Author: Ramesh Verma
नई दिल्ली ,केंद्र सरकार के नए ‘‘हिट एंड रन” कानून पर देशभर में बवाल मचा हुआ है। जिसके चलते आज शाम 7 बजे केंद्रीय गृह मंत्रालय में सभी दिग्गज इक्क्ठा होकर एक बड़ी बैठक लेंगे। ट्रक व निजी बसों चालकों की तीन दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन देशभर में चक्काजाम कर जबरदस्त विरोध हो रहा है।मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत कई प्रदेशों में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के चलते हाहाकार मचा हुआ है। पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। विभिन्न राज्यों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने आज…
0 भागवत आचार्य राजेंद्र जी महाराज ने कहा: भागवत में अपनी ही नियति से मिलने की प्रेरणा छिपी हुई है , जिस प्रकार किसी बीज के भीतर अंकुरण छिपा हुआ रहता है।कोरबा,बालकोनगर के कोरबा मुख्य मार्ग पर स्थित परसाभाठा नवधा पंडाल में नए साल के साथ भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ किया गया। यज्ञ के प्रथम दिन कलश यात्रा में सैकड़ो महिलाओं ने अपने सिर में कलश धारण कर और पुरुषों ने हाथ में ध्वजा थाम कर सनातन धर्म के प्रति आस्था भाव के साथ जयकारा करते हुए यज्ञ स्थल पहुंचकर वेद…
कोरबा , वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने संयंत्र और समुदाय में एक स्थायी भविष्य के अपने संकल्प को मजबूत करने के लिए 15 दिवसीय ऊर्जा संरक्षण अभियान चलाया। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस (14 दिसंबर) को शुरू किए गए अभियान के अंतर्गत संयंत्र, समुदाय और स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जिसका उद्देश्य ऊर्जा संरक्षण और स्थायी भविष्य की भावना को बढ़ावा देना था। अभियान में लगभग 1000 लोगों ने हिस्सा लिया। भारत सरकार के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो में प्रमाणित ऊर्जा लेखा-परीक्षक प्रोफेसर रामास्वामी महिन्दरन ने ऊर्जा संरक्षण पर आयोजित विशेष सत्र में लोगों को विस्तृत…
कोरब, पूर्व मंत्री और दिग्गज आदिवासी नेता ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र भेजकर संविदा अफसर कर्मचारियों की सेवाएं खत्म करने कहा है। श्री कंवर ने इन अधीकारियों के नाम भी दिए हैं। श्री कंवर मे कहा है कि कांग्रेस सरकार के द्वारा विधानसभा चुनाव में सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को संविदा में लेकर उनका दुरूपयोग करते हुए फिर से सत्ता में आना चाहते थे।श्री कंवर ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर एवं मुख्य चुनाव आयोग नई दिल्ली को उपरोक्त संबंध में जानकारी दी थी परंतु उस दौरान अधिकारियों के संबंध में कोई कार्यवाही…
रायपुर , हिट एंड रन मामले में देशभर में जारी परिवहन संघ के हड़ताल का असर अबतक जहाँ पेट्रोल डीजल के आपूर्ति पर नजर आ रहा था I राजधानी रायपुर की करें तो थोक सब्ज़ी बाज़ार में भी हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है। अलग-अलग राज्यों से छत्तीसगढ़ आने वाली सब्जियों की आवक कम हो गई हैं जिसकी वजह से सब्जियों के दाम दो से तीन गुना बढ़ गए हैं। आगे हालत नहीं सुधरे तो दाम और बढ़ सकते है।सब्जी मंडी के अध्यक्ष श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि सब्जियों की आवक होने से थोक और चिल्लर दोनो ही…
कोरबा ,वर्ष 2023 के विदाई एवं नववर्ष 2024 के स्वागत में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन बरपाली इकाई करतला द्वारा पर्यटन स्थल सतरेंगा में पारिवारिक वनभोज का आयोजन किया गया। सतरेंगा के सुरम्य वादियों में पत्रकारों द्वारा प्रकृति का दर्शन करने के साथ-साथ नौका विहार भी किया गया। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन करतला इकाई के अध्यक्ष लखन गोस्वामी ने बताया कि प्रति वर्ष यूनियन के द्वारा पारिवारिक वनभोज का आयोजन किया जाता हैं। जिसमें पत्रकार अपने परिवार के सदस्यों एवं बच्चों के साथ शामिल होते हैं। वर्ष के अंतिम दिन सब ने सतरेंगा में वनभोज का लुत्फ उठाया और खेल कूद के साथ…
कोरबा,नगर पालिका निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 33 रामपुर बस्ती के पार्षद पालू राम साहू और वार्ड क्रमांक 32 के पार्षद अजय गौड़ ने वर्ष 2024 की वार्ड एवं पूरे क्षेत्रवासियों को बधाइयां प्रेषित की प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दोनों ने बताया की वर्ष 2024 सभी के जीवन में खुशियां लाएं सभी स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु होते हुए निरंतर उन्नति के मार्ग पर अग्रसर रहे l
कोरबा ,पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने नव वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आज नव वर्ष की शुभकामना संदेश जारी करते हुए कहा कि वर्ष 2024 हर किसी को खुशियों की मंगल सौगात दें। सभी निरोगी हो, उन्होंने इस मौके पर सभी लोंगो के लिए सुख-समृद्धि तथा कोरबा सहित पूरे प्रदेश में शांति और खुशहाली की कामना की।
कोरबा, जिले के कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात बदस्तूर जारी है। कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज अंतर्गत ग्राम पनगंवा में अर्ध रात्रि को अचानक आ धमके दो हाथियों ने उत्पात मचाते हुए दो ग्रामीणों के मकान को ढहा दिया। जिस समय हाथियों ने यहां धावा बोला, मकान मालिक अपने परिवार के साथ सो रहे थे। हाथियों की चिंघाड़ व आने की आहट सुनकर जागे और परिवार सहित अन्य कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्पाती हाथियों को खदेड़ा। खदेड़े जाने पर दोनों हाथी जंगल की ओर चले…
कोरबा,बेशक सरकार बदल गई हो, पर कमान किसी की भी हो, खनिज विभाग को चुनौती देते हुए उसके सामने बेधड़क रेत का परिवहन हो रहा है और प्रशासन मूक दर्शक बने है, अवैध कारोबार के सिलसिले पर कोई असर नजर नहीं आता। कुछ ऐसा ही नजारा शहर की सड़कों पर उस वक्त देखने को मिलता है, जब चौक चौराहों से रेत उड़ाते ट्रैक्टर गुजरते हैं।, रेत माफिया को किसी की परवाह नहीं है क्योंकि नीचे से लेकर ऊपर तक रेत माफियाओं द्वारा रुपए पहुंचाया जा रहा है रेत माफिया कहते हैं कि सब कुछ सेटिंग है तो हमें किस चीज…

