Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग

    June 17, 2026

    युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत

    June 17, 2026

    सामाजिक सद्भाव का केंद्र बना – शिवाय हास्पिटल

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 19
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»ट्रैक्टर चालकों से अवैध वसूली करने वाला जेल दाखिल
    कोरबा

    ट्रैक्टर चालकों से अवैध वसूली करने वाला जेल दाखिल

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaDecember 1, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा,कटघोरा थाना क्षेत्र में एक फर्जी पत्रकार के ऊपर कटघोरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जेल दाखिल किया है। बतादें की कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया निवासी पुनीत दुबे अपने आपको पत्रकार बताया करता था साथ ही पुनीत दुबे द्वारा खनिज अधिकारी बनकर कई ट्रेक्टर चालको से हज़ारों रुपये की अवैध वसूली करने की शिकायत कटघोरा थाना को मिली थी। जिसके बाद कटघोरा पुलिस ने पुनीत दुबे को थाना तलब किया था। पुनीत दुबे थाना आकर प्रार्थी को पैसा वापस करने की बात भी कही थी जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद से पुनीत दुबे फरार चल रहा था।

    कटघोरा पुलिस पुनीत दुबे की तलाश में लंबे समय से पतासाजी कर रही थी। जहां बीती रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की पुनीत दुबे कसनिया में अपने घर पर है। कटघोरा थाना प्रभारी तेज़ कुमार यादव के निर्देश पर पुलिस टीम को भेजकर पुनीत दुबे के घर पर दबिश दी। मौके पर पुनीत दुबे के पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी पुनीत दुबे को गिरफ्तार कर लिया। कटघोरा पुलिस ने फर्जी पत्रकार पुनीत दुबे पर धारा 384 पर मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

    बतादें की इस तरह के फर्जी पत्रकार खबरों की जगह ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के जुगाड़ में घूमते रहते हैं। पुलिस थाने, ब्लॉक ऑफिस, आरटीओ ऑफिस, नगर निगम जैसे कार्यालयों में दलाल बनें ये फर्जी पत्रकार घूमते रहते हैं और खबरें प्रसारित करने की धमकी देकर वसूली करते हैं। शासन प्रशासन ऐसे फर्जी पत्रकारों से परेशान है। ये सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं। इन लोगों की वजह से सही और शरीफ लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। पत्रकारिता की आड़ में लोगों को डराना, धमकाना, वसूली करना, मानसिक शोषण करना इनका धंधा बन चुका है। ये समस्या सिर्फ कटघोरा की ही नहीं बल्कि पूरे जिले के साथ साथ प्रदेश में खड़ी होती जा रही है। फर्जी पत्रकारों की संख्या और आतंक बढ़ता ही जा रहा है। इन पर अविलंब नकेल कसे जाने की जरुरत है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग

    June 17, 2026

    युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत

    June 17, 2026

    सामाजिक सद्भाव का केंद्र बना – शिवाय हास्पिटल

    June 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग

    By Ramesh VermaJune 17, 20260

    ‘एल्युमिनियम, ऑयल एवं गैस, पावर और आयरन एवं स्टील क्षेत्रों में एक साथ सबसे अधिक…

    युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत

    June 17, 2026

    सामाजिक सद्भाव का केंद्र बना – शिवाय हास्पिटल

    June 16, 2026

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध

    June 12, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,787)
    • छत्तीसगढ़ (165)
    • दुनिया (26)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.