Author: Ramesh Verma
कोरबा , जिला कलेक्टर सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केसरी के नेतृत्व में जिले में विश्व एड्स दिवस “लेट कम्युनिटिस लीड” थीम के साथ मनाया गया। इस थीम का आशय बीमारी से प्रभावित समुदायों को नेतृत्व करने की भूमिका के लिए प्रोत्साहित करना है।विश्व एड्स दिवस पर एड्स जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अधिकारी, कर्मचारी, नर्सिग कॉलेज के छात्र-छात्राए तथा अन्य लोग उपस्थित थे। जिले के मेडिकल कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा शहरी तथा ग्रामीण हेल्थ एंड सेंटर्स में भी जागरूकता अभियान…
कोरबा ,आज आदर्श नवयुवक मंडल कोरबा द्वारा विश्व एड्स दिवस के अवसर पर स्व डा बिसाहू दास महंत मेडिकल कॉलेज मे जिला एड्स नियंत्रण समिति, जिला चिकित्सालय व स्वयंसेवी संस्था आदर्श नवयुवक मंडल टी आई प्रोजेक्ट व ग्राम मित्र टी आई प्रोजेक्ट के संयुक्त तत्वावधान मे विश्व एड्स दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कोरबा श्री एस. एन. केसरी मेडिकल कालेज के डीन डा अविनाश मेश्राम, डा गोपाल सिंह कंवर संयुक्त संचालक स्वास्थ्य, डा जी एस जात्रा नोडल अधिकारी एच आई वी एड्स, डा कंवर परियोजना प्रबंधक टी आई प्रोजेक्ट आदर्श नवयुवक मंडल कोरबा की उपस्थिती…
कोरबा ,शहर के बरपारा कोहड़िया स्थित बस्ती में बृजलाल बरेठ नामक इलेक्ट्रीशियन के घर के ऊपर से होकर निकली हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ जाने की जानकारी दी जा रही हैं। लगभग 44 वर्षीय बृजलाल लाइन की चपेट में कैसे आया इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई हैं।एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार वह कुछ लोगों के साथ घटनास्थल के समीप ही बैठा था तभी अचानक तड़तड़ाहट की आवाज सुनाई पड़ी। भाग कर देखा कि बृजलाल जली अवस्था में घर में पड़ा चीख रहा है और उसके छत की सीट टूटी हुई है। एक कपड़ा हाई…
कोरबा,जिले के सीएसईबी अस्पताल का हैं जहां शाम 6 बजे डॉक्टरों के द्वारा अस्पताल के अंदर स्टोर रूम में जहरीले नाग को फन फैलाये देखा, तब वह काफी भयभीत हो गए और उन्होंने (आर सी आर एस) संस्था के अध्यक्ष अविनाश यादव को कॉल करके इसकी सूचना दी अविनाश यादव ने देरी न करते हुए अपने संस्था के सदस्य उमेश यादव को तुरंत रवाना कर दिया उमेश के वहां पहुंचते ही उसने देखा कि सर्प फुफकार मारते हुऐ बैठा था मानों वह लोगों से कह रहा हो की उसके पास मत जाओ उसे भी इंसानों से डर लगता हैं सर्प…
कोरबा,कटघोरा थाना क्षेत्र में एक फर्जी पत्रकार के ऊपर कटघोरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जेल दाखिल किया है। बतादें की कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया निवासी पुनीत दुबे अपने आपको पत्रकार बताया करता था साथ ही पुनीत दुबे द्वारा खनिज अधिकारी बनकर कई ट्रेक्टर चालको से हज़ारों रुपये की अवैध वसूली करने की शिकायत कटघोरा थाना को मिली थी। जिसके बाद कटघोरा पुलिस ने पुनीत दुबे को थाना तलब किया था। पुनीत दुबे थाना आकर प्रार्थी को पैसा वापस करने की बात भी कही थी जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद से पुनीत दुबे फरार चल…
कोरबा ,जनजातीय मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार एनटीपीसी कोरबा सीएसआर द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। बहादुर आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने हेतु भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर दिनांक 15 नवंबर से 26 नवंबर तक जनजातीय गौरव दिवस के रूप में यह आयोजन आदिवासी बहुल क्षेत्रों में किया गया। एनटीपीसी कोरबा सीएसआर द्वारा एकलव्य विद्यालय छुरिकला एवं गौमुखी सेवा धाम देवपहरी स्कूल में छात्र छात्राओं के लिए विभिन्न ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें तीरंदाजी, कबड्डी ,फुगड़ी, लोकनृत्य, दौड़, कुर्सी दौड़, इत्यादि शामिल हैं। आदिवासियों की सांस्कृतिक…
कोरबा, हसदेव बांगो बांध परियोजना के कार्यपालन अभियंता राजेश धवनकर का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर के बाद डिपार्टमेंट में शोक की लहर दौड़ गई है।सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता आर धवनकर का आज दुखद निधन हो गया। जानकारी के मुताबि वे आज शाम को ऑफिस से घर वापस आये तो नशे में थे और नशा की वजह से गिर गए। गिरने से गंभीर चोट लगने की बात कही जा रही है। परिजन उसे हॉस्पिटल उपचार लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रायपुर- मुख्यमंत्री बघेल ने पूर्व राज्यसभा सांसद व कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती छाया वर्मा के पतिदेव डॉ दया वर्मा के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व राज्यसभा सांसद, कांग्रेस नेत्री श्रीमती छाया वर्मा के पतिदेव डॉ दया वर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करे। इस दुःख की घड़ी में हम सब उनके साथ हैं।
कोरबा , रेलवे ने दिसंबर से लेकर फरवरी माह में 39 से अधिक यात्री ट्रेनों को रद्द व निर्धारित मार्ग में परिवर्तन कर दिया है। इससे यात्रियों की यात्रा और भी मुश्किल होने वाली है। वहीं पहले से आरक्षित टिकट लेकर रखे यात्रियों को अब दूसरी ट्रेन का टिकट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ेगी। दिसंबर से लेकर फरवरी माह के शीतकालीन और नया साल में लोगों की योजना बाहर घूमने जाने की रहती है। इस योजना पर रेलवे ने पानी फेर दिया है। रेलवे ने अलग-अलग रूट की लगभग ढाई दर्जन से अधिक ट्रेनों को एक बार फिर रद्द कर…
कोरबा, जिले में हाथियों के विचरण करने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हैं। आलम यह है कि ठिठुरती रात में लोगों को अपनी जान बचाने रतजगा करना पड़ रहा हैं । वन अमला भी पूरी रात हाथियों की निगरानी में लगा रहता हैं। भारी संख्या में हाथियों की मौजूदगी ने ग्रामीणों के साथ-साथ वन अधिकारियों की परेशानी बढ़ा दी हैं। जिले में कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में 59 हाथी अब अलग-अलग चार झुंड में बंट गए हैं, वहीं दंतैल हाथी इस झुंड से अलग मोरगा के जंगल में घूम रहा हैं। वन अमले को हाथियों की निगरानी में परेशानी…

