Author: Ramesh Verma
0 आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस को दिये गये 1823 करोड़ के नोटिस के विरोध में कांग्रेस उतरेगी सड़क पर 0 मशाल जुलूस निकाल कर विरोध किया जायेगा कोरबा, भाजपा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को विफल करने विपक्षी दलो का दमन किया जा रहा, विपक्ष को आर्थिक रूप से कमजोर करने साजिश किया जा रहा है। पिछले महीने फरवरी में राष्ट्रीय आम चुनाव की पूर्व संध्या पर प्रमुख राष्ट्रीय विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने का अवैध प्रयास एक महीने से अधिक समय तक चला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को आईटी विभाग से 1823.08 करोड़ रूपये का…
0 कहा-कार्यकर्ताओं से बढ़ रही हमारी ताकत कोरबा,कोरबा लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत के समर्थन में बड़ी संख्या में युवाजन कांग्रेस में शामिल हुए। सांसद के कार्यों तथा कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क व संवाद से प्रभावित होकर इन्होंने कांग्रेस में प्रवेश कर निष्ठा जाहिर की है।इस मौके पर सांसद ने कहा कि मैं आप लोगों के बिना लड़ नहीं सकती,आप लोगों का बड़ा योगदान है। कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं। आप लोगों का सहयोग मिल रहा है। सांसद ने कहा कि लोग हमसे जुड़ रहे हैं और पक्ष में वातावरण बन रहा है। कांग्रेस की सरकार…
0 कहा- महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का वादा हम पूरा करेंगे 0 कटघोरा व पाली ब्लॉक के जनसंपर्क पर पहुंचीं सांसद कोरबा लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने कटघोरा व पाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया। उन्होंने इस दौरान उपस्थित ग्रामवासियों एवं महिलाओं को होली की अपनी शुभकामनाएं भी दी। ग्राम बम्हनीपारा, गोपालपुर, चैतमा, साजाबहरी, पोड़ी आदि गांवों में सांसद ने ग्रामवासियों से भेंट-मुलाकात किया।ज्योत्सना महंत ने कहा कि होली का त्यौहार जीवन में रंग भरने एवं उल्लास भरने का पवित्र पर्व है और यह हमें एकता का संदेश देती…
कोरबा,बांगो बांध के स्वप्नदृष्टा, फ्रीडम फाईटर व शिक्षक स्व. बिसाहूदास मबिसाहूदास महंत की जन्म शताब्दी पर 1 अप्रैल को विविध आयोजनहंत की 100वीं जयंती जन्म शताब्दी के अवसर पर छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान व बिसाहूदास महंत स्मृति सेवा संस्थान के द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन 1 अप्रैल 2024 को किया जाएगा। दोपहर 1:30 बजे घंटाघर मार्ग स्थित बिसाहूदास महंत स्मृति उद्यान में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित करने का कार्यक्रम होगा। इसके पश्चात दोपहर 2:30 बजे से राजीव गांधी ऑडिटोरियम इंदिरा स्टेडियम परिसर में जन्म शताब्दी कार्यक्रम में गणमान्यजन शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में स्व. बिसाहूदास…
कोरबा,भाजपा कोरबा लोकसभा की प्रत्याशी डॉक्टर सुश्री सरोज पांडे, और छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज कोरबा जिले के होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए । रंग गुलाल नहीं फूलों से खेली गई होली स्थानीय आशीर्वाद पॉइंट में आयोजित होली मिलन समारोह में कोरबा जिले के सभी विधानसभा से कार्यकर्ता उपस्थित रहे । सभी कार्यकर्ता होली मिलन आयोजन से काफी उत्साहित नजर आ रहे थे । इस होली की विशेषता यह रही कि यह रंग एवं गुलाल से नहीं बल्कि फूलों की पंखुड़ियों से खेली गई । चारो विधानसभा के कार्यकर्ता रहे उपस्थित कोरबा जिला अंतर्गत…
छत्तीसगढ़ ,रायपुर रेलवे स्टेशन के अंदर प्लेटफार्म पर बने कैंटीन में भयानक आग लग गई। आग प्लेटफार्म नंबर सात में लगी। आग लगने से देवभोग मिल्क पार्लर और उसके पास स्थित एक कैंटीन जलकर राख हो गई।मिली जानकारी अनुसार देर रात अचानक कैंटीन के प्लेटफार्म नंबर सात में स्थित देवभोग मिल्क पार्लर की शॉप और उसके पास स्थित खाने-पीने का सामान बेचने वाले कैंटीन में आग लग गई। आग के चलते पूरी दुकान जलकर राख हो गई। दुकान में रखा पूरा सामान जल गया। काफी टाइम तक के फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचा। जीआरपी आरपीएफ व पुलिसकर्मियों ने रेल कर्मियों के…
कोरबा, बालको थाना के अंतर्गत आने वाले भवानी मंदिर के समीप बने बैच मिक्स प्लांट के नीचे नदी में एक लाश मिलने की खबर के बाद हड़कंप मच गया है। लाश मिलने कु ख़बर मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंचकर लाश शिनाख्त में जुट गई है।बता दें कि दर्री डेम के नीचे वाले एरिया में बैच मिक्स प्लांट के समीप उस समय हड़कंप मच गया । जब एक व्यक्ति की नजर नदी किनारे तैरते लाश पर पड़ी। नदी में तैर रहे लाश की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट…
कोरबा, जिले में कटघोरा के ग्राम पंचायत धईवपुर गांव में सड़क पर टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से दो बच्चे बुरी तरह से झुलस गए।जानकारी के अनुसार ग्राम धईवपुर के दो बच्चे घर से निकलकर सामने दौड़ने लगे। इसी दौरान सड़क पर गिरे बिजली के तार के करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने किसी तरह से दोनों बच्चों को तार से अलग किया, लेकिन तब तक दोनों बच्चों झुलस गए। दोनों बच्चों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया।ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बिजली का तार काफी जर्जर हो…
0 मामला न्यू कोरबा अस्पताल का 0 शहर में पहली घटना नहीं इससे पूर्व भी हो चुका है कई बार विवाद कोरबा,कोरबा के कोसाबाड़ी स्थित न्यू कोरबा हॉस्पिटल में एक शख्स की मौत के बाद परिजन जमकर हंगामा कर रहे हैं. मंगलवार को अस्पताल में दादरखुर्द निवासी सत्यनारायण पटेल की मौत हो गई थी. परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था. इसे लेकर अस्पताल में परिजनों जमकर हंगामा भी किया था. न्यू कोरबा अस्पताल का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार कई मरीज से विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी लेकिन पुलिस…
0 बेरोजगारी की समस्या बढ़ाने के रास्ते खोले मोदी सरकार ने कोरबा लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सांसद ने इस दौरान कहा कि केंद्र सरकार ने 44 श्रम कानूनों में बदलाव कर उन्हें काफी विरोध के बाद भी चार श्रम संहिता में परिवर्तन कर दिया है। थोपी गई नीतियों से मजदूरों की परेशानियां बढ़ गई है। उद्योगपतियों के हित में लिए गए इस निर्णय से मजदूरों के साथ अन्याय होगा। श्रमिकों ने संघर्ष कर अपनी जान दी, तब आठ घंटे की ड्यूटी अवधि निर्धारित करने में सफलता मिली,…

