कोरबा,तीन दिनों से लापता युवक का शव जिला चिकित्सालय के मर्चुरी कक्ष में मिलने से क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान महेश यादव पिता परदेसी यादव उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 37, रामपुर बस्ती के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार महेश यादव पिछले तीन दिनों से लापता था। उसकी तलाश में परिजन लगातार प्रयास कर रहे थे। मृतक की बहन और छोटा भाई लगातार सिविल लाइन थाना के चक्कर काट रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।
इसी दौरान जिला चिकित्सालय के मर्चुरी कक्ष में एक अज्ञात शव होने की जानकारी मिलने पर मृतक का भाई वहां पहुंचा। महेश के पैर पर सफेद दाग था की सफेद दाग को देखकर उसका भाई शव का पहचान किया । पहचान होते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार महेश यादव सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था, जिसके बाद उसका शव अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया था। हालांकि दुर्घटना के संबंध में पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि महेश यादव रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
















