Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

    August 31, 2026

    किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

    August 30, 2026

    जवाली में धूमधाम से मनाया गया भोजली विसर्जन पर्व, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 4
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»दंतैल ने घेरा ग्रामीण व उसके परिवार को,  छिपकर बचाई जान
    कोरबा

    दंतैल ने घेरा ग्रामीण व उसके परिवार को,  छिपकर बचाई जान

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaApril 4, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 केंदई रेंज में हाथियों का आतंक जारी

    कोरबा, जिले के कटघोरा वनमंडल में हाथियों का आतंक बदस्तूर जारी है। यहां के केंदई रेंज में विचरण कर रहे एक दंतैल हाथी अर्ध रात्रि को दल से अलग होकर ग्राम परला पहुंच गया, और एक ग्रामीण के घर को घेर लिया। घर में दंतैल से घिरे ग्रामीण व उसके परिवार ने पटाव में चढक़र अपनी जान बचाई। वन विभाग की निगरानी टीम को जानकारी मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंची और दंतैल को खदेडऩे के साथ पटाव में छिपे ग्रामीण व उसके परिवार को उतारकर सुरक्षित स्थान में पहुंचाया। इस दौरान दंतैल ने उत्पात मचाते हुए ग्रामीण के घर के काफी हिस्से को भी ध्वस्त कर दिया।
    मिली जानकारी के अनुसार केंदई रेंज में 39 हाथी कापानवापारा व परला बीट में विचरण कर रहे हैं, जिनमें से 30 हाथियों का दल कापानवापारा तथा 9 हाथी परला के कक्ष क्रमांक पी-347 में सक्रिय हैं।
    बताया जा रहा है कि परला क्षेत्र में सक्रिय 9 हाथियों के दल में शामिल एक दंतैल हाथी रात्रि 1 बजे के लगभग दल से अलग हुआ और परला बस्ती में प्रवेश कर चंद्रिका प्रसाद साहू नामक ग्रामीण के घर में घुस गया। दंतैल ने घर में प्रवेश करते ही उत्पात मचाना शुरू कर दिया और बरामदे को तोडऩे के साथ ही चंद्रिका प्रसाद व उसके परिवार को घेर लिया। किसी तरह चंद्रिका प्रसाद व उसका परिवार अपने आपका बचाव करते हुए पटाव में चढ़ गया और उसके एक कोने में छिपकर जान बचाने के साथ ही इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। अधिकारियों के निर्देश पर हाथियों की निगरानी में लगे वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जान जोखिम में डालकर पहले ग्रामीणों को नीचे उतारा फिर दंतैल को खदेडऩे की कार्यवाही की। जिससे ग्रामीण व उसके परिवार की रक्षा हो सकी।
    इस बीच वन विभाग की टीम ने थर्मल ड्रोन कैमरे में दंतैल की हरकतों व बचाव अभियान की तस्वीर कैद कर ली। बचाव अभियान की कार्यवाही में डिप्टी रेंजर अजय कुमार साय, वनपाल दरसराम मिलन, वनरक्षक राकेश चौहान, राजकुमार बंजारे, सुकमन पाटले, पंकज खैरवार, प्रदीप पराइन के साथ ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पहले दंतैल ने बुधवार सिंह बिंझवार के घर को भी निशाना बनाते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया। दंतैल के उत्पात से ग्रामीण काफी दहशत में रहे।

      Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
      Ramesh Verma
      Ramesh Verma

      Mob. 9144488800, 9685187361

      Related Posts

      बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

      August 31, 2026

      किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

      August 30, 2026

      जवाली में धूमधाम से मनाया गया भोजली विसर्जन पर्व, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक

      August 30, 2026
      Stay In Touch
      • Facebook
      • Twitter
      • Instagram
      • YouTube
      • WhatsApp
      Don't Miss
      कोरबा

      बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

      By Ramesh VermaAugust 31, 20260

      कोरबा, वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने लॉजिस्टिक्स…

      किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

      August 30, 2026

      जवाली में धूमधाम से मनाया गया भोजली विसर्जन पर्व, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक

      August 30, 2026

      बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

      August 28, 2026
      Contact Us
      Contact Us

      Ramesh Verma
      Owner

      📍 Address:
      372, ITI Rampur Basti
      Korba, Chhattisgarh, India – 495677

      📞 Mobile:
      9144488800
      9685187361

      📧 Email:
      khabarurja.com@gmail.com

      Categories
      • Blog (54)
      • कोरबा (2,905)
      • छत्तीसगढ़ (168)
      • दुनिया (28)
      • देश (50)
      • मनोरंजन (25)
      post calendar
      September 2026
      M T W T F S S
       123456
      78910111213
      14151617181920
      21222324252627
      282930  
      « Aug    
      Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
      • About Us
      • Privacy Policy
      • Disclaimer
      • Terms & Conditions
      • Contact Us
      © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.