Author: Ramesh Verma
कोरबा, अंचल में एसईसीएल की पंप हाउस कालोनी में सीजीएम कार्यालय में अधिकारी के चपरासी के द्वारा किये जा रहे अवैध निर्माण के कारण बवाल हो गया। इलाके की महिलाओं ने सीएसईबी पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत की। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप किया।जानकारी के मुताबिक एम टाईप आवास के पास कचरे फेकने की जगह पर सीजीएम कार्यालय का चपरासी अवैध निर्माण कर रहा है। पहले दिन शिकायत के बाद सुरक्षा कर्मी यहां पहुंचे पर उन्होंने कुछ नहीं किया। जिसके बाद बढ़े हौसले के साथ कर्मी ने अवैध कब्जा को और बढ़ा लिया। जिस पर क्षेत्र…
कोरबा ,अंचल में बाइपास मार्ग निर्माण होने के बाद भी शहर के अंदर से भारी वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है। इससे दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। शिकायत मिलने पर कटघोरा पुलिस ने भारी वाहनों के विरुद्ध अभियान चला कर जुर्माना लगाया। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता और होली पर्व के मद्देनजर पुलिस एक्शन मोड पर है। ऐसे हर मामलों में कार्यवाही की जा रही है जिससे किसी भी तरह का नुकसान हो सकता है। शांति समिति की बैठक में पुलिस ने कई पहलू सामने विचार करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। भारी वाहनों के शहर के…
कोरबा ,मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा की कमान कामथेन नामक एजेंसी ने ली है। एजेंसी को ठेका के नियम और शर्तो की अनदेखी भारी पड़ सकती है। प्रबंधन से एजेंसी को 100 सुरक्षाकर्मी व बाउंसर उपलब्ध कराने अनुबंध किया गया है। इसके विपरित महज 45 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। उनसे 12-12 घंटे काम कराया जा रहा है। जिसे संज्ञान में लेते हुए अधिष्ठाता (डीन) ने नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने 3 दिवस के भीतर सुरक्षाकर्मियों की पूरी जानकारी आधार कार्ड सहित प्रस्तुत करने कहा है। यदि जानकारी प्रस्तुत नही की जाती है, तो नियमानुसार कार्यवाही की जा सकती…
कोरबा,कोरबा लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के सांसद निवास डी-2 बंगले में आयोजित होली मिलन समारोह में क्षेत्रवासियों को भी आमंत्रित किया गया था कांग्रेसजनो के अलावा बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक समारोह में शामिल हुए।सांसद ज्योत्सना महंत व नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत अबीर गुलाल से किया. आमजनो ने भी कांग्रेस नेताओं के साथ हर्षोल्लास माहौल में होली का भरपूर लुफ्त उठाया और जलपान ग्रहण किया।यहां होली का नजारा देख महंत परिवार की लोकप्रियता का अंदाजा अपने आप लगाया जा सकता था।महंत परिवार के आमंत्रण में बड़ी…
कोरबा / बांकीमोंगरा,जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में रंगों का पर्व होली धूमधाम से मनाया गया। शहरी क्षेत्र में डीजे की धुन पर लोग थिरकते रहे तो ग्रामीण अंचल और ग्रामीण परिवेश में ढले निगम क्षेत्र के वार्डों में फाग गीत गाकर होली का पर्व मनाया। वैशाली नगर, बरमपुर, खम्हरिया, पश्चिम क्षेत्र बांकीमोंगरा के भैरोताल, गजरा, सुराकछार बस्ती व आसपास के ग्रामीण अंचल में भी होली के रंग में बस्तीवासी डूबे रहे। फाग गीत गाकर समा बांधा। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते बस्तीवासी फाग गीतों पर जमकर थिरके। चलो बिरज में खेलें गुलौवा आज, राधे बिन होली न होए समेत…
कोरबा ,होली का त्योहार रंगों, उमंग और नई ऊर्जा का पर्व है. इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. होली से एक दिन पहले यानी फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है. आज 24 मार्च 2024 भद्रा सुबह 9 बजकर 24 मिनट से शुरू हुई और आज रात 10 बजकर 27 मिनट तक रहेगी. लेकिन कोरबा पुराने बस स्टेण्ड मे शहर की सबसे बड़ी होली पारम्परिक ढंग से जलाई जाती है शाम 5:30 बजे से ही पूजा पाठ का कार्यक्रम शुरू हो गया था और 6:30 बजे होलिका दहन किया…
कोरबा, जिले के ग्राम गिधौरी निवासी एक ही परिवार के 7 लोगों के फूड प्वाइजनिंग का शिकार होकर अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलते ही कोरबा लोकसभा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने जिला अस्पताल पहुंचकर सभी प्रभावितों का हाल जाना। सांसद ने मृतक मासूम अमृता व आनंद के परिजन से मिलकर ढांढस बंधाया। उन्होंने चिकित्सकों से जानकारी लेते हुए बेहतर उपचार प्रदान करने की बात कही।गौरतलब है कि कोरबा जिले के उरगा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम गिधौरी में रविवार की सुबह यह घटनाक्रम हुआ जिसमें एक ही परिवार के बच्चे, माता-पिता व अन्य परिजन चाय-रोटी खाने…
0 कोरबा पुलिस के सोशल मीडिया साइट फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम के माध्यम से भी किया जा रहा है लोगों को जागरूक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देश पर कोरबा पुलिस के द्वारा नगर वासियों से अपील किया जाता है कि- होलिका दहन:- ❌ क्या ना करें:- ✅ क्या करें:-
0 हर वर्ष की तरह इस बार भी जिले वासियों को किया आमंत्रित कोरबा, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास स्थान पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी जयसिंह अग्रवाल के निज सहायक सुरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि होली पर्व के पावन बेला पर दिनांक 25 मार्च 2024 सोमवार को प्रातः 8 बजे से अग्रसेन भवन के सामने स्थित उनके निवास स्थान पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। इस मौके क्षेत्रवासियों को जलपान व अबीर-गुलाल के साथ होली मनाने आमंत्रित…
कोरबा, जिले के कटघोरा वन मंडल में 37 हाथी इन दिनों अलग-अलग दल बनाकर घुम रहे हैं। इसमें से 17 हाथियों का दल केंदई वन परिक्षेत्र के कांपानवापारा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप पहुंच गए। जिसके कारण आवागमन आधे घंटे के लिए के लिए बाधित रहा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। तब कहीं जाकर वाहनों का आवामन बहाल हुआ।खेत खलिहानों से फसल का उठाव होने व गर्मी का असर शुरू होने के बाद रहवासी क्षेत्रों की ओर हाथियों का विचरण बढ़ गया हैं। विगत माह भर जंगल में रह रहे…

