Author: Ramesh Verma
कोरबा ,कोरबा प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार/साहित्यकार श्री गेंदलाल शुक्ल की धर्मपत्नी श्रीमती आशा शुक्ला के आकस्मिक दुःखद निधन पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महन्त व कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर कहा कि यह क्षण शुक्ला परिवार के लिए असीम दुःख का है,ईश्वर उन्हें सहने की शक्ति प्रदान करे। हम सब उनके दुःख में साथ हैं,ईश्वर पुण्य आत्मा को सद्गति प्रदान करें।
कोरबा,प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री गेंदलाल शुक्ल (98271-96048) की धर्मपत्नी व अधिवक्ता नवनीत राहुल शुक्ल की माता श्रीमती आशा देवी शुक्ल का देवलोक गमन देर रात्री हो गया है । वे लंबे समय से अस्वस्थ थी और उनका उपचार अपोलो अस्पताल बिलासपुर में चल रहा था, जहां देर रात लगभग 1:00 बजे हृदयगति रुकने से उनका देहावसान हो गया है । मृदुभाषी श्रीमती आशा देवी शुक्ल सफल गृहणी होने के साथ साथ सामाजिक, धार्मिक कार्यों में भी अपनी सक्रिय भूमिका के कारण परिवार-समाज में उनका विशिष्ट पहचान रही। वे अपने पीछे पुत्र, पुत्री सहित भरा पूरा परिवार शोक संतप्त…
0 बीजेपी की घोषणाएं और सपने महज चुनावी दिखावा0 बरपाली ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में ली गई शपथ कोरबा संसदीय क्षेत्र के रामपुर विधानसभा में ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उपस्थित समस्तजनों ने कांग्रेस की जीत दर्ज कराने की शपथ ली।रामपुर विधानसभा के ब्लॉक कमेटी बरपाली अंतर्गत ग्राम मड़वारानी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ.चरणदास महंत ने कहा कि हम अपने लोगों को संगठित करने के लिए उनके बीच…
0रिपोर्ट के चंद घंटे के अंदर त्वरित कार्यवाही करते हुए किया गया गिरफ्तार कोरबा, जिले में 03 अप्रैल को प्रार्थी राम कुमार यादव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घर के पीछे बाड़ी में रखे लोहे का छड़ 10 एमएम वाला दो बंडल एवं 08 एमएम एक बंडल एवं एक लोहे का सब्बल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया हैं उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 125/2024 धारा 379 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया।इसी कड़ी में 03 अप्रैल को प्रार्थी प्रताप सिंह उईके द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 02 अप्रैल और 03 अप्रैल की मध्य रात्रि…
0 केंदई रेंज में हाथियों का आतंक जारी कोरबा, जिले के कटघोरा वनमंडल में हाथियों का आतंक बदस्तूर जारी है। यहां के केंदई रेंज में विचरण कर रहे एक दंतैल हाथी अर्ध रात्रि को दल से अलग होकर ग्राम परला पहुंच गया, और एक ग्रामीण के घर को घेर लिया। घर में दंतैल से घिरे ग्रामीण व उसके परिवार ने पटाव में चढक़र अपनी जान बचाई। वन विभाग की निगरानी टीम को जानकारी मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंची और दंतैल को खदेडऩे के साथ पटाव में छिपे ग्रामीण व उसके परिवार को उतारकर सुरक्षित स्थान में पहुंचाया। इस दौरान…
0 सांसद ज्योत्सना महंत ने पाली-तानाखार के गांवों में किया जनसंपर्क कोरबा,कोरबा लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने आज पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोड़ानाला, चुहरापारा, सिरदौनपारा, मांझापारा, कुदरीपारा, घोघरापारा, मारगांव का सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान उपस्थित ग्रामवासियों एवं क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि कांग्रेस की सरकार इस चुनाव में आप सबको बनाना है। कार्यकर्ताओं और आम जनता के सहयोग से कोरबा लोकसभा और केन्द्र में कांग्रेस की सरकार काबिज होगी तो देश का विकास होगा। आज देशभर में लोगों को जाति-धर्म के नाम पर बांटा जा रहा…
0 कोरबा-चाम्पा मार्ग में हुआ हादसा कोरबा, कोरबा-चाम्पा रोड में बरपाली के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला शहीदन बेगम पति शाबिर खान उम्र 45 वर्ष निवासी आई टी आई रामपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला सुनीता को हल्की चोंट लगी है। उरगा पुलिस मौके पर पहुँच गई है। आगे की कार्यवाही की जा रही है। महिलाएं चाम्पा से कोरबा की ओर जा रही थी जिसे ट्रेलर ने पीछे से ठोकर मार दी जिससे एक महिला का सिर बुरी तरह कुचल गया है।
कोरबा ,अग्रवाल सभा का कार्यकारणी वर्ष 2024-26 के लिए चुनाव शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गया हैं। इस चुनाव में सभी अग्रवालबंधुओ ने अपनी-अपनी भागेदारी निभाते हुए इसे शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने में योगदान दिया। इसमें भागेदारी निभाने वाले, चुनाव शांति पूर्ण संपन्न कराने में अपना विशेष सहयोग देने वाले, मतदाता सभी के लिये जलपान, भोजन आदि की भी व्यवस्था की गयी थी। जो लोग किसी भी कारण से भवन के अंदर आकर अपना मतदान नहीं कर पा रहे थे, उनके लिये बाहर में ही मतदान करवाने की भी व्यवस्था की गयी थी।अध्यक्ष पद हेतु त्रिकोणीय मुकाबले…
0 मामला कटघोरा वन मंडल के केंदई का कोरबा,कटघोरा वनमंडल के अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र केंदई के रेंजर पर महिलाओं ने गाली-गलौज करने व मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। इस मामले में मोरगा पुलिस चौकी में शिकायत लेने के साथ ही जांच की बात कटघोरा ASP नेहा वर्मा ने कही है।जानकारी के अनुसार मोरगा चौकी में की गई शिकायत में कहा गया है कि ग्राम कापा नवापारा में रवि पिता सुरित राम बैगा व सीता कुमारी पिता समयलाल के द्वारा अपने घर के पास महुआ चुनने के लिए आग लगाया गया था। आग लगाने…
कोरबा ,कोरबा अंचल के जश्न रिसोर्ट में सुश्री सरोज पांडेय ने कोरबा विधानसभा की गृहणी बहनों के साथ अपनों की बात अपनों के साथ कर की, तो वहीं इस कार्यक्रम में शामिल गृहणियों ने भी सुश्री सरोज पांडेय को आश्वस्त करते कहा की हम भी आप के साथ हैं। इस आयोजन में प्रत्येक समाज से लगभग 500 बहनें शामिल हुईं, जिनसे उन्होंने क्षेत्र की समस्या के बारे में जाना और अपने विकास मॉडल को सभी के साथ साझा किया। उन्होंने स्मार्ट, धूलमुक्त, अच्छी शिक्षा, अच्छे स्वास्थ्य पर अपनी बात रखी और कहा की जिले के लिये यह मेरी प्राथमिकता होगी।…

