Author: Ramesh Verma
कोरबा, चुनाव करीब आते ही सियासी पारा चढ़ चुका है। एक दिन पहले कोरबा जिले में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का गुरुवार को आगमन हुआ। प्रेस वार्ता में उन्होंने दावा किया कि लोग परिवर्तन यात्रा से जुड़ रहे हैं। लेकिन शाम की सभा में उनके इस झूठ की जनता ने पोल खोल दी। परिवर्तन यात्रा के बाद एक सभा का आयोजन घंटा घर में किया गया था। जहां कुर्सियां खाली पड़ी रही, उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के उपमुख्यमंत्री कोरबा में खाली कुर्सियों को देख बगले झांकने लगे। जिले के संगठन पर इसे लेकर सवाल भी उठे। पाठक…
कोरबा ,भारतीय जनता पार्टी के परिवर्तन यात्रा 21 सितंबर को जिला कोरबा में पहुंची थी। वही कोरबा विधानसभा क्षेत्र की निहारिका,ओपन थिएटर में प्रदेश के कद्दावर नेताओं के समक्ष में आमसभा हो संबोधित किया गया है। जिसमें प्रदेश के विधायक धरमलाल कौशिक, ननकी राम कंवर, पुन्नूलाल मोहले,जैसे दिग्गज नेता मौजूद थे। लेकिन आम सभा में भीड़ दिखाई नहीं दिया और कुर्सी खाली रहा। विधायक श्री कौशिक जी आमसभा को संबोधित कर रहे हैं
कोरबा ,शहर सहित उप नगरीय क्षेत्र में बुधवार को भी झमाझम बारिश हुई और दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे। जिले के कई हिस्सों में तेज हवाएं भी चली। बेमौसम हो रही बारिश से जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित नजर आया। बारिश और ठंड के कारण जहां लोग अपने घर पर ही रहे और शहर के सड़कें सूनी नजर आईंजिले के लगभग सभी हिस्सों में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। बुधवार रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी रूक-कर होती रही। वहीं आज सुबह क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई और दोपहर तक जारी रही।…
कोरबा, (खबर ऊर्जा )राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कटघोरा के गोकूल भवन में आयोजित गया भागवत कथा स्थल पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लिया वही कथा वाचक आचार्य देवकीनंदन जी महाराज तथा अग्रसेन भवन में आचार्य श्री मनुश्री जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के कथा स्थल पहुंचने पर आयोजकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। राजस्व मंत्री ने कथा आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से एक ओर जहां भ्रातृत्व भाव की भावना जागृत होती है वहीं क्षेत्र में सुख शांति एवं समृद्धि के द्वार खुलते…
कोरबा, नगर के सीतामणी क्षेत्र में सार्वजनिक गणेश पूजा उत्सव में कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल पूजा ने अर्चना कर क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की।राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि समय के साथ साथ लोगों में भक्ति भावना की जड़े मजबूत हो रही हैं। धर्म के साथ खुद को जोड़े रखने से हमें कार्यक्षेत्र में सफलता की प्रेरणा मिलती है और आत्मिक सुख भी प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि जनसामान्य को आपस में तालमेल बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक सौहाद्र के दृष्टिकोण से भी इस तरह के आयोजनों का होना…
कोरबा,जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा हर घर कांग्रेस अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत 20 सितंबर से दर्री, बालको, कुसमुण्डा व कोरबा में एक साथ की गई।अभियान के सुचारू संचालन के लिए बालको जोन हेतु श्याम सुंदर सोनी, कोरबा जोन हेतु सपना चौहान, दर्री एवं कुसमुण्डा जोन हेतु संतोष राठौर को प्रभारी बनाया गया है। जो अपने-अपने प्रभार क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस जनो, पार्षद, पूर्व पार्षद प्रत्याशी, जिला, ब्लॉक, वार्ड एवं बुथ पदाधिकारियों के साथ वार्डवार बैठक लेंगे और घर-घर जा कर कोरबा के विकास में कांग्रेस का और जयसिंह अग्रवाल के योगदान से संबंधित पाम्पलेट…
कोरबा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भिलाई में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पहुंची। कार्यक्रम के पहले एयरपोर्ट पर कोरबा विधायक और प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया।जयसिंह ने कांग्रेस का पारंपरिक गमछा भेंट कर प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ की भूमि पर स्वागत किया। प्रियंका ने भी गमछा और अभिवादन स्वीकार करते हुए आत्मीयता से जयसिंह अग्रवाल से हाल-चाल पूछा। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गयीं। इस दौरान एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल सहित कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और कांग्रेस के वरिष्ठ…
कोरबा , ( खबर ऊर्जा ) 19 सितंबर से भगवान गणेश जगह-जगह पंडालो में विराजमान हो गए हैं सिध्दीविनायक भगवान गणेश के पूजन का महापर्व गणेशोत्सव यहां हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। मंगलवार को लंबोदर की गाजे बाजे के साथ स्थापना हुई साथ यहां जगह जगह पूजन, भजन आरती का सिलसिला शुरू हो गया है। शहर के कई प्रमुख स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। इस वर्ष नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 33 रामपुर बस्ती के सामुदायिक भवन में भव्य पंडाल बनाया गया है जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है…
0 जिला मुख्यालय में मात्र कुछ समितियों ने लिया अस्थाई कनेक्शन कोरबा, शहर के अधिकांश गणेश पंडाल चोरी की बिजली से रोशन हो रहे है। शहर के 50-80 पंडालों में से महज कुछ पंडालों में अस्थाई कनेक्शन के लिए गणेशोत्सव समिति के द्वारा आवेदन किया गया है। ऐसे में बिजली विभाग को पूजा के लिए बने पंडालों से हजारों रूपए का नुकसान हो रहा है।जिले में गणेशोत्सव की धूम है, वही शहर के मेन रोड सहित गली मोहल्लों में गणेश मूर्ति स्थापित की गई है। बच्चों ने भी समिति बनाकर गणेश मूर्ति स्थापित की है, तो वहीं बड़े भी गणेशोत्सव…
पेट्रोल पंप, कपड़ों के शोरूम और कई एकड़ जमीन के मालिक हैं लखन लाल देवांगन 0भाजपा प्रत्याशी के ग़रीबी वाले बयान पर कांग्रेसियों का पलटवार कोरबा ( खबर ऊर्जा रिपोर्टर रमेश वर्मा ) बुधवार को टीपी नगर के तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कोरबा विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी लखन के बयान पर कांग्रेस नेता मुकेश राठौर और सनत दीवान ने पलटवार किया है। कांग्रेस नेताओं ने लखन के संपत्ति का ब्यौरा देते हुए कहा है कि अगर लखन गरीब हैं। तो ईश्वर ऐसी गरीबी सबको दें। ताकि झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले हर गरीब का भला हो सके।…

