Author: Ramesh Verma
कोरबा , कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने नएवर्ष को सौहार्द्र और भाईचारे के साथ मनाने को लेकर दिये निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में सभी थाना-चौकी प्रभारियों एवं यातायात पुलिस को नव वर्ष को देखते हुए जिले के भीड़-भाड़ इलाकों की निगरानी और असामाजिक तत्वों पर नजर रखना निर्देश दिया गया हैं।इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक मनाएं। नए वर्ष पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी और लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी। किसी प्रकार की घटना को तुरंत ही थाना-चौकी प्रभारियों को बताएं…
अम्बिकापुर, पिछले चुनाव में सरगुजा के लोगों में सरकार को लेकर जो उत्साह था वह इस बार नहीं देखा गया. हराने के लिए चक्रव्यूह रचा जा रहा था जानते हुए भी मैं अभिमन्यु नहीं बन सका, यह मेरी कमी है.’उक्त कथन पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के है. चुनाव में हार की समीक्षा बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने आगे कहा, ‘परिणाम अप्रत्याशित हैं कि सरगुजा और बस्तर की 26 सीटों में हम सिर्फ चार जीत पाए, जबकि मैदानी क्षेत्रों आदिवासियों के लिए आरक्षित 9 में से 7 सीट कांग्रेस पार्टी ने जीती हैं. यह कहना ठीक नहीं होगा कि आदिवासियों…
रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है. 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च महीने में शुरू होंगी. माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव व्ही के गोयल ने आदेश जारी किया है. जारी टाइम टेबल के मुताबिक हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा 1 मार्च से 23 मार्च तक तिथि निर्धारित है. सुबह 9:00 से 12:15 तक परीक्षा का समय निर्धारित है. जिसमें 10 वीं बोर्ड परीक्षा 2 मार्च और 12 वीं बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से शुरू होगी.
मरीजों के लिए भोजन के टेंडर में मनमानी,मेडिकल कॉलेज में डीन कर रहे खेला, 0 नियमों को अपने हिसाब से बना और बिगाड़ रहे,शासन से शिकायत कोरबा। स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध इंदिरा गांधी चिकित्सालय कोरबा में मरीजों की भोजन सेवा के काम के लिए टेंडर जारी किया गया है। इसकी शर्तें बार बार बदली जा रही हैं। दो फर्मों ने नियमानुसार जीएसटी सार्टिफिकेट भी जमा नहीं किए हैं, फिर भी उन्हें वर्क ऑर्डर जारी करने के नियम विरुद्ध प्रयास किया जा रहा है। इन अनियमितताओं को चिन्हित करते हुए चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त और उपमुख्यमंत्री…
कोरबा , कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला व कोरबा जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के दिशा-निर्देशन एवं सायबर सेल प्रभारी सउनि अजय सोनवानी के मार्गदर्शन पर समय-समय पर सायबर सेल की टीम द्वारा छात्रों एवं आमजनों को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक किये जाने का कार्य किया जाता रहा है।इसी क्रम में 26 दिसंबर को शासकीय ई.व्ही.पी.जी. महाविद्यालय हॉस्टल के एनसीसी कैंप में शामिल होने वाले लगभग 400 कैडेट्स सैनिक एवं आर्मी स्टाफ़ के लिये साइबर सेल के दल द्वारा “साइबर अवेयरनेस” कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे साइबर बुलिंग साइबर स्टॉकिंग साइबर फिसिंग डार्क वेब आनलाइन फ्राड फेसबुक…
पीएम जनमन योजना, विकसित भारत संकल्प यात्रा, राजस्व प्रकरणों सहित मुख्य विकास कार्यों की गई विस्तृत समीक्षा कलेक्टर ने पीएम योजना के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश पीएम जनमन योजना का लाभ दिलाने मिशन मोड में करें कार्य – कलेक्टर कोरबा , कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय अधिकारियों से जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना, विकसित भारत संकल्प यात्रा, राजस्व प्रकरणों एवं मुख्य विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने और नियमित मॉनिटरिंग…
बिलासपुर ,लोरमी में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का जोरशोर से स्वागत कार्यक्रम चल रहा था, इस दौरान समर्थकों ने पूरे जोश के साथ श्री साव का महामाला पहनाकर आत्मीय स्वागत कर ही रहे थे कि अचानक कार्यक्रम के लिए बनाया गया मंच भरभराकर टूट गया और उप मुख्यमंत्री सहित सभी लोग नीचे गिर पड़े. ज्ञात हो कि इससे पहले भी मंत्री बनने के बाद प्रथम कोरबा आगमन पर लखन लाल देवांगन मंच से अपने समर्थकों के साथ भाषण दे रहे थे इस दौरान मंच टूटने की घटना हुई थी.
कोरबा ,मामला ग्राम दादरख़ुर्द का है। जहां डिप्टी कलेक्टर जनसुनवाई में मौजूद थे। मंगलवार को 63 वर्षीय आदिवासी बुजुर्ग धरमलाल कंवर जनसुनवाई में पहुंचे, उनकी पत्नी, बहू और पोतों के साथ आये थे। बुजुर्ग ने डिप्टी कलेक्टर के पैर पकड़कर अपनी जमीन से दंबगों का कब्जा हटवाने की गुहार लगाई। धरमलाल ने कहा कि आप ही हमारे मालिक हैं जमीन वापस दिलवा दो। जनसुनवाई के दौरान बुजुर्ग ने आगे कहा कि ‘मैं परेशान हो गया हूं, मेरी जमीन दिला दो। वहीं, धरमलाल की गुहार पर डिप्टी कलेक्टर ने उनसे कहा, ‘ये किसने बोला, ऐसा करने के लिए खड़े हो, इस…
कोरबा, जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र रामपुर, पाली-तानाखार, कटघोरा विधानसभा का चुनावी समीक्षा किया गया जिसमें रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने रामपुर में कांग्रेस की जीत का श्रेय रामपुर क्षेत्र के जनता और मतदाताओं को देते हुए कहा कि रामपुर में मुझे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी समाजों का भरपूर समर्थन मिला जिसके तहत मुझे 93647 मत मिले और 22859 मतों से जीत दर्ज करने में सफलता मिली। कटघोरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने कहा कि…
कोरबा , कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस. एन. केसरी के मार्गदर्शन में 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन मापदंडों को पालन करते हुए उनके जन्मदिवस पर सुशासन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय तथा सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों तथा उपस्थित लोगों को सुशासन की शपथ दिलाई गई तथा सुशासन स्थापित करने का संकल्प लिया गया। सुशासन दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान के तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा कार्यालय, अस्पताल परिसर की…

