Author: Ramesh Verma
0 संबंधित विभाग को कार्रवाई करने की आवश्यकता कोरबा ,फूड पॉइजनिंग हमारे पाचन तंत्र का एक संक्रमण है जो हमें प्रभावित करता है और सूजन का कारण बनता है. यह कच्चे और बासी भोजन या पेय के कारण होता है. आमतौर पर वायरस, पैरासाइट्स या बैक्टीरिया से दूषित भोजन या पेय के कारण होता है. गर्मियों में फूड पॉइजनिंग की समस्या अधिक होती है. इस मौसम में खाना सड़ने की समस्या भी अधिक होती है हाल ही में तीन लोगों की मौत हुई है बताया जा रहा है तीनों लोग अंडा और चिकन खाए थे इसके बाद उनकी तबीयत अचानक…
कोरबा , अयोध्यापुरी में अंबेडकर चौक के पास स्थित एक सूने मकान को चोरों ने निशाना घर से 50 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी की जेवरात सहित अन्य सामान की चोरी कर ली। बताया जाता है कि छत्रपाल सिंह कुर्रे पेशे से ऑटो चालक है। वह एक शादी समारोह में शादी होने परिवार के साथ गया था। घर में ताला लगा था। बुधवार को घर लौटा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। आलमारी से 50 हजार रुपए नकद और जेवरात गायब थे। उसने घटना की सूचना आसपास के लोगों को दी। पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस केस दर्ज…
कोरबा, कोरबा जिला के बुधवारी मेला ग्राउंड में संचालित डिज्नीलैंड मेला में दुकान लगाने वाले फूड पाइजनिंग के शिकार तीन लोगों की मौत की खबर ने दुखित कर दिया है ।कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने हॉस्पिटल प्रबंधन से मौत की जानकारी ली व सांसद ने घटना पर दुख जताते हुए गहरी संवेदना ब्यक्त की है व जिला प्रशासन व हॉस्पिटल प्रबंधन से मृतको को सहयोग व अन्य संभावित प्रभावित लोगों को उचित इलाज का ध्यान रखने को कहा है।बताया गया है कि घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी स्थित डिज्नीलैंड मेले की है। मृतकों में 12 वर्षीय सोहेल खान,…
कोरबा, शहर में डिज्नीलैंड मेला लगा हुआ है. इस मेले में उत्तर प्रदेश के तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई. फूड पाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है.घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी स्थित डिज्नीलैंड मेले की है. मृतकों की पहचान 12 वर्षीय सोहेल खान, 28 वर्षीय अनिल कुमार पांडे और 21 वर्षीय समीर खान के रूप में हुई है. तीनों मृतक उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद हड़कप मच गया है.तीनों के शवों को जिला मेडिकल कॉलेज में रखा गया है. फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है.…
रायपुर,छत्तीसगढ़ के कोल लेवी घोटाले में EOW की टीम ने निलंबित IAS रानू साहू के भाई पीयूष साहू को हिरासत में ले लिया है। ब्यूरो की टीम ने उसे खेत में दौड़ाकर पकड़ा है। 4 दिन से ब्यूरो की टीम पीयूष को गिरफ्तार करने की कोशिश में लगी थी, लेकिन वह नहीं पकड़ा गया। शुक्रवार को जैसे ही उसे भनक लगी, वह पीछे के रास्ते से घर से भागने लगा। तभी टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ा है। फिलहाल गिरफ्तारी को लेकर अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि एक दिन पहले ब्यूरो ने पीयूष की बहन रानू साहू…
0 बालको थाना क्षेत्र की घटना कोरबा, जिले के बालको थाना अंतर्गत परसखोला पिकनिक स्पॉट में संदिग्ध अवस्था में एक युवक की लाश मिली है। इसकी जानकारी मिलने उपरांत घटनास्थल पर बालको पुलिस पहुंच जांच कार्यवाही कर रही है।कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाखोला पिकनिक स्पॉट में रोज की तरह ग्रामीण झरने में नहाने पहुंचे थे। जहां उन्होने एक युवक का शव पानी में संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद अन्य लोगों के साथ घटना की सुचना बालको पुलिस को दी गई। मृतक के शव से कुछ दूर पर उसके कपड़े, चश्मे, गाड़ी की चाबी के…
रायपुर,आज से नौतपा शुरू हो गया है। 25 मई से 2 जून तक 9 दिन साल के सबसे गर्म दिन होते हैं। छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे हीट वेव जैसी स्थिति नहीं रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 27 मई से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। आज रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में अंधड़ चलने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।प्रदेश में समुद्र की ओर से बड़ी मात्रा में नमी आने के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से कम है। रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर में दिन का तापमान औसत से 1 से 4 डिग्री कम…
0 अनावश्यक विवाद की स्थिति निर्मित करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही 0 मतगणना की प्रक्रिया और सावधानियों की दी गई जानकारी 0 मतगणना के लिए रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और मास्टर ट्रेनर्स को मिला प्रशिक्षण कोरबा , लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कोरबा संसदीय क्षेत्र के लिए 04 जून को जिला मुख्यालय के आईटी कालेज में मतगणना होगी। जिले में मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां प्रारंभ हो गई है। इसी कड़ी में आज यहां कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कोरबा जिले की चार विधानसभा और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही विधानसभा, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर-सोनहत, मनेन्द्रगढ़ विधानसभा तथा कोरिया जिले के…
कोरबा, जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरदा के सरपंच भैय्याराम बियार कुछ पंचों को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं आजाक थाना पहुंचकर क्षेत्र के जनपद सदस्य अगारखार निवासी श्रीमती ममता राठौर एवं उसके पति दामोदर राठौर पर प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।सरपंच श्री बियार ने एसपी और आजाक थाना प्रभारी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि जब से वह सरपंच बना है, तब से जनपद सदस्य पति दामोदर राठौर द्वारा पंचायत के हर कार्यों को स्वयं कराने का दबाव बनाता है और कार्य स्वयं सरपंच द्वारा कराये जाने पर अवैध पैसों की मांग…
कोरबा ,“बालको में 18 साल से काम कर रहा हूं। मेरे लिए यह आज भी उतना ही रोमांचक है जितना यहां मेरा पहला दिन था।” ये शब्द बालको के पॉटलाइन में काम करने वाले कृष्ण श्रीवास के हैं। उन्होंने आगे बताया कि यहां मैं अपने पत्नी और बच्चों के साथ रहता हूं। विकसित भारत के लिए एल्यूमिनियम निर्माण का कार्य कर रहा हूं। मेरे बच्चों को बालकोनगर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। यहां काम करने के साथ परिवार को मिलने वाली सभी सुविधाओं से उन्हें खुश और संतुष्ट देखकर मुझे शांति मिलती है। परिवार के बारे में बताते हुए…

