसमुण्डा. श्री संजय लाल बिश्रामपुर, श्री तरसेम लाल शर्मा गेवरा, श्रीमती हर्षा श्रोती प्रबंधक…

Read More

कोरबा, जिले के तीन विधानसभाओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री सौगातें दे चुके हैं, अब कोरबा विधानसभा में 29 जुलाई को उनके आगमन की तैयारी जोरशोर से चल रही हैं।कोरबा जिले का एकमात्र तकनीकी महाविद्यालय “इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कोरबा ” शासकीयकरण के लिये प्रतीक्षारत हैं। सत्र 2008 से संचालित महाविद्यालय में हजारों विद्यार्थी लाभान्वित हुये। जो कि आज देश-विदेश में अपनी सेवाए दे रहे हैं। फिलहाल वर्तमान परिवेश में कॉलेज की स्थिति अत्यंत दयनीय है।महाविद्यालयीन कर्मचारी दो सालों से शासन-प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं। परन्तु अब तक प्रत्येक जगहों में यही कहा गया कि जो कुछ करेंगे, वो मुख्यमंत्री ही…

Read More

कोरबा,जिले के करतला थाना क्षेत्र ग्राम नवाडीह में पत्नी के बिना बताये घर से बाहर जाने पर पति ने उसकी पिटाई कर दी। यहां रहने वाली ग्रामीण महिला ने करतला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की।        प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि वह गांव के समीप ही जंगल में मशरूम लेने गई थी। दोपहर में घर लौटने पर बिना बताये घर से बाहर जाने की बात कहकर पति ने उसके साथ मारपीट की। बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में मारपीट के कथित आरोपी पति के खिलाफ मारपीट का अपराध दर्ज किया…

Read More

0 मछली पालन व्यवसाय से समिति को 3 लाख रुपए से अधिक की हुई आय कोरबा , छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित योजनाओं से लाभ उठाकर मछली पालन का कार्य करने वाले मछुआ सहकारी समिति के सदस्य आर्थिक संपन्नता की ओर बढ़ रहे हैं और स्वयं आत्मनिर्भर हो रहे हैं तथा अन्य लोगों को भी इस कार्य से रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। कोरबा जिले के कटघोरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम छुरीकला के कोसगाई दाई मछुआ सहकारी समिति विभागीय योजनाओं से जुड़कर मछली पालन का कार्य कर रहे है। समिति के सदस्य मछली पालन को अपने आय का प्रमुख जरिया बनाया है।समिति…

Read More

0 बजरंग चौक बांकीमोंगरा में मनाया गया कारगिल दिवस कोरबा, 26 जुलाई को देश में कई जगह 24वां कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इसी क्रम में कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थित ग्राम बांकीमोंगरा बजरंग चौक में सेना के जवानों को याद किया गया। दीपक जलाकर कारगिल युद्ध में शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत में श्याम सिंह ने कविता के माध्यम से शहीदों और उनके परिजनों को याद किया। उन्होंने शब्द समर्पित कर अपना भाव प्रकट किया। यह खास दिन देश के वीर सपूतों को समर्पित है, जिन्होंने तमाम मुश्किलों को पार करते हुए 26 जुलाई 1999 को…

Read More

0 पुलिस मुख्यालय ने जारी की है जम्बो तबादला सूची, निरीक्षक मयंक भी प्रभावित कोरबा, आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार एवं निर्देश के परिपालन में तथा अन्य प्रशासनिक दृष्टिकोण से राज्य पुलिस स्थापना बोर्ड के द्वारा प्रदेश भर के 533 उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया है। इस आशय का आदेश पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के द्वारा जारी करते हुए कहा गया है कि उपरोक्त स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। प्रदेश भर में हुए पुलिस विभाग के जम्बो तबादला से कोरबा जिला भी प्रभावित हुआ है। जिला पुलिस बल के अधीन विभिन्न…

Read More

0 कार्यवाही करने में क्यों आनाकानी 0भारतीय मजदूर संघ ने महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन कोरबा, खदानों में बढ़ती डीजल और कोयला चोरी को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने मोर्चा खोल दिया है मजदूर संघ ने खदानों की सुरक्षा में तैनात पेट्रो सैन्य बल के जवानों पर सह देकर चोरी करने का आरोप लगाया है कहीं प्रशासनिक व राजनीतिक पार्टी का संरक्षण तो नहीं मिल रहा है इसी कारण एसईसीएल के अधिकारी डीजल चोरी करने वाले गिरोह के सामने सहमे हुए हैं खदान में 363 जवान तैनात हैं जो 8-8 घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी करते हैं इसके बाद भी चोरों…

Read More