Author: Ramesh Verma
कोरबा, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने संयंत्र के अंदर आंतरिक वाहन परिचालन में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) और ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम (डीएमएस) तकनीक की शुरुआत की है। अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से संयंत्र के अंदर ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।कंपनी के उत्पादन और उत्कृष्टता को बढ़ावा में वाहनों का योगदान महत्वपूर्ण है। दोपहिया वाहनों से लेकर पिघले एल्यूमिनियम और अन्य कच्चे माल को लेकर जाने में भारी-भरकम तकनीकी वाहनों की जरूरत होती है। सुगम वाहन परिचालन के लिए बालको सड़क सुरक्षा को अपनी प्राथमिकताओं में सबसे आगे रखता है। कंपनी वाहनों…
0 सीएसईबी चौकी क्षेत्र का मामला कोरबा, बुधवारी क्षेत्र के तीन दुकानों को चोरों ने निशाना बनाते हुए एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है चोर गिरोह के सदस्य एक बार फिर सक्रिय होकर वारदात को अंजाम दिया हैं यह पूरा मामला सीएसईबी पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले बुधवारी बाजार में संचालित दुकानों का है यहां चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया ।अतुल मोबाइल से स्मार्ट वॉच और मोबाइल चोर ले भागे। चोर सीसीटीवी कैमरे के लिए लगाए गए डीबीआर से हार्ड डिक्स भी ले गए हैं। पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों…
बारिश की सम्भावनाओं को देखते हुए कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र में आवश्यक व्यवस्था करने के दिए निर्देश
कोरबा , कलेक्टर सौरभ कुमार ने मौसम में हुए परिवर्तन और बारिश की सम्भावनाओं को देखते हुए जिले के सभी धान केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समस्त धान उपार्जन केन्द्र के नोडल अधिकारी एवं धान खरीदी से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में बारिश की सम्भावना व्यक्त की गई है। चूँकि जिले में धान खरीदी चालू है, ऐसे में खरीदे गए धान को बारिश से बचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी संबंधित समिति प्रबंधकों से समन्वय स्थापित कर तालपत्री आदि की समुचित व्यवस्था कराने और…
0 अवॉर्ड सेरेमनी में पुरस्कृत किए गए उत्कृष्ट स्टाफ एवम डाक्टर कोरबा, न्यू कोरबा हॉस्पिटल अपनी स्थापना की नवीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाया। 25 नवंबर को विविध कार्यक्रमों के मध्य स्थापना दिवस का केक ग्रूप डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी व एडीसी डायरेक्टर डॉ. वंदना चंदानी समेत पूरी हॉस्पिटल टीम के साथ मिल कर काटा गया साथ ही दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । डॉ. चंदानी ने समस्त चिकित्सकों एवं स्टाफ को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके ग्रुप के सभी अस्पतालों में मरीजों की सेवा से लेकर अस्पताल के प्रत्येक कार्य में आप सबकी…
कोरबा, जिले में वन मंडल कटघोरा के केंदई रेंज में हाथी समस्या और इसका आतंक कम होने का नाम ही नही ले रहा है। यहां के जंगल में घूम रहे लगभग 59 हाथियो के दल ने पुनः उत्पात मचाते हुए झिनपुरी तथा खुरूपारा में अनेक ग्रामीणों की फसल को बुरी तरह रौंद दिया जबकि बीजाडाड क्षेत्र में अकेले घूम रहे दंतैल ने अर्ध रात्रि को पोड़ीखुर्द बस्ती में घुसकर एक ग्रामीण के घर को ढहा दिया। दंतैल द्वारा घर ढहाए जाने से ग्रामीण के परिवार में अफरा-तफरी मच गई गहरी नींद में सो रहे ग्रामीण परिवार ने किसी तरह भाग…
परिवर्तित मार्ग :-
कोरबा ,जय प्रकाश चंद्रवंशी प्रदेश संयोजक विधि प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार राजेंद्र साहू जिला संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ कोरबा के नेतृत्व में संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर कोरबा में 25 नवंबर को समय 11 बजे छात्राओं को विधिक जानकारी प्रदान किया गया।कार्यक्रम में राजेंद्र साहू जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ कोरबा ,चंद्रदीप शर्मा सह संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ,बसंत सिंग विधानसभा सदस्य, पार्षद पालूराम साहू , विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक और विद्यालय के विद्यार्थी गणों की उपस्तिथि रही विद्यार्थियों को महिला सुरछा संबंधी एवम मोबाइल अपराध से बचने, साइबर अपराध, यातायात नियमों संबंधी जानकारी प्रदान…
शहर का युवक 2 माह पहले नागपुर से लापता, परेशान परिवार ने सूचना देने पर रखा 10 हजार का इनाम कोरबा,शहर का एक युवक नागपुर रेलवे स्टेशन से लापता हो गया। 2 माह बाद भी वह नहीं मिला। मामले में पुलिस ने गुम इंसान कायम कर लिया है। युवक की पत्नी व दो बच्चों समेत पूरा परिवार परेशान है। अब परिवार ने लापता युवक के सूचना देने पर 10 हजार रुपए का इनाम रखा है।कोरबा के सिटी कोतवाली अंतर्गत पानी टंकी मोहल्ला निवासी मुरली नायर उम्र 37 केरल में एक कंपनी में कार्यरत था। जो बीच-बीच में वह शहर में…
संविधान की मूल भावना के अनुसार जनहित में काम करने का लिया संकल्पकोरबा , भारतीय संविधान को अंगीकृत करने के दिन 26 नवम्बर को हर साल संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। कलेक्टोरेट परिसर में भी आज संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री अवध सिंह राणा सहित अधिकारी कर्मचारियों ने संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके कलेक्टर कार्यालय के उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का पाठन किया। सभी अधिकारी-कर्मचारियों…
कोरबा ,कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में अब हाथियों के साथ-साथ तेंदुए ने भी आतंक मचाना शुरू कर दिया है। जंगल से अचानक धमके तेंदुए ने रेंज के हड़मोर गांव में एक ग्रामीण के घर बंधे बछड़े का शिकार कर लिया।जानकारी के अनुसार जयपाल सिंह पिता मनराज अपने आंगन में बछड़े को बांध रखा था। रात्रि पहर क्षेत्र में मौजूद तेंदुआ अचानक उसके आंगन में प्रवेश कर वहां बंधे बछड़े का शिकार करते हुए उसे घसीटते हुए जंगल ले गया और वहां भक्षण कर लिया। मवेशी मालिक द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर…

