Author: Ramesh Verma
रायपुर ,राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मियों को बड़ी खुशखबरी दी है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिसकर्मियों के साप्ताहिक अवकाश के लिए रोस्टर लागू करने को कहा है। डिप्टी सीएम ने बैठक के बाद मीडिया से कहा कि, आरक्षक और प्रधान आरक्षक साथी है, उनके साथ भी बहुत सारी तकलीफें हैं। उनकों साप्ताहिक अवकाश भी सुनिश्चित हो। बता दें कि बुधवार की देर रात पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा गृह मंत्रालय संभालने के बाद…
कोरबा, क्षेत्र में धान उपार्जन का काम अंतिम चरण में है लेकिन उपार्जन केंद्रों में खरीदे गए धान का परिवहन नहीं होने से कई उपार्जन केंद्रों में पांव रखने के लिए भी जगह नहीं बचा है। धान का परिवहन नहीं होने से जहां समिति प्रबंधक परेशान है वहीं धान के रखरखाव और सुरक्षा को लेकर भी उन्हें चिंता सता रही है। प्रशासनिक तौर पर धान के परिवहन को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जाने से व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। वहीं दादरखुर्द में धान नहीं उठने के कारण किसानों के धान खरीदने में दिक्कत हो रही है। धान खरीदी…
क्षितिज इंडिया इंटरटेनमेंट, एफआईपीबी एवं “तेजस्विनी” नारी शक्ति फाउंडेशन द्वारा 1 जनवरी 2024 को फैशन वर्ल्ड के युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने लुकिंग लाईक अ वॉव- ब्यूटी फ़ैशन शो एवं ग्लोबल बिज़नेस अवॉर्ड सम्मान समारोह राजधानी रायपुर में सफलतापूर्वक संपन्न रायपुर,फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (FIPB & AIBPO), “तेजस्विनी” नारी शक्ति फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक विकास परिषद के 01 जनवरी को स्थापना दिवस (फाउंडेशन डे) के अवसर पर “क्षितिज इंडिया” इंटरटेनमेंट एंड इवेंट मैनेजमेंट कॉरपोरेशन के सहयोग से राजधानी रायपुर में लुकिंग लाईक अ वॉव- ब्यूटी फ़ैशन शो एवं ग्लोबल बिज़नेस अवॉर्ड…
कोरबा,श्री हित सहचरी सेवा समिति रविशंकर शुक्लनगर की बैठक चिल्ड्रन पार्क में आयोजित की गई। इसमें समिति की सदस्यों ने सर्वसहमति से निर्णय लिया कि नए साल के पहले सप्ताह में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन कराया जाएगा। सदस्यों ने श्रीमद भागवत कथा की तिथि भी तय कर दी है। 4 जनवरी से कथा शुरू होगी। समिति की संरक्षक नीरू राय ने बताया कि भागवत कथा की शुरुआत भव्य शोभायात्रा के साथ होगी। समापन अवसर पर विशाल भंडारा किया जाएगा। भागवत कथा में भगवताचार्य श्रीधाम वृंदावन के श्रीहित ललित वल्लभ नागाचार्य होंगे। आयोजन को संपन्न कराने के लिए समिति बनाई…
कोरबा , छत्तीसगढ़ प्रदेश की नवगठित सरकार ने 3 जनवरी की अर्ध रात्रि कई प्रशासनिक अधिकारियों की पदस्थापना का आदेश जारी किया। इसमें छत्तीसगढ़ जनसंपर्क के आयुक्त पद पर आईपीएस मयंक श्रीवास्तव को पदस्थ किया गया है। अभी तक छत्तीसगढ़ जनसंपर्क के आयुक्त रहे आईपीएस दीपांशु काबरा के स्थान पर वह नई जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रदेश में यह दूसरी बार होगा जब जनसंपर्क की कमान किसी आईपीएस अधिकारी के हाथ में होगी।2006 बैच के बेहद मेधावी और सौम्य मयंक श्रीवास्तव पर सरकार की छवि बनाने की अहम जिम्मेदारी होगी। सालों से लूप लाइन में रहे आईपीएस मयंक श्रीवास्तव ने अब शानदार…
0 मौके पर 24210 प्रकरण बनाए, 621 प्रकरण न्यायालय में पेश किये गएकोरबा, यातायात नियमों का उल्लंघन कर दुपहिया से लेकर भारी वाहनों का परिचालन करने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस और अमले ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। नियमों का पालन करते हुए वाहन चालन की हिदायत और समझाईश देने के साथ-साथ विशेष अभियान जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व निर्देश में यातायात थाना के द्वारा वर्ष भर कोई न कोई कार्यक्रम के रूप में चलाये जाते रहे। सडक़ पर सुरक्षित आवागमन को प्रोत्साहित करने और हादसों को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई व जागरुकता के साथ ही नशे की…
रायपुर, कोरोना के नए मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बार कोरोना के केस एक-दो जिलों में नहीं बल्कि प्रदेश के हर इलाके में मिल रहे हैं। हालांकि पॉजिटिव मिल रहे सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है, लेकिन कौन सा वैरियंट उन्हें संक्रमित कर रहा है? इसका पता नहीं चला है। मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद एम्स की लैब में जांच शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के अनुसार एक-दो दिनों में रिपोर्ट आने से खुलासा हो जाएगा कि राज्य में कौन सा वैरियंट सक्रिय है। वहीं, छत्तीसगढ़ में कल 18 नए मरीज मिले हैं।…
0 तांडव नृत्य और आरती का रहेगी मुख्य आकर्षण कोरबा , श्री साईं बाबा सेवा समिति, गांधी चौक के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य पालकी यात्रा एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। समिति के संस्थापक सचिव केशरसिंह राजपूत ने बताया कि 13 जनवरी को दोपहर 3 बजे श्वेता नर्सिंग होम पावर हाऊस रोड के सामने शिव मंदिर से पालकी यात्रा प्रारंभ होगी जो मुख्य मार्ग होते हुए पुराना बस स्टैण्ड, सप्तदेव मंदिर पहुंचकर वहां से वापस इतवारी बाजार, रानी गेट, पुरानी बस्ती होकर गांधी चौक पहुंचकर संपन्न होगी।पालकी यात्रा में विविध आरती आकर्षण का…
रायपुर, IAS अफसरों के तबादले के बाद पुलिस महकमे में हलचल बढ़ गई हैं। जानकारी के मुताबिक़ अब कभी भी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल सामने आ सकता हैं। गृह विभाग कभी भी पुलिस डिपॉर्टमेंट में बड़ी सर्जरी कर सकती हैं। सूत्रों की मानें तो सूची लगभग तैयार कर ली गई हैं, जिसे गृह विभाग से अप्रूव होना बाकी हैं।सीएम साय और गृहमंत्री विजय शर्मा की तरफ से हरी झंडी मिलते ही सूची जारी कर दी जाएगी। इन तबादलों में रेंज आईजी,जिलों के एएसपी और एसपी समेत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के असफर प्रभावित होंगे। बता दें कि कल रात…
रायपुर/कोरबा, छत्तीसगढ़ में सत्ता बदलने के बाद से प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों को लेकर चर्चा गर्म थी। बुधवार को देर रात सामान्य प्रशासन विभाग ने कई जिलों के कलेक्टर से लेकर सचिव स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना और कार्य में बदलाव किया है। इस तबादला से कोरबा,रायपुर सहित कई जिलों के कलेक्टर प्रभावित हुए हैं। कोरबा के कलेक्टर सौरभ कुमार सहित जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप का भी तबादला हुआ है। नारायणपुर जिला के कलेक्टर अजीत वसंत कोरबा जिला पदस्थ किए गए हैं।

