Author: Ramesh Verma
कोरबा, जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत पसान परिक्षेत्र के ग्राम गोलाबहरा में महुआ बिनने गई बुजुर्ग महिला पर भालू ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार उक्त महिला की चीख-पुकार सुनकर जंगल में महुला बीन रहे अन्य लोगो ने किसी तरह भालू को खदेड़ा। घटना की सूचना पर पहुंची 112 की टीम महिला को लेकर पसान उप स्वास्थ्य केंद्र पहुची। जहा इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। मृतिका का नाम मंगली बाई (70 वर्ष) बताया जा रहा हैं। वन विभाग को इस घटना की सूचना दे दी गई हैं।
0 कटघोरा क्षेत्र के मोहनपुर टोल नाका के समीप हुआ हादसा कोरबा, जिले के कटघोरा मुख्य मार्ग पर पुनः एक जानलेवा हादसा घटित हुआ हैं। जानकारी के अनुसार मोहनपुर टोल नाका के पास एक बाइक सड़क पर खड़ी एक ट्रेलर वाहन में जा घुसी, उक्त हादसे में एक बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । एक अन्य युवक गंभीर घायल हो गया। हादसे का लाइव वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया हैं। हादसे के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुट गई। घायल युवक को अस्पताल के लिए रवाना किया गया हैं।
कोरबा,कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने हिन्दू नववर्ष के अवसर पर शहर में निकाली गई दिव्य झांकियों के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। सांसद ने कोरबा शहर व पॉवर हाऊस रोड में रामभक्तों और दिव्य झांकियों में जीवंत स्वरूपों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया और जय श्रीराम का जयघोष किया। पॉवर हाऊस रोड में सांसद शोभायात्रा में शामिल हुईं और पैदल चलकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ नेत्री कुसुम द्विवेदी, गीता महंत, गीता गभेल, पुत्र सूरज महंत आदि भी उपस्थित रहे।
कोरबा ,आज 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो गई है। आज से हिन्दू नववर्ष की शुरुआत हो गई है। इस मौके पर शहर के विभिन्न संगठनों द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा रामपुर बस्ती,कोसाबादी ,सीतामढ़ी, निहारिका ,बुधवारी टीपी नगर से शुरू होकर नगर भ्रमण करते नजर आ रहे हैं ढोल-ताशों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान शिव, काली और श्री राधा-कृष्ण की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को हिन्दू नववर्ष की बधाई दी।
कोरबा , कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजीत वसंत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-03 एवं 05 के तहत हरदीबाजार थाना अंतर्गत ग्राम भलपहरी निवासी अनिल राठौर और थाना कोतवाली अंतर्गत मोतीसागर पारा निवासी विजय सारथी के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही की है।दोनों को एक वर्ष की अवधि के लिए 24 घंटे के अंदर जिला कोरबा तथा समीपवर्ती जिला बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, गौरला-पेंड्रा-मरवाही जिले क्षेत्र से एक वर्ष की अवधि के लिए बाहर चले जाए।अनावेदक अनिल राठौर को चोरी, गृहभेदन, मारपीट, आर्म्स एक्ट, शराब बिक्री व अन्य मामलों में संलिप्त…
कोरबा,17 अप्रैल को रामनवमी तथा 10 मई को अक्षय तृतीया पर्व आ रहा है। इस पर्व पर बाल विवाह की घटनाओं की समय पर रोकथाम हेतु शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप रोक लगाया जाना है। बाल विवाह एक सामाजिक कुप्रथा के साथ ही साथ कानूनन अपराध है। 18 वर्ष के पूर्व लडकी तथा 21 वर्ष के पूर्व लड़के का विवाह करना बाल विवाह की श्रेणी में आता है। ग्रामीण क्षेत्रों में बहुतायत से जनजाति व विशेष पिछड़ी जनजाति पण्डों, बिरहोर, पहाडी कोरवा आदि निवास करते है। शिक्षा के अभाव में बाल विवाह के दुष्परिणाम यथा कुपोषण, कम वजन के…
कोरबा , सर्वमंगला सहित जिले भर के विभिन्न् देवी मंदिरों में शुभ लग्न के साथ ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए । नवरात्र प्रारंभ होने के साथ मनोकामना ज्योति दर्शन के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा । शक्ति पूजा का महापर्व वर्ष में दो बार आता है। क्वांर की तुलना में चैत्र के वासंती नवरात्र पर्व की देवी मंदिरों मेंं अपनी एक अलग अलौकिक छटा होती है। जिले में नवरात्र पर्व की तैयारी एक पखवाड़े से जारी थी, वह अब पूर्ण हो चुकी है। शहर के प्रसिद्ध मां सर्वमंगला मंदिर सहित तमाम देवी मंदिरों में हजारों की संख्या…
कोरबा ,शहर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा ने बालको एस डाइक से 14-16 चक्का वाहन पर प्रतिबन्ध को लेकर कलेक्टर से मांग की lदीपक ने कहा की पूर्व मे लौ लाइन माइंस को बंद कर दिया गया था, क्योंकि डाइक के चारो तरफ घनी बस्ती बसी हुई हैँ,जिससे डाइक के फूटने की संभवाना बनी हुई थी.. लेकिन आपसी समझोतो होने पर सिर्फ 12 चक्का वाहन को ही अनुमति दी गई थी,.. लेकिन कुछ समय के पश्चात फिर से 14-16 चक्का ट्रकों को चलाया जा रहा हैँ, जो समझौतो के खिलाफ हैँ.. दीपक ने कहा की यदि प्रशासन इस…
कोरबा ,सरोज पांडेय की नुक्कड़ सभा में सम्मिलित होने भारतीय जनता युवा मोर्चा बरपाली मंडल के कार्यकर्ताओं ने विशाल बाइक रैली निकाली, ये रैली बरपाली के पूरे क्षेत्र में भ्रमण करते कार्यक्रम स्थल पहुंची. जिलाध्यक्ष पंकज सोनी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र बिंझवार के नेतृत्व में सरोज पाण्डेय के दौरे को यादगार बनाने बाइक रैली निकाली गई, रैली में शामिल लोगों ने नरेंद्र मोदी,भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय और भारतीय जनता पार्टी के जिंदाबाद के नारे लगाते रहे. रैली निकालकर पहुंचे कार्यकर्ताओं व ने नुक्कड़ सभा में हिस्सा लिया.भाजयुमो बरपाली मंडल के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने बाइक रैली…
0 मेडिकल कॉलेज अस्पताल का मामला कोरबा , मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुरक्षा की कमान कामथेन नामक कंपनी ने संभाल लिया है। बताया जा रहा हैं की यहां सुरक्षा की लचर व्यवस्था के कारण शातिर चोर अपने मंसूबे पर कामयाब हो रहे हैं। उनके द्वारा आए दिन छिटपुट चोरी को अंजाम दिया जा रहा है।जानकारी के अनुसार अस्पताल परिसर में लगे सोलर ऊर्जा से चलने वाली पंप के पेनल की चोरी हो गयी हैं। जिले में अब होली के बाद गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने भीषण गर्मी के बीच इलाज के लिए…

