
कोरबा,पीजी कॉलेज के सामने स्थित ड्रीम इंडिया स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्य मीनाक्षी जायसवाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की गई। इसके बाद सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित अभिभावकों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रेरणादायक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया गया।
प्राचार्य मीनाक्षी जायसवाल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं संस्कारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरण किया गया।
















