Author: Ramesh Verma
कल भोग-भंडारे का आयोजन कोरबा, रविशंकर नगर सेट पैलाटी स्कुल के समाने में राठौर परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिन ख्यातिलब्ध कथा वाचक श्री राहुल कृष्ण महाराज जी के श्रीमुख से भगवान कृष्ण की लीला और कृष्ण -सुदामा के बीच अकाट्य मित्रता का वर्णन करते हुए कथा पर विराम लगाया। श्री राहुल कृष्ण महाराज जी के श्रीमुख से निकल रही भगवत कथा सुनने अंतिम दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे और कृष्ण-सुदामा मित्रता का संदेश ग्रहण किया। राहुल कृष्ण जी ने संगीतमय कथा के माध्यम से बताया कि भगवान श्री कृष्ण ने एक दरिद्र ब्राम्हण के…
0 दो साथियों के साथ मिलकर चोरी करने का आरोप 0 जम्मू-कश्मीर से आया था भाई की शादी में कोरबा, जिले में चोरी के एक मामले में लगभग डेढ़ साल से फरार चल रहे एक कथित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कथित आरोपी एम.पी. नगर अटल आवास का निवासी बताया जा रहा हैं। आरोप हैं की उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पंडित रविशंकर शुक्ल में सरिया चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी की वारदात के दो कथित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन एक आरोपी फरार हो गया था।…
0 रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही बंदियों को किया जा रहा जेल दाखिल 0 साफ-सफाई पर दिया जा रहा विशेष ध्यानकोरबा, देश के 7 राज्यों में कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट ने खतरे की आहट को बढ़ा दिया है। छत्तीसगढ़ में भी लगातार कोरोना मरीज मिल रहे हैं। इधर कोरबा जिला जेल में भी कोरोना के मद्देनजर व्यवस्था को बदला जा रहा है। यहां बंदियों को रखने से पहले जरूरी जांच कराई जा रही है। मध्य प्रदेश के समय से कोरबा में जिला जेल संचालित है, जहां पर महिला और पुरुष बंदियों के लिए 10 से ज्यादा बैरक बनाए गए…
कोरबा, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार रहे स्व. विजय शर्मा की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा सदस्यों के बच्चों का स्व.विजय शर्मा प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रतिभावान बच्चों का कोरबा विधायक एवं केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, हरिभूमि छत्तीसगढ़ एवं आईएनएच के संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी एवं स्व. विजय शर्मा की धर्मपत्नी कविता शर्मा के हाथों सम्मान हुआ। प्रतिभावान बच्चों को प्रशस्तिपत्र एवं शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर प्रतिभावान बच्चों के चेहरों पर मुस्कान झलक रही थी। सम्मान से बच्चे प्रोत्साहित होते हैं- लखनलाल देवांगन कोरबा…
रायपुर , छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को विभाग के बंटवारें को लेकर अब इंतजार ख़त्म हो गया है, सीएम साय कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा तय हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बंद लिफाफे में मंत्रियों के विभागों की लिस्ट गवर्नर हाउस भेजी थी। जिसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है। इसमें डिप्टी सीएम अरुण साव को लोकनिर्माण, नगरीय प्रशासन और पीएचई, विजय शर्मा को गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी दी गई है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायसामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा एवं जनसंपर्क, वाणिज्यकर, (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग जो…
0 मरीजों के भोजन का टेंडर में बड़ा झोलझालकोरबा, जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए भोजन व्यवस्था हेतु जारी किए गए निविदा को लेकर इसमें भाग लेने वाली एक फर्म ने गड़बड़ी उजागर करते हुए शासन से शिकायत किया है। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अंत:रोगी मरीजों व जेएसएस के अंतर्गत प्रसूताओं को भोजन प्रदाय करने के संबंध में डाइट्री सर्विस हेतु आमंत्रित निविदा की शिकायत पर पत्र का अवलोकन/परीक्षण कर तीन दिवस के भीतर स्पष्ट अभिमत सहित बिन्दुवार जानकारी प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं। तत्संबंध में छत्तीसगढ़ सरकार के संचालनालय चिकित्सा विभाग के संचालक द्वारा शासकीय…
कोरबा , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज विशेष पिछड़ी जनजाति के समाज प्रमुखों की बैठक लेकर उन्हें पीएम जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर जनजाति समाज के प्रमुख परंपरागत बैगा, गुनिया आदि को योजनांतर्गत मिलने वाले विभिन्न लाभ आवास, पानी, बिजली, सड़क, बहुउद्देशीय केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र वन धन विकास केंद्र आदि के विषय में विस्तार से बताया।श्री विश्वदीप ने विशेष पिछड़ी जनजाति के सभी सदस्यों के जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन धन खाते,…
कोरबा , भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व एड्स दिवस के तहत अपनी परियोजना ‘आरोग्य’ के अंतर्गत एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता अभियान आयोजित किया। जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बालको ने अपने सामुदायिक विकास के तहत जिले में 26,000 से अधिक व्यक्तियों तक सफलतापूर्वक पहुंच बनायी।अभियान का उद्देश्य एचआईवी/एड्स के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इस बीमारी से लड़ना और निवारक उपायों को बढ़ावा देना शामिल है। यह उच्च जोखिम वाले समूहों, युवाओं और विभिन्न समुदायों के भीतर सभी को जागरूक करना है। पूरे महीने में चले इस ‘जागरूकता रथ’ अभियान का शुभारंभ जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग…
रायपुर,कांग्रेस दो डिप्टी सीएम के पद को अमान्य बता रही है.छत्तीसगढ़ नहीं बीजेपी ने मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी इसी फार्मूले का इस्तेमाल किया है.और दो डिप्टी सीएम बनाये हैं. लेकिन अब इस पर कांग्रेस सवाल उठा रही है. प्रदेश के दिग्गज आदिवासी नेता विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाया गया है. उनके साथ अरुण साव और विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया गया है. तीनों दिग्गजों ने 13 दिसंबर को शपथ लिया है. इसपर पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने सवाल उठाया है. उन्होंने कहा है कि डिप्टी सीएम का पद मान्य नहीं है. इसके साथ उन्होंने ये भी दावा…
कोरबा , अज्ञात चोरों ने वर्ष 2023 के अंतिम सप्ताह में एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है और चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने घर से लगभग 2 लाख के सोने-चांदी के जेवरात सहित 20 हजार नगदी रकम पार कर दिया। सुबह जब परिवार के सदस्यों की नींद खुली तो घर के कमरे का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। पाली थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। दरअसल, पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र का है। 29 वर्षीय अश्वनी पटेल और उनका परिवार बीती रात खाना खाने के बाद सो…

