Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    अनिल अग्रवाल ने सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

    April 27, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों की स्मृति रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न: शहरवासियों ने निभाई सहभागिता

    April 27, 2026

    श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा के चुनाव विवाद पर सहायक पंजीयक बिलासपुर ज्ञान प्रकाश साहू द्वारा पारित ऐतिहासिक एवं निष्पक्ष निर्णय,धारा 27 के अंतर्गत सी.ए. गोपाल अग्रवाल की निर्वाचित कार्यकारिणी वैध घोषित

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»मरीज की मौत के बाद परिजन मिले पुलिस अधीक्षक से पुलिस अधीक्षक ने दिया आश्वासन ,परिजनों ने मुआवजा और एफआईआर की कर रहे हैं मांग
    कोरबा

    मरीज की मौत के बाद परिजन मिले पुलिस अधीक्षक से पुलिस अधीक्षक ने दिया आश्वासन ,परिजनों ने मुआवजा और एफआईआर की कर रहे हैं मांग

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaMarch 28, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 मामला न्यू कोरबा अस्पताल का

    0 शहर में पहली घटना नहीं इससे पूर्व भी हो चुका है कई बार विवाद

    कोरबा,कोरबा के कोसाबाड़ी स्थित न्यू कोरबा हॉस्पिटल में एक शख्स की मौत के बाद परिजन जमकर हंगामा कर रहे हैं. मंगलवार को अस्पताल में दादरखुर्द निवासी सत्यनारायण पटेल की मौत हो गई थी. परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था. इसे लेकर अस्पताल में परिजनों जमकर हंगामा भी किया था. न्यू कोरबा अस्पताल का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार कई मरीज से विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी लेकिन पुलिस सभी मामले को ठंडा बस्ती में डालकर मामले को शांत कर देती थी देखना यह है पुलिस इस पीड़ित परिवार को क्या सहयोग करती है यह तो समय बताएगा हालांकि पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है

    0 एसपी कार्यालय पहुंचे मृतक के परिजन
    मृतक के अंतिम संस्कार के बाद बुधवार को एक बार फिर परिजन के साथ पूरा गांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा. यहां परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही. साथ ही मामले में एफआईआर दर्ज कर उचित मुआवजे की मांग की. पीड़ित परिजनों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी एसपी कार्यालय पहुंचे. जनप्रतिनिधि का कहना था कि इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री को भी ज्ञापन सौंपा गया है.

    0 एसपी ने दिया आश्वासन

    एसपी ऑफिस शिकायत लेकर पहुंची मृतक सत्यनारायण पटेल की बेटी ललिता पटेल ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई. ललिता ने कहा कि, “हमें न्याय चाहिए. चिकित्सकों के गलत उपचार के कारण मेरे पिता की मौत हुई है. वह सामान्य स्थिति में आ गए थे. ठीक तरह से बातचीत कर रहे थे, लेकिन अचानक उनकी मौत की सूचना दी गई. अस्पताल प्रबंधन का व्यवहार भी हमारे प्रति ठीक नहीं था. वह लगातार मारपीट करने की धमकी भी दे रहे थे. हमें धक्का भी दिया गया. पूरे मामले की जांच करने के साथ ही अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर-हम एसपी से मिले थे. उन्होंने हमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

    0 स्वास्थ्य मंत्री से भी करेंगे शिकायत पीड़ित परिजनों के साथ ही दादरखुर्द गांव से बड़ी तादात में ग्रामीण एसपी ऑफिस पहुंचे थे. इनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि अजय विश्वकर्मा भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि, “यह बेहद दुखद घटना है. परिजनों का कहना है कि मरीज के हाथ पैर बांधकर एक इंजेक्शन दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई. अस्पताल के स्टाफ ने अंतिम समय में मरीज से मिलने भी नहीं दिया. यह लापरवाही का मामला है, इसलिए हमने अस्पताल का लाइसेंस कैंसिल करने के साथ ही 50 लाख रुपए मुआवजे की भी मांग की है. गरीब व्यक्ति की मौत हो गई है. पीड़ित परिवार के सामने आजीविका का संकट है. निश्चित तौर पर इस घटना की शिकायत हम प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से भी करेंगे. एनकेएच की लगातार शिकायतें रहती हैं. ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जब परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर मरीज की मौत के बाद लापरवाही का आरोप लगाया है.”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    अनिल अग्रवाल ने सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

    April 27, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों की स्मृति रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न: शहरवासियों ने निभाई सहभागिता

    April 27, 2026

    श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा के चुनाव विवाद पर सहायक पंजीयक बिलासपुर ज्ञान प्रकाश साहू द्वारा पारित ऐतिहासिक एवं निष्पक्ष निर्णय,धारा 27 के अंतर्गत सी.ए. गोपाल अग्रवाल की निर्वाचित कार्यकारिणी वैध घोषित

    April 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    अनिल अग्रवाल ने सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

    By Ramesh VermaApril 27, 20260

    कोरबा,वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर सोशल मीडिया (एक्स)…

    कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों की स्मृति रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न: शहरवासियों ने निभाई सहभागिता

    April 27, 2026

    श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा के चुनाव विवाद पर सहायक पंजीयक बिलासपुर ज्ञान प्रकाश साहू द्वारा पारित ऐतिहासिक एवं निष्पक्ष निर्णय,धारा 27 के अंतर्गत सी.ए. गोपाल अग्रवाल की निर्वाचित कार्यकारिणी वैध घोषित

    April 27, 2026

    श्रद्धांजलि और सेवा का अनूठा संगम: कोरबा प्रेस क्लब द्वारा 27 अप्रैल को विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर

    April 25, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,733)
    • छत्तीसगढ़ (162)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.