Author: Ramesh Verma
रिहर्सल कर मतगणना के संबंध में दी गई जानकारी कोरबा , विधानसभा निर्वाचन 2023 आम चुनाव अन्तर्गत 3 दिसंबर 2023 को होने वाले मतगणना से दो दिन पूर्व संलग्न कर्मचारियों ने विधानसभावार निर्धारित मतगणना कक्ष में अपनी उपस्थिति देकर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से प्राप्त मतों एवं डाकमत पत्रों से प्राप्त परिणामों की गिनती तथा टेबलवार निर्धारित प्रपत्रों को पूर्ण करने तथा सुरक्षा व्यवस्था का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और प्रतिनिधियों ने भी मतगणना हाल में जाकर मतगणना प्रक्रिया के रिहर्सल को पूर्वावलोकन किया।झगहरा स्थित आईटी कालेज भवन में मतों की गिनती हेतु आयोजित पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में…
परिवर्तित मार्ग व निर्देश
मतगणना के पूर्व बड़ी दुखद खबर सामने आ रही,कांग्रेस प्रत्याशी के पति का आज निधन हो गया रायपुर, राजधानी रायपुर के धरसींवा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी छाया वर्मा के पति डॉ. वर्मा का हार्ट अटैक से निधन हो गया है।
कोरबा,एनटीपीसी कोरबा अस्पताल को दिल्ली में आयोजित 31वीं सीएमओ प्रशासनिक बैठक में बड़े अस्पताल श्रेणी के लिए सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवा उपविजेता पुरस्कार जीता। यह पुरस्कार श्री लोकेश महिंद्रा, सीएमओ, कोरबा द्वारा श्री गुरदीप सिंह, सीएमडी, एनटीपीसी लिमिटेड और श्री डी.के. पटेल निदेशक (मानव संसाधन), एनटीपीसी लिमिटेड की गरिमामय उपस्थिति में प्राप्त किया गया। 25 और 26 नवंबर 2023 को एनटीपीसी कोरबा को पीआरएसआई (पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया) अवार्ड्स 2023 में दो पुरस्कार प्राप्त हुए। एनटीपीसी कोरबा ने पीआर श्रेणी में अंग्रेजी में सर्वश्रेष्ठ समाचार पत्र में दूसरा स्थान हासिल किया और परम पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वतीजी, परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश…
कलेक्टर ने वन सहित विद्युत और क्रेडा विभाग की ली बैठक अवैध हुकिंग पर दिए कार्यवाही के निर्देश कोरबा ,कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज वन विभाग सहित विद्युत और क्रेडा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिले के वनांचल क्षेत्रों में हाथी और मानव द्वंद को कम करने तथा जंगली हाथियों से किसी तरह की जनहानि न हो, इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने हाथियों को रिहायशी क्षेत्रों से दूर भगाने में लगी टीम को अलर्ट रहने और वन्य प्राणियों को नुकसान पहुँचाने वाले विद्युत तारों को दुरुस्त करते हुए निर्धारित ऊँचाई का ध्यान…
कोरबा, जिले में कटघोरा वन मंडल के पसान वन परिक्षेत्र के पनगवां जंगल में झूलते हाईटेंशन तार के करंट से दंतैल हाथी की मौत पर अपराध दर्ज हुआ है। विद्युत वितरण विभाग के उप अभियंता (जेई) के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए पीओआर दर्ज कर विवेचना की जा रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर इस अपराध के लिए वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 51, 52 के तहत बांगो क्षेत्र के उप अभियंता विद्युत वितरण विभाग योगेश श्रीवास के विरुद्ध पीओआर दर्ज कर लिया गया है। डिप्टी रेंजर की रिपोर्ट पर वन विभाग ने यह पीओआर दर्ज…
0 युवती का शव बरामद कोरबा, लापता हुई संतोषी विश्वकर्मा की 15 लाख फिरौती मांगने के मामले में पतासाजी में बड़ा खुलासा हुआ है। उसका अपहरण कर बलात्कार के बाद हत्या कर दफन कर दिया गया था। 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। कोरबा जिलान्तर्गत बांगो थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कृष्णा विश्वकर्मा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.09.2023 के प्रात: लगभग 08:00 बजे उसकी लडकी संतोषी विश्वकर्मा सिलाई मशीन का काम सीखने कोरबा जा रही हूं कहकर घर से गई है, जो दिनांक 30.09.2023 तक वापस घर नहीं…
कोरबा, जिले में दुर्घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। आए दिन यहां कई लोग तेज रफ्तार के कारण कई बड़े हादसे का शिकार हो रहे हैं। ऐसे ही एक और बड़ी घटना सामने आई है। यहां राखड़ से भरी तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से शिक्षाकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई है। यह पूरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत झगरहा मुख्य मार्ग की है।जानकारी के मुताबिक मृतिका 29 वर्षीय रोशनी बंजारे बुंदेली स्थित प्राथमिक शाला स्कूल में पदस्थ थी। रोशनी बंजारे बालको निवासी थी। वह अपनी ड्यूटी कर घर को लौट रही थी तभी…
रायपुर, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के बीजापुर प्रत्याशी रामधार जूरी आज मतगणना के लिए अभिकर्ता की प्रक्रिया पूर्ण करने बीजापुर कलेक्टोरेट स्थित रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में गए थे। इस दौरान उन्हें वहां कुछ चौंकाने वाली चीज़ें देखने को मिलीं। कलेक्टोरेट में कुछ EVM मशीनें थीं (नियमानुसार EVM मशीनों को स्ट्रांग रूम में होना चाहिए था)।साथ ही कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों की VVPAT पर्चियां भी थीं। इस पर जूरी ने आपत्ति उठायी। मौके पर पहुंचे बीजापुर SDM श्री पवन प्रेमी ने गोलमोल जवाब देते हुए पहले इन पर्चियों को जिला पंचायत चुनाव का बताया। जूरी के यह कहने पर कि…
कोरबा ,कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 03 दिसंबर को आईटी कॉलेज झगरहा में होने वाली मतगणना हेतु आवश्यक तैयारियों को लेकर संबंधित नोडल अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में उन्होंने मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर की ड्यूटी, ईव्हीएम मशीनों, पोस्टल बैलेट एवं ईटीपीबीएस हेतु रिजर्व टीम, इंटरनेट कनेक्टिविटी, ईव्हीएम एवं प्रपत्र सीलिंग, 100 मीटर तक सुरक्षा व्यवस्था, मोबाइल कैमरा प्रतिबंध, पार्किंग व्यवस्था, मीडिया कंट्रोल रूम, कंट्रोल रूम कम्युनिकेशन, जलपान व्यवस्था, रेण्डमाइजेशन आदि की समीक्षा की। इस दौरान अपर कलेक्टर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे, रिटर्निंग अधिकारी रामपुर…

